लड़का बवाल

लड़का बवाल बस दिल की बात और काम लिखूँगा

जाने क्या राज है  लगातार तीन बार 0 पर आउट होने का 1.क्रिकेट के भगवान एक समय था कि सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के इतिहास में लग...
23/03/2023

जाने क्या राज है लगातार तीन बार 0 पर आउट होने का

1.क्रिकेट के भगवान एक समय था कि सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के इतिहास में लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए थे और उसके बाद क्रिकेट जगत की नई दिशा ही बदल दी

2. वर्ष 2014 कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने आईपीएल के शुरुआती तीन मैचों में लगातार शून्य पर आउट हुए थे और उसके बाद में लगातार तीन मैचों में 50 रन बनाए

3.तीन मैचों पर शून्य पर आउट हुए थे सूर्यकुमार यादव कैसे करेंगे वापसी
मरम्मत चल‌ रही है ज़िंदगी की साहब
पर उठेंगे किसी दिन तूफान लेकर
फिर से चमक जाने को ☀️ 🌞☀🌞☀🌞☀🌞☀

मनुष्य का आविष्कार ही मनुष्य को गुलाम बना बैठा....🙏🙏🙏
31/01/2023

मनुष्य का आविष्कार ही मनुष्य को गुलाम बना बैठा....

🙏🙏🙏

अश्लील नहीं प्रेरणादायक है:एक मर्द के किसी औरत के साथ संसर्ग में आने के बाद जो वीर्य निकलता है उसमें 40 मिलियन तक स्पर्म...
30/01/2023

अश्लील नहीं प्रेरणादायक है:

एक मर्द के किसी औरत के साथ संसर्ग में आने के बाद जो वीर्य निकलता है उसमें 40 मिलियन तक स्पर्म मौजूद होते हैं, आसान शब्दों में कहें तो अगर सबको सही जगह (गर्भाशय) मिल जाए तो 40 मिलियन बच्चे पैदा हो जायें

जबकि ये सारे के सारे स्पर्म माँ की बच्चेदानी (गर्भाशय) की तरफ पागलों की तरह भागते हैं और इस दौड़ में सिर्फ 300 से 500 तक स्पर्म ही बच जाते हैं और बाकी रास्ते में ही थकन और हारकर मर जाते हैं

ये 300 से 500 वही स्पर्म हैं जो गर्भाशय तक पहुंचने में कामयाब हो पाते हैं

इनमें से भी सिर्फ एक बहुत मजबूत स्पर्म होता है जो गर्भाशय में पहुँचकर फर्टिलाइज होता है

क्या आप जानते हैं वो खुशनसीब, मजबूत और जीतने वाला स्पर्म कौन है?

वो खुशनसीब स्पर्म आप, मैं, या हम सब हैं!

आप सोच भी नहीं सकते कि जब आप पहली बार भागे थे तब आंख, हाथ-पैर, चेहरा कुछ भी नहीं था फिर भी आप जीत गये

जब आप भागे तब आपके पास सर्टिफिकेट्स नहीं थे, आपके पास दिमाग़ नहीं था, लेकिन आप फिर भी जीत गये

बहुत से बच्चे माँ के पेट में ही खो गए लेकिन आप मौजूद रहे और आपने अपने 9 महीने पूरे किए

और आज..................

आज आप घबराये हैं, जब कुछ होता है तो आप मायूस हो जाते हैं मगर क्यूँ?

आपको क्यूँ लगता है कि आप हार गए हैं? आपने भरोसा क्यूँ खो दिया है? अब तो आपके पास दोस्त हैं, बहन भाई, सर्टिफिकेट्स सब कुछ है फिर आप मायूस क्यूँ हो गए?

आप सबसे पहले जीते, आखिर में जीते, बीच में जीत जाते हैं.(प्रकृति )पर यकीन और सच्ची लगन से मकसद को हासिल करने के लिए पूरी जद्दोजहद करें, वो आपको हारने नहीं देगी।

जैसे मिलियन स्पर्म में से आपको जीतने का मौका दिया वैसे ही वो अब भी आपको कामयाब जरूर बनाएगी!

