Pauri Garhwal Police Uttarakhand

Pauri Garhwal Police Uttarakhand For an Immediate action on Issues of Law and Order, Call 112 or 01368-222254,
for Passport Verification call.

mob-9411112798

cyber helpline number-1930, https://cybercrime.gov.in/
lost or stolen mobile phone
https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp

जनपद में शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए फील्ड में डटी हुई है पौड़ी पुलिस।कॉलेज परिसरों, ब...
05/09/2026

जनपद में शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए फील्ड में डटी हुई है पौड़ी पुलिस।

कॉलेज परिसरों, बैंकों, बाजारों और चौराहों पर लगातर गश्त कर रखी जा रही निगरानी।

जनपद में लगातार हो रही बारिश, चुनौतियों के बावजूद कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस टीमें पूर्ण सतर्कता एवं सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात संचालन को सुचारु रखने के साथ साथ विभिन्न कॉलेज परिसरों, बैंक संस्थानों, बाजार क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग अभियान एवं सघन गश्त की जा रही है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस टीमें सड़क मार्गों पर भी लगातार सक्रिय हैं तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के साथ-साथ वर्षा के कारण उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं एवं आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु तत्पर हैं। आवश्यकता पड़ने पर आमजन को तत्काल सहायता एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

05/09/2026

🚧 यातायात अपडेट | सिरोबगड़ 🚧

बारिश के कारण सिरोबगड़ में मलबा एवं पत्थर सड़क पर आने से मार्ग अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गया था। संबंधित विभाग द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्ग से मलबा हटाया गया। वर्तमान में मार्ग खुल चुका है तथा यातायात सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।

👮‍♂️ पुलिस टीम मौके पर मौजूद रहकर वाहनों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित कर रही है।

05/09/2026

🚧 यातायात अपडेट | सिरोबगड़ 🚧

लगातार हो रही बारिश के कारण श्रीनगर के पास सिरोबगड़ में मलबा एवं पत्थर सड़क पर आने से मार्ग अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गया है।

जेसीबी मशीन द्वारा मार्ग को सुचारु करने हेतु मलबा हटाने का कार्य जारी है। मार्ग के पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं सुचारु होने तक सभी वाहन चालक धैर्य बनाए रखने तथा पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

05/09/2026

🌸 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की यादगार झलकियां।

🎉 पुलिस लाइन पौड़ी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति और उल्लास का दिखा अद्भुत संगम, लोक गायकों की शानदार प्रस्तुति और नन्हे कलाकारों ने बांधा समां।

🎶 लोक सुरों से लेकर नन्हे कदमों की थिरक तक... रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने साजाई महफिल।

✨कार्यक्रम में भजन, लोकगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं आकर्षक झांकियों ने उपस्थित दर्शकों का मोह मन।

"शिक्षक केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। वे अपने अनुभव, संस्कार और समर्पण...
05/09/2026

"शिक्षक केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। वे अपने अनुभव, संस्कार और समर्पण से समाज के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं।"

पौड़ी पुलिस की ओर से समस्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

📌 पुलिस परिवार की आस्था, अपनत्व और उल्लास से सराबोर हुई रिजर्व पुलिस लाइन पौड़ी, भक्ति एवं लोक संस्कृति के रंग में रंगा ...
04/09/2026

📌 पुलिस परिवार की आस्था, अपनत्व और उल्लास से सराबोर हुई रिजर्व पुलिस लाइन पौड़ी, भक्ति एवं लोक संस्कृति के रंग में रंगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव।

🚩 रिजर्व पुलिस लाइन पौड़ी में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन; मनमोहक झांकियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं लोक कलाकारों ने बांधा समां।

आज दिनांक 04.09.2026 श्री कृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन पौड़ी में पुलिस परिवार की ओर से भव्य एवं रंगारंग जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन धार्मिक आस्था, पारिवारिक आत्मीयता, उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और सामूहिक उल्लास का ऐसा सुंदर संगम बना, जिसमें पुलिस परिवार के बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर उत्सव को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार एवं श्रीमती नेहा पंवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही रिजर्व पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय वातावरण और श्री कृष्ण के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। इसके उपरान्त भजन-संध्या एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें पुलिस परिवार के बच्चों एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के विविध रंग प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक श्री साहब सिंह रमोला एवं आकांक्षा रमोला सहित कलाकारों की टीम द्वारा प्रस्तुत गढ़वाली एवं कुमाऊँनी लोकगीतों तथा लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां रहीं। लोक संस्कृति की मिठास से सजी इन प्रस्तुतियों ने वातावरण में नई ऊर्जा और उल्लास भर दिया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुतियों और मधुर लोकधुनों पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिजन एवं उपस्थित दर्शकगण झूमते नजर आए।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में पुलिस लाइन परिवार द्वारा विशेष रूप से सजाई गई झांकी ने भी श्रद्धालुओं एवं दर्शकों का मन मोहा। यह आयोजन पुलिस परिवार के लिए केवल धार्मिक उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कर्तव्य और जिम्मेदारियों से भरे पुलिस जीवन के बीच परिवार के साथ खुशियां साझा करने, आपसी आत्मीयता को मजबूत करने और बच्चों एवं परिवारजनों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक विशेष अवसर बना।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं, कलाकारों, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने पुलिस परिवार की सामूहिक सहभागिता एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना की।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज कुमार ठाकुर, पुलिस अधीक्षक संचार श्री अनूप काला, क्षेत्राधिकारी पौड़ी श्री तपेश कुमार चन्द, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती अस्मिता मंमगाई, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री राजेंद्र खाती सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस परिवार तथा बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे। श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियां, बच्चों की खिलखिलाहट, पहाड़ की लोकधुनों की मिठास और पुलिस परिवार का अपनापन—इन सभी रंगों से सजी शाम ने पुलिस लाइन पौड़ी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव को एक अविस्मरणीय एवं भावपूर्ण उत्सव बना दिया।

04/09/2026

Address

Mall Road Pauri
Pauri
246001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pauri Garhwal Police Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Pauri Garhwal Police Uttarakhand:

Shortcuts

Share