Astrix Classes

Astrix Classes This Institute provides Preparation of various kind of competitive examination. For Government and Private sector industry.

18/03/2023

which team will qualify for semifinal

26/08/2016
30/05/2016

महत्वपूर्ण जानकारी
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रेखा का नाम – डूरंड रेखा (Durand Line)
पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान
1886 में सर मार्टिमर डूरंड द्वारा निर्धारित।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रेखा का नाम – मैकमाहोन रेखा (Macmahon Line)
भारत तथा चीन
1120 किमी. लंबी यह रेखा सर हेनरी मैकमोहन द्वारा
निर्धारित की गई थी। लेकिन चीन इसे स्वीकार नहीं
करता।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रेखा का नाम – रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line)
भारत तथा पाकिस्तान
1947 में भारत-पाकिस्तान सीमा आयोग के अध्यक्ष सर
सायरिल रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रेखा का नाम – 17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel)
उत्तरी वियतनाम तथा द. वियतनाम
वियतनाम के एकीकरण के पहले यह देश को दो भागों में
बांटती थी।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रेखा का नाम – 24 वीं समानांतर रेखा (24th Parallel)
भारत तथा पाकिस्तान
पाकिस्तान के अनुसार कच्छ क्षेत्र का यह रेखा सही
निर्धारण करती है लेकिन भारत इस रेखा को स्वीकार नहीं
करता है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रेखा का नाम – 38 वीं समानांतर रेखा (38th Parallel)
उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया
कोरिया को दो भागों में बांटती है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रेखा का नाम – 49 वीं समानांतर रेखा (49th Parallel)
अमेरिका तथा कनाडा
अमेरिका तथा कनाडा को दो भागों में बांटती है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रेखा का नाम – हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line)
जर्मनी तथा पोलैंड
प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की सेना यहीं से वापस लौटी
थी।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रेखा का नाम – ओडरनास रेखा (Order-Neisse Line)
जर्मनी तथा पोलैंड
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद निर्धारित की गई।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रेखा का नाम – मैगिनाट रेखा (Maginot Line)
जर्मनी तथा फ्रांस
जर्मनी के आक्रमण से बचाव के लिए फ्रांस ने यह रेखा बनाई
थी।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रेखा का नाम – सीजफ्राइड रेखा (Seigfrid Line)
जर्मनी तथा फ्रांस
जर्मनी ने यह रेखा बनाई थी

29/02/2016

सामान्य ज्ञान। :::
१. पृथ्वी पर कुल कितने महासागर
है?
- पांच
२. भारत के दक्षिण में कौन-सा
महासागर है
- हिन्द महासागर
३. भारत के दक्षिण पश्चिम में
कौन-सा सागर है?
- अरब सागर
४. डिएगो गार्सिया द्वीप किस
महासागर में है?
- हिंद महासागर
५. विश्व का सबसे बड़ा महासागर
कौन-सा है ?
- प्रशांत महासागर
६. विश्व का सबसे छोटा
महासागर कौन-सा है ?
- आर्कटिक महासागर
७. विश्व के सबसे बड़े द्वीप की
स्थिति कहाँ है ?
- आर्कटिक सागर में
८. प्रशान्त महासागर का
चौराहा किस द्वीप को कहा
जाता है ?
- हवाई द्वीप
९. जावा द्वीप कोनसे महासागर
में स्थित है?
- हिन्द महासागर
१०. विश्व में दूसरे स्थान पर सबसे
बड़ा महासागर कौन-सा है ?
- अटलांटिक महासागर
११. पाँच विशाल महासागरों मे से
चौथा सबसे बड़ा महासागर कोनसा
है?
- अंटार्कटिक महासागर
१२. कौन-सा महासागर उत्तर
दिशा में एशिया महाद्वीप द्वारा
अवरोधित होता है?
- हिंद महासागर
१३. सबसे लवणीय सागर कौन-सा
है ?
- लाल सागर
१४. लाल सागर की खाड़ी कोनसे
महासागर में स्थित है?
- हिन्द महासागर
१५. बरमूडा त्रिकोण किस
महासागर का एक क्षेत्र है?
- उत्तर पश्चिम अटलांटिक
महासागर
१६. भूकंप की दृष्टि से सबसे
खतरनाक सागर कौन-सा है ?
- प्रशांत महासागर
१७. अग्नि वलय की उपस्थिति
कौन-से महासागर में पायी जाती
है ?
- प्रशांत महासागर में
१८. वर्तमान भूमध्यसागर को
किस प्राचीन महासागर का अवशेष
माना जाता है ?
- टेथिस महासागर
१९. विश्व का चौथा सबसे बड़ा
द्वीप मेडागास्कर कोनसे
महासागर में स्थित है?
- हिन्द महासागर
२०. कोनसे महासागर में आइसबर्ग
तेरते रहते है?
- अंटार्कटिक महासागर.