( *एक विवाह ऐसा भी* )जय माता दी ,"एक विवाह ऐसा भी "का ग्यारहवां(11) संस्करण इस वर्ष रविवार ,25 जून 2023 को पटना में आयोज...
16/01/2023

( *एक विवाह ऐसा भी* )
जय माता दी ,
"एक विवाह ऐसा भी "का ग्यारहवां(11) संस्करण इस वर्ष रविवार ,25 जून 2023 को पटना में आयोजित होने जा रहा है.
माँ वैष्णो देवी सेवा समिति ने एक बार फिर ये बीड़ा उठाया है, 51 जोड़ों के सामूहिक विवाह का, वैसे जोड़े जो विवाह हेतु तैयार तो हैं पर स्थान और आर्थिक मजबूरी के कारण शादी कर नहीं पा रहे हैं. समिति ने ऐसे जोड़ो को एक जगह देने का प्रयास किया है.सभी रीती - रिवाजों के साथ ही ये अनोखे विवाह आगामी रविवार
25 जून 2023 को पटना के में सम्पन्न होगा. इस आदर्श विवाह में समाज के प्रबुद्ध और सम्मानित विभूतियों के आशीर्वाद के अलावा इन जोड़ों को गृहस्थी आरम्भ करने की महत्वपूर्ण सामग्री भी उपहार स्वरुप प्रदान की जाएगी.
माँ भगवती के आशिर्वाद से पिछले 13 सालों में कुल 488 सामूहिक विवाह के सफल संचालन में समिती परिवार माध्यम बना है !

यदि आपकी नजर में भी कोई ऐसा जोड़ा हो जिसकी आर्थिक मजबूरी उन्हें एक नहीं होने दे रही हो, तो आप उनकी मदद कर सकते हैं. दो दिलों को मिलाने के लिए यथा शीघ्र संभव उनके सम्पूर्ण विवरण के साथ संपर्क करें
संपर्क सूत्र:
9334030445,
9204719554,
9334311952,
9334101859,
9430061498
9931158774,

11/12/2022

कहते हैं चेस राजा-महाराजाओं का खेल है, इसकी उत्पत्ति भी स्वयं भारत में हुई है, लेकिन शायद ही किसी ने इसे इतनी गंभीरता और जूनून से लिया हो कि इसके जरिए अपनी पहचान विश्व स्तर पर बना पाए।

हाँ, हम एक नाम जानते हैं, विश्वनाथन आनंद!

विश्वनाथन आनंद का जन्म 11 दिसंबर 1969 को तमिलनाडु के एक शहर मयीलाडुतरै में हुआ था। आनंद के पिता विश्वनाथन कृष्णमूर्ति इंडियन रेलवे में नौकरी करते थे। माँ को चेस खेलने में रुचि थी, वह अच्छा खेलती भी थीं, लेकिन उन्हें कभी अपना टैलेंट दिखाने का मौका नहीं मिला। माँ की यही रूचि बेटे के नाम का कारण बनेगी, यह उस वक़्त आखिर किसको पता था। आनंद को उम्र की पहली सीख चेस के रूप में मिली। 6 साल की उम्र में पहली बार शह-मात दे रहे थे, फिर तो आनंद को इस खेल का ऐसा चस्का लगा कि छूटा ही नहीं।

जब उनके पिता को फिलीपींस में काम करने का ऑफ़र मिला, तब आठ साल की उम्र में आनंद मनीला पहुंचे। वहां उनकी चेस की क्लास लगी। उनकी माँ रोज उनको छोड़ने जाती थी और क्लास खत्म होने तक क्लब के बाहर इंतज़ार करतीं। माँ का यही परिश्रम आनंद के लिए प्रेरणा बना।
उस वक़्त मनीला में टीवी पर चेस का एक प्रोग्राम आता था। उस प्रोग्राम में चेस की बारीकियां बताई जाती थीं और अंत में एक कॉन्टेस्ट होता था। आनंद उस कॉन्टेस्ट में अपनी एंट्री भेजते और जीत भी जाते थे। हर बार प्राइज़ में चेस की एक किताब मिलती थी। ऐसा 8-9 बार हुआ, फिर एक दिन उन्हें स्टूडियो से बुलावा आया।

उन्होंने कहा, "यहां से जितनी किताबें ले जा सकते हो, ले जाओ। लेकिन प्लीज, आज के बाद एंट्री मत भेजना। हमें पता है कि तुम्हारे अलावा कोई और ये शो नहीं देखता है।"

एक इंटरव्यू में आनंद ने एक दिलचस्प किस्सा बताया था, यह किस्सा तब का है जब वह लोगों के बीच प्रचलित होने लगे थे।

