18/08/2026
आज माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), बिहार के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।
बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षक प्रशिक्षण को और प्रभावी एवं सशक्त बनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश एवं सुझाव दिए गए।
इस अवसर पर श्री धर्मेंद्र कुमार, विशेष सचिव, शिक्षा विभाग, श्री यतेंद्र कुमार पाल, निदेशक, SCERT बिहार, तथा श्री कुमार निशांत विवेक, निदेशक, प्राथमिक शिक्षा सहित शिक्षा विभाग एवं SCERT के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह समीक्षा बैठक बिहार की शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तापूर्ण, नवाचारी, समावेशी एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Bihar Education Department
Bihar Education Project Council - SLO