10/02/2016

1. आयकर कौन लगाता है?
– केन्द्र सरकार
3. विश्व की सबसे पुरानी संसद किस देश में है?
– ब्रिटेन
3. अंग्रेजों के खिलाफ 'भारत छोड़ों' आन्दोलन महात्मा गाँधी ने किस वर्ष में चलाया था?
– 1942 ई.
4. तृतीय पानीपत युद्ध में, मराठे किनसे पराजित हुए थे?
– अफगानों
5. पर्यटकों के लिए आकर्षण केन्द्र 'कबन पार्क' किस शहर में स्थित है?
– बंगलुरु
6. 'ओणम' पर्व कहाँ मनाया जाता है?
– केरल
7. किस चोल राजा ने सिलोन पर विजय पाई थी?
– राजेन्द्र
8. लोक नृत्य 'करगम' किससे सम्बन्धित है?
– तमिलनाडु
9. 'अन्त्योदय कार्यक्रम' का प्रमुख लक्ष्य क्या है?
– ग्रामीण गरीबों का उद्धार
10. विवेकानन्द शैल स्मारक कहाँ पर स्थित है?
– कन्याकुमारी

1. राष्ट्रपति-राष्ट्रपति से सम्बंधित अनुच्छेदFact : (i). भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित है। (ii). ...
08/02/2016

1. राष्ट्रपति-राष्ट्रपति से सम्बंधित अनुच्छेद
Fact :
(i). भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित है।
(ii). भारत में संसदीय व्यवस्था को अपनाया गया है। अतः राष्ट्रपति नाम मात्र की कार्यपालिका है तथा प्रधानमंत्री तथा उसका मंत्रीमंडल वास्तविक कार्यपालिका हैं।
(iii). राष्ट्रपति भारत का संवैधानिक प्रधान होते है।
भारत का राष्ट्रपति भारत का प्रथम नागरिक कहलाता है।
2. पद-पद (अनुच्छेद-52)
Fact : राष्ट्रपति निम्न दशाओं में पांच वर्ष से पहले भी पद त्याग सकता है-
(i). उपराष्ट्रपति को संबोधित अपने त्यागपत्र द्वारा।
(ii). महाभियोग द्वारा हटाए जाने पर (अनुच्छेद 56 एवं 61) महाभियोग के लिए केवल एक ही आधार है, जो अनुच्छेद 61(1) में उल्लेखित है, वह है संविधान का अतिक्रमण।
3. क+पर-कार्यपालिका का प्रधान (अनुच्छेद-53)

नविन का = नविन, का
1. नविन-निर्वाचन (अनुच्छेद-54)
Fact : राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए निर्वाचक मंडल-
(i). इसमें राज्यसभा लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचन सदस्य रहते हैं नवीनतम व्यवस्था के अनुसार पांडिचेरी विधान सभा तथा दिल्ली की विधानसभा के निर्वाचित सदस्य को भी सम्मिलित किया गया है।
(ii). राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए निर्वाचक मंडल के 50 सदस्य प्रस्तावक तथा 50 सदस्य अनुमोदक होते है।
(iii). एक ही व्यक्ति जितनी बार चाहे राष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित हो सकता है।

(iv). राष्ट्रपति का निर्वाचन समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली और एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा होता है।
(v). राष्ट्रपति के निर्वाचन से संबंधित विवादों का निपटारा उच्चतम न्यायालय द्वारा किया जाता है निर्वाचन अवैध घोषित होने पर उसके द्वारा किए गए कार्य अवैध नहीं होते हैं।
(vi). पद धारण करने से पूर्व राष्ट्रपति को एक निर्धारित प्रपत्र पर भारत के मुख्य न्यायाधीश अथवा उनकी अनुपस्थिति में उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश के सम्मुख शपथ लेनी पड़ती है।