वह एक बार ट्रेन में सफ़र कर रहे थे। आमने सामने बैठे पैसेंजर्स के बीच बातें चल रही थी। पास बैठे शख्स ने उनसे पूछा, बेटा, तुम करते क्या हो?
आनंद ने कहा, मैं चेस खेलता हूँ।
उस व्यक्ति ने सवाल दुहराया, वह सब तो ठीक है, लेकिन तुम करते क्या हो?
आनंद ने फिर जवाब दिया, ‘मैं रेगुलर चेस खेलता हूँ।’
उस आदमी ने कहा, ‘बेटा, एक सलाह देता हूँ। अगर तुम विश्वनाथन आनंद नहीं हो, तो तुम्हें कोई ढंग का काम करना चाहिए।’

विश्वनाथन आनंद पांच बार वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीत चुके हैं, लगातार 21 महीनों तक वर्ल्ड चेस रैंकिंग में पहले स्थान पर रह चुके हैं। इसके अलावा उनके खाते में कई फर्स्ट का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वह देश के पहले ग्रैंडमास्टर हैं। पहला राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड भी सबसे पहले विश्वनाथन आनंद को दिया गया था, 2007 में उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से नवाजा गया।

इतनी उपलब्धियों को देखकर तो मन में बस एक बात आती है कि भारत में अगर चेस का दूसरा नाम विश्वनाथन आनंद कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

जन्मदिन पर ढेरों बधाइयाँ !

तस्वीर : अपनी माँ के साथ विश्वनाथन आनंद चेस खेलते हुए।




महेंद्र सिंह धोनी जैसा व्यक्तित्व सदी में एक बार ही जन्म लेता है। वह क्रिकेट ही नहीं किसी भी फील्ड में होंगे सफल रहेंगे ...
23/11/2022

महेंद्र सिंह धोनी जैसा व्यक्तित्व सदी में एक बार ही जन्म लेता है।
वह क्रिकेट ही नहीं किसी भी फील्ड में होंगे सफल रहेंगे समझ लो वह पारस पत्थर हैं, जो छू लिया सोना हो गया। शुरुआत में लोग धोनी के खेल तकनीक पर सवाल उठाते थे लेकिन सफलता सिर्फ बेहतर तकनीक से नहीं मिलती वरना बहुत से तकनीक वाले बल्लेबाज आए और गए। सफलता मैदान पर मौजूदा हालात की बेहतर समझ रखने और निर्णय लेने की क्षमता पर निर्भर करती है। और ये काम धोनी से बेहतर कौन कर सकता है।
जीत का श्रेय टीम को देने और हार की जिम्मेदारी खुद को देने में हमेशा आगे रहे धोनी।
क्रिकेट केवल बैट और बॉल का खेल नहीं है, मैदान पर बैट बॉल से क्रिकेट खेलने के साथ साथ मस्तिष्क के मैदान पर रणनीति का भी एक क्रिकेट खेला जाता है। और जो इसमें पारंगत है विजयश्री उसकी गोद में है।
❤️

04/11/2022

दुल्हन और उसके घरवाले क्या सोच रहे होंगे?
😀

रात के ठीक 12:00 बज रहे हैं। जन्मदिन मुबारक विराट..! यह जन्मदिन अबतक का सबसे खास जन्मदिन है। विराट ने इस टी-20 वर्ल्ड कप...
04/11/2022

रात के ठीक 12:00 बज रहे हैं। जन्मदिन मुबारक विराट..! यह जन्मदिन अबतक का सबसे खास जन्मदिन है। विराट ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 4 मुकाबले खेले हैं और 220 की औसत से 220 रन बनाए हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को नाबाद रहते हुए अपने दम पर मुकाबले जिताए हैं। फिलहाल तो हर कोई खुशियों के समंदर में डूबा है लेकिन जन्मदिन के अवसर पर बीता दौर याद करना जरूरी है। वह दौर जब लोग विराट का फैन होने पर ताने मारते थे। यहां तक कि दो टके के लोग भी चार बातें सुना कर चले जाते थे। तुम्हारे किंग का पानी उतर चुका है, अब उसके बल्ले से रनों का सैलाब कभी नहीं आएगा। जन्मदिन के मौके पर पुराने बयानों पर किंग का पलटवार पढ़िए, सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

