22/01/2026
आज बांस पहाड़ राजगंज, जिला धनबाद (झारखंड) में "विनोद बाबू जन सम्मान समारोह" के अवसर पर एक अविस्मरणीय पल का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस गरिमामयी आयोजन में समिति के आयोजक गिरधारी महतो जी एवं झारखंड के लोकप्रिय “खोरठा गीत के जनक” से प्रसिद्ध गौतम महतो जी के कर-कमलों द्वारा मुझे झारखंड में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों के लिए संयुक्त रूप से मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान मेरे लिए केवल एक मोमेंटो नहीं, बल्कि समाज, शिक्षा और जनहित के प्रति मेरी प्रतिबद्धता की एक नई जिम्मेदारी है।
इस आत्मीय सम्मान के लिए मैं आयोजन समिति, सभी सम्मानित अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आप सभी का स्नेह, विश्वास और सहयोग यूँ ही बना रहे—इसी आशा के साथ। 🙏
जय विनोद बाबू!
जय झारखंड | जय समाज | जय शिक्षा