Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar

  • Home
  • India
  • Patna
  • Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar

Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar Dept. of Environment, Forest & Climate Change, is the nodal agency in the administrative structure of the Bihar Govt.

for planning, promotion, coordination and overseeing the implementation of Bihar's environmental and forestry policies and programmes.

गिलोय, जिसे अमृता और मधुपर्णी के नाम से भी जाना जाता है, हमारे आसपास पाई जाने वाली एक गुणकारी औषधीय लता है। आयुर्वेद में...
15/09/2026

गिलोय, जिसे अमृता और मधुपर्णी के नाम से भी जाना जाता है, हमारे आसपास पाई जाने वाली एक गुणकारी औषधीय लता है। आयुर्वेद में इसका खास महत्व है और इसका इस्तेमाल पारंपरिक रूप से कई रोगों के उपचार एवं शरीर के सामान्य स्वास्थ्य के लिए किया जाता रहा है। साधारण-सी दिखने वाली यह लता अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है।

Ram Chandra Prasad
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

पार्क केवल घूमने और आराम करने की ही जगह नहीं, बल्कि स्वच्छ वायु, स्वस्थ जीवन और जैव-विविधता के संरक्षण का आधार हैं। ये प...
15/09/2026

पार्क केवल घूमने और आराम करने की ही जगह नहीं, बल्कि स्वच्छ वायु, स्वस्थ जीवन और जैव-विविधता के संरक्षण का आधार हैं। ये पक्षियों, तितलियों और अनेक छोटे जीवों को सुरक्षित आवास देते हैं तथा हमें प्रकृति के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

आइए, अपने पार्कों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लें। कूड़ा न फैलाएं, पौधों को नुकसान न पहुंचाएं और सार्वजनिक संपत्ति का सम्मान करें।

Ram Chandra Prasad
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

नदियों, आर्द्रभूमि और झील में अपनी फुर्तीली तैराकी के लिए पहचाना जाने वाला उदबिलाव (Lutrogale perspicillata) जलीय पारिस्...
14/09/2026

नदियों, आर्द्रभूमि और झील में अपनी फुर्तीली तैराकी के लिए पहचाना जाने वाला उदबिलाव (Lutrogale perspicillata) जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मछलियाँ, केकड़े, मेंढक और अन्य छोटे जलीय जीव इसका प्रमुख आहार हैं।

समूह में शिकार करते समय उदबिलाव अक्सर ‘V’ आकार की संरचना बनाकर मछलियों को घेरते हैं।

जलीय तंत्र में इनकी मौजूदगी स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत भी मानी जाती है।

Ram Chandra Prasad
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

साँपों को लेकर कई तरह की भ्रांतियाँ और डर समाज में देखने और सुनने को मिलते हैं। प्रकृति में हर जीव की अपनी एक महत्वपूर्ण...
14/09/2026

साँपों को लेकर कई तरह की भ्रांतियाँ और डर समाज में देखने और सुनने को मिलते हैं। प्रकृति में हर जीव की अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका है और साँप भी इसी का हिस्सा हैं।

आइए, इस पोस्ट के माध्यम से इनसे जुड़ी कुछ रोचक तथ्यों को करीब से जानें और इनके महत्व को समझें।

Ram Chandra Prasad
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

माननीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार, डॉ. राम चन्द्र प्रसाद ने दिनांक 13 सितंबर 2026 को कै...
13/09/2026

माननीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार, डॉ. राम चन्द्र प्रसाद ने दिनांक 13 सितंबर 2026 को कैमूर जिला अंतर्गत बंशीखोह जलप्रपात में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की।

इस दौरान माननीय मंत्री ने स्थानीय लोगों से प्राप्त सुझावों के आलोक में संबंधित अधिकारियों को पर्यटकों एवं आगंतुकों की सुविधा हेतु पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Ram Chandra Prasad
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

कुलंजन का उपयोग हमारे देश में प्राचीन काल से औषधीय पौधे के रूप में होता आ रहा है, जिसके आयुर्वेद में अनगिनत लाभ बताए गए ...
13/09/2026

कुलंजन का उपयोग हमारे देश में प्राचीन काल से औषधीय पौधे के रूप में होता आ रहा है, जिसके आयुर्वेद में अनगिनत लाभ बताए गए हैं। यह दिखने में अदरक जैसा लगता है और इसका स्वाद तीखा होता है जिसमे तेज सुगंध होती है। इस गर्म तासीर वाले पौधे का उपयोग पारंपरिक रूप से सर्दी-जुकाम में भी किया जाता रहा है।

Ram Chandra Prasad
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

13/09/2026

धारीदार गिलहरी (Funambulus palmarum) जिसे भारतीय गिलहरी के नाम से भी जाना जाता है। यह अपनी चंचल गतिविधियों और अनोखी धारियों से सबका ध्यान आकर्षित करती है।

फल, बीज, मेवे और फूलों से लेकर कोमल वनस्पतियों तक, इसका आहार प्रकृति की विविधता से जुड़ा है।

बगीचों, पार्कों और पेड़ों के आसपास आसानी से दिखाई देने वाली यह नन्ही गिलहरी हमारे पर्यावरण की खूबसूरत साथी है।

आइए, इनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखें और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनें।

Ram Chandra Prasad
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

पेड़ लगाना केवल धरती को हरा-भरा बनाने तक सीमित नहीं है, इसके कई अन्य लाभ भी हैं। पेड़ मिट्टी को मजबूती देते हैं, पानी के...
12/09/2026

पेड़ लगाना केवल धरती को हरा-भरा बनाने तक सीमित नहीं है, इसके कई अन्य लाभ भी हैं। पेड़ मिट्टी को मजबूती देते हैं, पानी के बहाव को धीमा करते हैं और जल संचयन में मदद करते हैं। साथ ही, बाढ़ के समय प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आइए, हम सब मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लें और पर्यावरण की रक्षा करें ।

Ram Chandra Prasad
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

ज़ेबरा अपनी विशिष्ट धारियों के साथ वन्यजीव जगत की खूबसूरत पहचान है। ये सामाजिक प्राणी समूह में रहना पसंद करते हैं और घास...
11/09/2026

ज़ेबरा अपनी विशिष्ट धारियों के साथ वन्यजीव जगत की खूबसूरत पहचान है। ये सामाजिक प्राणी समूह में रहना पसंद करते हैं और घास इनके प्रमुख प्राकृतिक आहार में शामिल है।

प्रकृति की विविधता को समझें, वन्यजीवों का सम्मान करें।

Ram Chandra Prasad
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

Address

Aranya Bhawan, State Forest HQ, Room Number 311, 3rd Floor, Patna Airport/Ashiana More Road, Mali Tola, Sheikhpura
Patna
800014

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar:

Shortcuts

Share