03/06/2026
🇮🇳 राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान बर्दाश्त नहीं! 🇮🇳
वैशाली जिले के लालगंज स्थित रेपुरा जवाहर चौक पर स्थापित अशोक स्तंभ की बदहाल स्थिति पर लोकमंच के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कुणाल सिकंद जी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि एक अशोक स्तंभ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जबकि दूसरे अशोक स्तंभ के नीचे कूड़ादान रखकर उसके आसपास कचरा फेंका जा रहा है, जो राष्ट्रीय प्रतीक की गरिमा के विपरीत है।
अशोक स्तंभ केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि भारत की पहचान, गौरव और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक है। इसकी उपेक्षा किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हो सकती।
इस गंभीर विषय को लेकर श्री कुणाल सिकंद जी ने जिला पदाधिकारी, वैशाली को पत्र प्रेषित कर अशोक स्तंभ के समीप से कूड़ादान तत्काल हटाने, क्षतिग्रस्त स्तंभ की मरम्मत कराने तथा दोनों स्तंभ का रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, लालगंज से दूरभाष पर बातचीत कर भी इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया है, ताकि राष्ट्रीय प्रतीक की गरिमा पुनः स्थापित की जा सके।
लोकमंच का मानना है कि राष्ट्रीय धरोहरों का सम्मान और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आशा है कि जिला प्रशासन इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा तथा अशोक स्तंभ की गरिमा को बनाए रखने हेतु उचित कदम उठाएगा।
🇮🇳जय हिंद! 🇮🇳
नई सोच, नया विकल्प — लोकमंच
District Administration, Vaishali
#लोकमंच