05/06/2024
गढ़वाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्री गणेश गोदियाल के चुनाव परिणाम के पश्चात ,हम लोग सत्ता बल की धौंस और भारी धन बल के निवेश के मुकाबले गढ़वाल की महान जनता ने विपुल जन समर्थन का जितना आशीर्वाद दिया है, वह सत्ता के खिलाफ हमारी नैतिक जीत है। बाबा केदार की कृपा और शिवस्वरूप गढ़वालवासियों से मिले इस प्रेम का हमलोग जीवन की अंतिम सांस तक ऋणी रहेगें और गोदियाल जी का जीवन गढ़वाल की सेवा को सतत समर्पित रहेगा।
गढ़वाल ने हमे जिस तरह 3 लाख पार के दंभी नारे को औंधे मुंह कर भारी जन समर्थन दिया, वह गोदियाल जी की हार में भी जीत है। और कांग्रेस के हमारे साथी इस लोकतांत्रिक युद्ध में निहत्थे पैदल थे। दूसरी ओर सत्ता की चकाचौंध एवं संसाधनों का सैलाब था। मुख्यमंत्रियों से लेकर रक्षा मंत्री, गृह मंत्री एवं स्वयं प्रधानमंत्री तक की फौज गोदियाल जी के खिलाफ गढ़वाल में प्रचार किया। धन एवं सत्ता शक्ति के जबर्दस्त निवेश के बावजूद संकीर्ण जीत पाने में गढ़वाल की जनता ने दांत खट्टे कर दिये। कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ता साथियों के साथ गढ़वाल की जनता ने ये चुनाव खुद को ही गणेश गोदियाल मानकर लड़ा। उनके इस विश्वास के हम ऋणी हैं और हर सुख दुख में उनके साथ खड़े हैं, और मुझे उम्मीद है ये प्यार और समर्थन गोदियाल जी को मिलता रहेगा।।।।