2. का-कार्यकाल (अनुच्छेद-56)
Fact :
(i). राष्ट्रपति अपने पद ग्रहण की तिथि से 5 वर्ष की अवधि तक पद धारण करेगा। अपने पद की समाप्ति के बाद भी वह पद पर तब तक बना रहेगा जब तक उसका उत्तराधिकारी पद ग्रहण नहीं कर लेता है।

दुनिया से = दु+नि+या, से
1. दु+नि-दुबारा नियुक्ति (अनुच्छेद-57)
2. या-योग्यता (अनुच्छेद-58)
Fact : राष्ट्रपति पद की योग्यता संविधान के अनुच्छेद-58 के अनुसार कोई व्यक्ति राष्ट्रपति होने योग्य तब होगा जब वह-
(i). भारत का नागरिक हो।
(ii). 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।
(iii). लोकसभा का सदस्य निर्वाचित किए जाने योग्य हो।
(iv). चुनाव के समय लाभ का पद धारण नहीं करता हो।
Note : यदि व्यक्ति राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पद पर हो या संघ अथवा किसी राज्य की मंत्री परिषद का सदस्य तो वह लाभ का पद नहीं माना जाएगा।
3. से-शपथ (अनुच्छेद-60)

मोह = मोह
1. मोह-महाभियोग (अनुच्छेद-61)
Fact : राष्ट्रपति पर महाभियोग-
(i). राष्ट्रपति द्वारा संविधान के प्रावधानों के उल्लंघन पर संसद के किसी सदन द्वारा उस पर महाभियोग लगाया जा सकता है, परंतु इस के लिए आवश्यक है, कि राष्ट्रपति को 14 दिन पहले लिखित सूचना दी जाए, जिस पर उस सदन के एक चौथाई सदस्यों के हस्ताक्षर हो। संसद के उसे सदन, जिसमें महाभियोग का प्रस्ताव पेश है, के दो तिहाई सदस्यों द्वारा पारित कर देने पर प्रस्ताव दूसरे सदन में जाएगा तब दूसरा सदन राष्ट्रपति पर लगाए गए आरोपों की जांच करेगा या कराएगा और ऐसी जांच में राष्ट्रपति के ऊपर लगाए गए आरोपों को सिद्ध करने वाला प्रस्ताव दो तिहाई बहुमत से पारित हो जाता है, तब राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया पूरी समझी जाएगी और उसी तिथि से राष्ट्रपति को पद त्याग करना होगा।

(ii). राष्ट्रपति की रिक्ति को छह महीने के अंदर भरना होता है।
(iii). जब राष्ट्रपति पद की रिक्ति पदावधि (पाँच वर्ष) की समाप्ति से हुई है, तो निर्वाचन पदावधि की समाप्ति के पहले ही कर लिया जाएगा [अनुच्छेद 62(1)] किंतु यदि उसे पूरा करने में कोई विलंब हो जाता है तो
"राज अंतराल" न होने पाए इसलिए यह उपबंध है कि राष्ट्रपति अपने पद की अवधि समाप्त हो जाने पर भी तब तक पद धारण करता रहेगा, जब तक उसका उत्तराधिकारी पद धारण नहीं कर लेता है [अनुच्छेद-56(1) ग] ऐसी दशा में उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति के रूप में कार्य नहीं कर पाएगा।

आपके = आ+प+के
1. आ+प+के-आकस्मिक परिस्थितियाँ का
विवरण (अनुच्छेद-70)

क्षमादान से = क्षमादान+से
1. क्षमादान+से-क्षमादान से सम्बंधित (अनुच्छेद-72)
Fact : क्षमादान की शक्ति-
(i). संविधान के अनुच्छेद-72 के अंतर्गत राष्ट्रपति को किसी अपराध के लिए दोषी ठहराए गए किसी व्यक्ति के दंड को क्षमा करने, उसका प्रविलंबन, परिहार और लघुकरण की शक्ति प्राप्त है।

लोकसभा में भंग = लोकसभा में भंग
1. लोकसभा में भंग-लोकसभा भंग करने की शक्ति (अनुच्छेद-85)
हो गया-silent
Fact :राष्ट्रपति के अधिकार एवं कर्तव्य-