कबतक एक फ्लॉप खिलाड़ी के पुराने सुपरहिट प्रदर्शन के आधार पर उसको टीम में बनाए रखिएगा। वक्त आ गया है कि किंग को टीम से चलता कर दिया जाए । 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने विराट को लेकर बयान दिया था कि अगर टेस्ट में वर्ल्ड नंबर 2 गेंदबाज अश्विन बाहर बैठ सकता है, तो दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज भी टीम इंडिया से ड्रॉप किया जा सकता है। कपिल ने कहा था कि वह चाहते हैं विराट रन बनाएं लेकिन इस वक्त वह विराट मैदान पर नजर नहीं आता, जिसने वर्ल्ड कप में अपना नाम बनाया था। यदि विराट परफॉर्म नहीं कर पाते तो आप शानदार प्रदर्शन कर रहे लड़कों को टीम इंडिया से बाहर नहीं रख सकते। इस बयान ने किंग के करोड़ों चाहने वालों को हिला कर रख दिया था। तो सोच कर देखिए, विराट पर क्या बीती होगी? T-20 वर्ल्ड कप में विराट के सिलेक्शन को लेकर बहुत तरह के सवाल थे। तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स और मीडिया वाले विराट को बाहर करने पर आमादा थे। एशिया कप के अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 71वां शतक आया तो भी लोगों ने कहा कि कमजोर टीम को मारने में क्या बहादुरी? मजबूत टीम के सामने सीमा ठोक कर रन बनाना जरूरी था।

तारीख 23 अक्टूबर 2022 और जगह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड। दोपहर 1:30 बजते ही T-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत पाकिस्तान आमने-सामने थे। पाकिस्तान ने भारत के सामने 160 रनों का टारगेट रखा और 31 रन पर टीम इंडिया के टॉप 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। प्रेडिक्शन करने वाला मीटर बता रहा था कि यहां से पाकिस्तान के जीतने की संभावना 85 परसेंट है। पाकिस्तान और जीत के बीच सिर्फ एक खिलाड़ी खड़ा था...कोहली... किंग कोहली...! विराट ने पाकिस्तान के हर गेंदबाज को मैदान के चारों तरफ मारा। जीतने के लिए जब हिंदुस्तान को 8 बॉल में 28 रन चाहिए था तो लोग कह रहे थे कि विराट धोनी थोड़ी है, नहीं बना पाएगा। निश्चित है कि हिंदुस्तान मुकाबला हार जाएगा।

फिर आई 19वें ओवर की पांचवीं गेंद...! अब तक की इनिंग में पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज हारिस रऊफ ने धीमी शार्ट ऑफ लेंथ बॉल डाली। प्लान सिंपल था। स्लोअर बॉल पर विराट टाइमिंग मिस करेंगे और आउटफील्ड में कैच आउट हो जाएंगे। लॉन्गऑन के ऊपर से डाउन द ग्राउंड तूफानी छक्का...! अगले कुछ लम्हों तक रऊफ हक्के-बक्के विराट को देखते रह गए। उनको समझ आ गया था कि सामने बाप खड़ा है। यह क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ शॉट्स में से एक था। आज से हजारों साल बाद भी यह शॉट हर क्रिकेट प्रेमी उसी शिद्दत से देखेगा और किंग की बादशाहत को याद करेगा। ओवर की अंतिम गेंद लेग स्टंप पर पड़ी और उसे विराट ने कलाइयों के सहारे फाइनलेग की दिशा में फ्लिक कर दिया। गगनचुंबी छक्का...! हारिस के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। वह जानते थे कि बाकी बची 6 गेंदों पर अब केवल 16 रन चाहिए और विराट के रहते हिंदुस्तान यह मैच हार नहीं सकता।

अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर विराट को स्ट्राइक नसीब हुई और उन्होंने 2 रन लिया। मोहम्मद नवाज की चौथी गेंद को किंग कोहली ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से स्टैंड्स में पहुंचा दिया। चूंकि गेंद की हाइट कमर से ऊपर थी, तो उसे नो बॉल करार दिया गया। पाकिस्तानी टीम अंपायरों से इस निर्णय को लेकर भिड़ गई। फ्री हिट पर विराट बोल्ड हो गए लेकिन जब तक थर्ड मैन से गेंद फील्ड होकर वापस आती, किंग और डीके ने दौड़कर 3 रन पूरे कर लिए। पांचवीं गेंद पर दिनेश कार्तिक जरूर आउट हो गए लेकिन फिर अश्विन ने एक वाइड आने के बाद सिंगल लेकर हिंदुस्तान को जीत दिला दी।

