07/10/2025
गलीयों, गाँवो,सडको में दिख जाते
वोट पाने के लिए ये
हर व्यक्ति से हाथ मिलाते|
विकास की बाते कर
ये जनता का मन बेहलाते
बड़े - बड़े वादों की ये
दिवार खड़ी कर जाते|
जीतने के बाद ये न जाने
पाँच साल कहाँ चले जाते
गरीब, बेरोजगार जनता का
हाल पूछने भी नहीं आते|