(i). विधायी शक्तियाँ :राष्ट्रपति संसद का अभिन्न अंग होता है इस निम्न विधायी शक्तियां प्राप्त है-
1. संसद के सत्र को आहूत करने सत्रावसान करने तथा लोकसभा भंग करने संबंधी अधिकार।
2. संसद के एक सदन में या एक साथ सम्मिलित रुप से दोनों सदनों में अभीभाषण करने की शक्ति।
3. लोकसभा के लिए प्रत्येक साधारण निर्वाचन के पश्चात प्रथम सत्र के प्रारंभ में और प्रत्येक वर्ष के प्रथम सत्र के आरंभ में सम्मिलित रुप से संसद में अभीभाषण करने की शक्ति।
4. संसद द्वारा पारित विधेयक राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद ही कानून बनता है।

5. संसद में निम्न विधेयक को पेश करने के लिए राष्ट्रपति की पूर्व सहमति आवश्यक है-
(a). नये राज्यों का निर्माण और वर्तमान राज्यों के क्षेत्रों, सीमाओं या नामों में परिवर्तन संबंधी विधेयक।
(b). धन विधेयक [अनुच्छेद-117 (1)]
(c). संचित निधि में व्यय करने वाले विधायक [अनुच्छेद-117 (3)]
(d). ऐसे कराधान पर जिस में राज्य ही जुड़े हैं, प्रभाव डालने वाले विधेयक।
(e). राज्यों के बीच व्यापार, वाणिज्य और समागम पर निर्बंधन लगाने वाले विधेयक।

(ii). संसद सदस्यों के मनोनयन का अधिकार : जब राष्ट्रपति को यह लगे की लोकसभा में आंग्ल भारतीय समुदाय के व्यक्तियों का समुचित प्रतिनिधित्व नहीं है, तब वह उस समुदाय के दो व्यक्तियों को लोकसभा के सदस्य के रुप में नामांकित कर सकता है। इसी प्रकार वह कला, साहित्य, पत्रकारिता, विज्ञान तथा सामाजिक कार्यों में पर्याप्त अनुभव एवं दक्षता रखने वाले 12 व्यक्तियों को राज्यसभा में नामजद कर सकता है।

(iii). अध्यादेश जारी करने की शक्ति : संसद के स्थगन के समय अनुच्छेद-123 के तहत अध्यादेश जारी कर सकता है, जिसका प्रभाव संसद के अधिनियम के समान होता है। इसका प्रभाव संसद सत्र के शुरू होने के छह सप्ताह तक रहता है। परंतु राष्ट्रपति राज्य सूची के विषयों पर अध्यादेश नहीं जारी कर सकता, जब दोनों सदन सत्र में होते हैं तब राष्ट्रपति को यह शक्ति नहीं होती है।
(iv). सैनिक शक्ति : सैन्य बलों की सर्वोच्च शक्ति राष्ट्रपति में सम्मिलित है किंतु इसका प्रयोग विधि द्वारा नियमित होता है।

(v). राजनैतिक शक्ति : दूसरे देशों के साथ कोई भी समझौता या संधि राष्ट्रपति के नाम से की जाती है। राष्ट्रपति विदेशों के लिए भारतीय राजदूतों की नियुक्ति करता है एवं भारत में विदेशों के राजदूतों की नियुक्त का अनुमोदन करता है।