बाकी टीम ने मिलकर 160 चेज करते हुए 67 रन बनाए और किंग कोहली ने अकेले 82*...! बाकी सब खिलाड़ियों ने मिलकर 3 चौका और 2 छक्के लगाए। किंग ने अकेले 6 क्लासिकल चौके और 4 आसमान पार छक्के..! जीत के बाद किंग ने कहा कि हालात बहुत मुश्किल थे। एक के बाद एक विकेट गिर रहे थे लेकिन दूसरे छोर पर खड़ा हार्दिक मुझसे कह रहा था कि हो जाएगा। 8 गेंदों पर 28 चाहिए थे और मुझे मालूम था कि 19वें ओवर की अंतिम 2 गेंदों पर छक्के बेहद जरूरी हैं। मुझे मालूम था कि अगर ये छक्के लग गए तो पूरा पाकिस्तान घबरा जाएगा। मेरा सारा फोकस सिर्फ और सिर्फ गेंदबाज को आखिरी लम्हे तक देखने पर था। मैं हमेशा कहता था कि मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 गेंदों पर 82 रनों की खेली गई पारी T-20 में मेरी सर्वश्रेष्ठ इनिंग है लेकिन अब मैं इस पारी को उससे आगे रखूंगा।

उम्मीद है कि जो लोग विराट को टीम इंडिया से बाहर करने की बात कर रहे थे, उनको करारा जवाब मिल गया है। किंग कोहली को दोबारा से प्रचंड फॉर्म में वापसी करता हुआ देखकर करोड़ों चाहने वालों का चेहरा खुशी के मारे खिल गया है। वैसे जो लोग विराट के खराब प्रदर्शन पर जवाब मांग रहे थे, उनको दो आंकड़े जरूर बताइएगा। 25 वर्ल्ड कप मुकाबले खेलकर विराट T-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 1065 रन बना चुके हैं। दूसरा यह कि T-20 इंटरनेशनल में 113 मुकाबले खेलकर विराट ने विश्व में सबसे ज्यादा 3,932 रन जड़ दिए हैं। 139 की स्ट्राइक रेट और 53 की औसत से...! दोनों रिकॉर्ड विराट ने खराब फॉर्म से निकलने के बाद अपने नाम किए हैं। आंकड़े बताइएगा और कहिएगा कि विराट आज भी क्रिकेट का सबसे बड़ा सम्राट है।

किंग कोहली का सम्मान
हमेशा करेगा ये हिंदुस्तान ❤️

26/10/2022

देश के एक प्रमुख पत्रिका के आवरण पर शिक्षकों को देखना एक नई उम्मीद जगा रहा है, देश अब शायद सही दिशा में जा रहा है।
🙏👏👏

विराट कोहली के नाम अनुष्का शर्मा की भावुक पोस्ट "खू़बसूरत, बहुत खूबसूरत. आज आप लोगों के जीवन में इतनी खुशियां लेकर आए है...
23/10/2022

विराट कोहली के नाम अनुष्का शर्मा की भावुक पोस्ट

"खू़बसूरत, बहुत खूबसूरत. आज आप लोगों के जीवन में इतनी खुशियां लेकर आए हैं, वो भी दिवाली से एक दिन पहले! आप एक शानदार व्यक्ति हैं. आपका धैर्य, दृढ़ संकल्प और विश्वास ग़ज़ब का है."

"मैंने अपने जीवन का सबसे अच्छा मैच अभी देखा है, हमारी बेटी अभी ये समझने के लिए बहुत छोटी है कि उसकी मां क्यों नाच रही थी और कमरे में बैठी चिल्ला रही थी, लेकिन एक दिन उसे समझ आएगा कि उसके पिता ने उस रात सबसे अच्छी पारी खेली थी, एक ऐसे दौर के बाद जो उनके लिए बहुत कठिन था. लेकिन वो इससे बाहर आए, पहले से मज़बूत और समझदार बनकर."

"मुझे आप पर गर्व है. आपकी मज़बूती दूसरों को भी मज़बूत देती है और आप, मेरे प्यार, आपकी काबिलियत की कोई सीमा नहीं हैं. बुरे और अच्छे दौर में हमेशा आपको प्यार करती रहूंगी."

पाकिस्तान के ख़िलाफ़ विराट कोहली की शानदार पारी पर अनुष्का शर्मा ने टीवी पर चल रहे मैच की तस्वीर डालते हुए इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट किया है.

Address

Patna
800020

Telephone

8804417501

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when लड़का बवाल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to लड़का बवाल:

Share

Category