06/12/2025
मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों,
यूनेस्को मुख्यालय में भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह विश्व समुदाय की ओर से उस युगांतरकारी महापुरुष की पुण्यस्मृति को नमन है, जिन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल भारतीय चिंतन को संविधान के माध्यम से अंगीकृत कराया।
6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस पर, बाबा साहब को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम संविधान की मूल आत्मा को जीवन का मानक बनाकर, समतामूलक समरस समाज का संकल्प लें।