(vi). नियुक्ति संबंधी अधिकार : राष्ट्रपति निम्न की नियुक्ति करता है-
(a). भारत का प्रधानमंत्री,
(b). प्रधानमंत्री की सलाह पर मंत्री परिषद के अन्य सदस्यों,
(c). सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों,
(d). भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक,
(e). राज्यों के राज्यपाल,
(f). मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्त,
(g). भारत के महान्यायवादी,
(h). राज्यों के मध्य संबंध में के लिए अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्य,
(i). संघीय लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों,
(j). संघीय क्षेत्रों के मुख्य आयुक्तों,
(k). वित्त आयोग के सदस्यों,
(l). भाषा आयोग के सदस्यों,
(m). पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों,
(n). अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों,
(o). भारत के राजदूतों तथा अन्य राजनयिको,
(p). अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन के संबंध में रिपोर्ट देने वाले आयोग के सदस्यों आदि।
राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियाँ : भारतीय संविधान
TRICK-"तिब्बत अब विदेश का संतरा वी(भी) दमोह (Mp का जिला) से आयात करेगा"
Note : ध्यान रहे आपातकाल का विवरण अनुच्छेद 352 से 360 है लेकिन राष्ट्रपति तिन प्रकार की आपात लागु कर सकता है इस ट्रिक में आपको पहला अनुच्छेद-352 याद करने की युक्ति का विवरण होगा बाकी 2 अनुच्छेद कोन से है उसका तरीका है 4 अंक को 352 में जोड़ना अर्थात अनुच्छेद-352, 356, 360 यह तीनो अनुच्छेद तिन प्रकार के आपात लगाने की शक्ति राष्ट्रपति को देते है।
ट्रिक का विस्तृत्व रूप :
तिब्बत = ति+ब्बत
1. ति-तिन(3)
2. ब्बत-बावन(52)
तिन(3)+बावन(52) = 352 (अनुच्छेद-352)
अब विदेश = अ+ब, विदे+श
1. अ+ब-आक्रमण बाह्य या युद्ध (बाह्य आक्रमण)
2. विदे+श-विद्रोह सशस्त्र (सशस्त्र विद्रोह)
का-silent
Fact : आपातकाल से संबंधित उपबंध भारतीय संविधान के भाग 18 के अनुच्छेद 352 से 360 के अंतर्गत मिलता है। मंत्री परिषद के परामर्श से राष्ट्रपति तीन प्रकार के आपात लागू कर सकता है।
युद्ध या बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के कारण लगाया गया आपात (अनुच्छेद-352).
संतरा = स+तं+रा
1. स+तं+रा-सांविधानिक+तंत्र+राज्यो
(अनुच्छेद-356)
Fact : राज्यो में सांविधानिक तंत्र के विफल होने से उत्पन्न आपात (अनुच्छेद-356).
www.allgktrick.com
वी दमोह से आयात = वी+द+मोह+से+आयत
1. वी-वित्तीय
2. द+मोह-दो माह (न्यूनतम अवधि)
से-silent
3. आयत-आपात
(अनुच्छेद-360)
Fact : वित्तीय आपात (अनुच्छेद-360) न्यूनतम अवधि-दो माह।

Free study materials and allgktrick, gk tricks, gk tricks in hindi, gk tricks in PDF File, maths tricks in hindi, free gk tricks

06/02/2016

● वायुमंडल में सबसे अधिक कौन-सी गैस पायी जाती है— नाइट्रोजन
● वायुमंडल का स्थायी तत्व क्या है— जलवाष्प
● पृथ्वी का वायुमंडल किसके द्वारा गर्म होता है— विकिरण द्वारा
● वायुमंडम में कौन-सी अक्रिय गैस सबसे अधिक है— आर्गन
● कौन-सी गैस ग्रीनहाउस प्रभाव के लिए उत्तरदायी है— कार्बन डाइऑक्साइड (CO2)
● सूर्य की तीव्र किरणों से झुलसने में कौन-से गैस हमारी रक्षा करती है— ओजोन
● भू-पृष्ठ से परावर्तित अवरक्त विकिरण के अवशोषण द्वारा-भू-वायुमंडल में तापमान वृद्धि की क्रिया को क्या कहते हैं— ग्रीन हाउस प्रभाव
● वायुमंडल में नाइट्रोजन की मात्रा कितने % है— 78%
● क्षोभमंडल की धरातल से औसत ऊँचाई कितनी है— 14 किमी
● किस मंडल को संवहनमंडल भी कहा जाता है— क्षोभमंडल
● पृथ्वी के वायुमंडल का सबसे अधिक घनत्व कहाँ होता है— क्षोभमंडल में
● वायुमंडल में दैनिक मौसम परिवर्तन किसके कारण होते हैं— क्षोभमंडल के कारण
● ओजोन परत कहाँ स्थित है— समताप मंडल
● समताप मंडल में ओजोन पर्त का क्या कार्य है— भूतल पर पराबैंगनी विकिरणपात को रोकना
● दीर्घ रेडियो तरंग पृथ्वी के किस भाग से परावर्तित होती है— आयन मंडल से
● वायुमंडल में कौन-सा रसायन ओजोन स्तर के अवक्षय का कारण है— क्लोरो-फ्लोरोकर्बन
● वायुमंडल के किस भाग में जलवाष्प की कुल मात्रा का 90% भाग विद्यमान रहता है— क्षोभमंडल में
● वायुमंडल का कौन-सा भाग रसायन मंडल का एक भाग है— ओजोन मंडल
● हवाई जहाज उड़ने के लिए कौन-सा मंडल उपयुक्त है— समताप मंडल
● वायुमंडल की निचली परत क्या कहलाती है— क्षोभमंडल किस वायुमंडलीय परत को ‘मौसमी परिवर्ततन की छत’ कहा जाता है— क्षोभमंडल को
● पृथ्वी की सतह से सबसे दूर वायुमंडलीय परत को क्या कहते हैं— बहिर्मंडल
● समुद्रतल पर औसत वायुदाब कितना होता है— 1013.25 मिलीबार
● वायुदाब में अचानक कमी आना किसका सूचक है— तूफानी मौसम
● ग्लोब पर दाब कटिबंधों की संख्या कितनी होती है— 7
● शांत पेटी किस रेखा के दोनों ओर पायी जाती है— भूमध्य रेखा
● विश्व के सभी उष्ण मरुस्थल किस पेटी में स्थित है— उपोष्ण कटिबंधीय उच्च दाब पेटी
● डोलड्रम पेटी का विस्तार कितना होता है— 5° उत्तर-5° दक्षिण
● सामान्य वायुदाब कहाँ पाया जाता है— सागर तल पर
● पृथ्वी के वायुमंडल का कितने % भाग 29 किमी. की ऊँचाई तक पाया जाता है— 97%
● मेघ गर्जन वायुमंडल की किस परत में होता है— क्षोभमंडल में
● किस मंडल में तापमान का अधिक चढ़ाव उतार नहीं होता है— समताप मंडल में
● किस ऋतु में क्षोभमंडल की ऊँचाई में वृद्धि होती— ग्रीष्म ऋतु में
● ओजोन परत के अवक्षय के कारण एक छिद्र बन गया है, वह छिद्र कहाँ स्थित है— अंटार्कटिका के ऊपर
● क्षोभमंडल में हर 165 मीटर की ऊँचाई पर तापमान में कितनी गिरावट आती है— 1°C
● क्षोभमंडल की ऊपरी सीमा पर स्थित परत क्या कहलाती है— समताप सीमा

