30/05/2026
आज बिहार की ज्ञानभूमि बोधगया के ऐतिहासिक महाबोधि मंदिर में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग (President U Min Aung Hlaing) ने शीश नवाया और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।
बिहार की यह पवित्र धरती युगों-युगों से संपूर्ण विश्व को शांति, करुणा और बंधुत्व का मार्ग दिखाने वाला वैश्विक केंद्र रही है। भगवान बुद्ध की यह साझी विरासत आज भी हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक अटूट सूत्र में पिरोती है और वसुधैव कुटुंबकम के हमारे संकल्प को और मजबूत करती है।