12/05/2026
आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास भवन में माननीय कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई एवं पंचायतीराज Satpal Maharaj द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। माननीय मंत्री जी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति, सड़क निर्माण, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#समीक्षा_बैठक