14/11/2015

मूल अधिकारों से सम्बंधित अनुच्छेद;
-----------------------------------------------
1.अनु. 12; "राज्य सामान्य की परिभाषा।"
2.अनु. 13; "कानून जो मूल अधिकारों के प्रति असंगति है।"
-----------------------------------------------------------
"समता का अधिकार।"
--------------------------------------
1. अनु.14; "कानून के समक्ष समानता।"
2. अनु.15; "धर्म, प्रजाति अथवा नस्ल, जाति, लिंग अथवा जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव का निषेध।"
3.अनु. 16; "सार्वजनिक रोजगारों के मामलों मे अवसर की समानता।"
4.अनु. 17; "अस्पृश्यता का उन्मूलन।"
5.अनु. 18; "उपाधियों का अंत ।"
-------------------------------------------------------------
स्वतंत्रता का अधिकार।
-------------------------------------------------------------
1.अनु.19; "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से सम्बंधित अधिकारों का संरक्षण।"
2.अनु 20; "अपराध के लिए दोषसिद्धि से संरक्षण।"
3.अनु.21; " जीवन तथा व्यक्तिगत स्वतंत्रता का संरक्षण।"
4.अनु.22; "कुछ मामलों में गिरफ्तारी तथा निरुद्धता से संरक्षण।"
-------------------------------------------------------------
" शोषण के विरुद्ध अधिकार।"
-------------------------------------------------------------
1.अनु.23; " मानव व्यापार तथा बलात् श्रम से संरक्षण "
2.अनु.24; "कारखानों में बच्चों के रोजगार का निषेध।"
----------------------------------------------------------
"धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार"
-----------------------------------------------------------
1.अनु.25; "अंतःकरण तथा धर्म मानने, एवं प्रचार प्रसार की स्वतंत्रता।"
2.अनु.26; "धार्मिक मामलों के प्रबंधन की स्वतंत्रता।"
3.अनु.27; "किसी विशेष धर्म को प्रोत्साहित करने के लिए कर की भुगतान की स्वतंत्रता।"
4.अनु.28; "कुछ शैक्षणिक संस्थाओं मे धार्मिक उपासना के लिए उपस्थित होने की स्वतंत्रता।"
-------------------------------------------------------------
"सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक अधिकार।"
-------------------------------------------------------------
1.अनु.29; "अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण।"
2.अनु.30; "अल्पसंख्यकों को अपनी शैक्षणिक संस्था खोलने और चलाने का अधिकार।"
3.अनु.31; "सम्पत्ति का अनिवार्य अधिग्रहण (निरस्त )।"
-------------------------------------------------------------

14/11/2015

नागरिकता से सम्बंधित अनुच्छेद;
--------------------------------------------
1. अनु. 5; "संविधान लागू के समय नागरिकता।"
2. अनु. 6; "वैसे व्यक्तियों के नागरिकता अधिकार जिन्होने पाकिस्तान से भारत मे प्रवजन किया हो।"
3. अनु. 7; "पाकिस्तान के प्रवजित व्यक्तियों के नागरिकता अधिकार।"
4. अनु. 8; "भारतीय मूल के वैसे लोगों के नागरिकता अधिकार जो भारत के बाहर विकास कर रहे है ।"
5. अनु. 9; "जो व्यक्ति स्वेच्छा से विदेशी नागरिकता ग्रहण कर रहे है, उनके सम्बन्ध मे नागरिकता ।"
6. अनु.10; "नागरिकता अधिकारों की निरंतरता।"
7. अनु.11; "संसद द्वारा कानून बनाकर नागरिकता अधिकारों का नियमन।"

14/11/2015

संघ तथा इसके क्षेत्रों से संबंधित अनुच्छेद ।
-------------------------------------------------------
अनु. 1; "संघ के क्षेत्रों का नाम।"
अनु. 2; "नये राज्यों का नामांकन अथवा। स्थापना।"
अनु. 3; " नये राज्यों की स्थापना तथा मौजूद राज्यों के क्षेत्रफल, सीमा अथवा नामों में परिवर्तन।"
अनु. 4; " अनु. 2 एवं 3 के अंतर्गत बनाए गए कानून जिनके द्वारा पहली तथा चौथी अनुसूची एवं पूरक, अनुषंगिक एवं अनुवर्ती मामलों में संशोधन किया जा सके।"

02/10/2015

अर्थव्यवस्था।
-----------------------------
1. माल्थस के जनसंख्या सिद्धांत के अनुसार "खाद्य आपूर्ति और जनसंख्या वृद्धि" के बीच सम्बन्ध की खोज की गयी है।
2. बाएं से दाएं नीचे की ओर सीमांत उपयोगिता वक्र ढाल "सीमांत उपयोगिता तथा पण्य - स्टॉक के बीच प्रतिलोम सम्बन्ध" दर्शाते हैं।
3. एशिया एवं प्रशांत के लिए आर्थिक एवं सामाजिक आयोग (ESCAP) का मुख्यालय "बैंकाक" में है।
4. "वरदा ग्रामीण बैंक" का नाम एक नदी के नाम पर रखा गया है ।
5. एग्मार्क " श्रेणीकृत कृषिपण्यों के लिए जारी की गई एक विपणन सील" है ।
6 . राष्ट्रीय उत्पादन में विकास की ऊंची दर प्राप्त करने के लिए अर्थव्यवस्था में "निवेश की दर बढाना और पूंजी उत्पादन अनुपात को कम करना" पड़ेगा।
7. भारत सरकार से राज्यों को अंतरिम संसाधन 'सांविधिक' कहलाते हैं, यदि वे "वित्त आयोग के सिफारिश पर हो"।
8 वाणिज्यिक बैंक "अपनी जमा के आधार पर" क्रेडिट सृजित करते हैं ।
9. उपभोग फलन का अभिप्राय " आय और उपभोग के सम्बन्ध" है।
10. जवाहर रोजगार योजना के बदले में "ग्राम समृद्धि योजना" चलाई गई है।
11. भारतीय रिजर्व बैंक के मुक्त बाजार प्रचालन का तात्पर्य "प्रतिभूति का व्यापार " है ।
12.तिरति वनिमय दर को "नम्य विनिमय दर " भी कहा जाता है ।
13. कर्मचारियों के मुआवजे के अंतर्गत मजदूरी तथा वेतन और सेवानिवृत कर्मचारियों को दी जानेवाली पेंशन के भुगतान के अलावा " मालिकों द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत दिया गया योगदान " भी समाविष्ट होता है ।
14. बैंको को हानि से बचाने का सबसे बढिया तरीका "पक्का समर्थक ऋणाधार स्वीकार" करना है।
15. माना जाता है कि उस देश के पास पर्याप्त अंतर्राष्ट्रीय तरलता है ।

Address

Shahina Complex, Ashiyana More Opposite Tempo Stand, Baily Road
Patna
800014

Telephone

+919386022967

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Astrix Classes posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share