Office of Vijay Kumar Sinha

Office of Vijay Kumar Sinha Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Office of Vijay Kumar Sinha, Government Official, 3 Strand Road Patna, Patna.

कार्यालय
कृषि मंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार।।
माननीय श्री विजय कुमार सिन्हा
विधायक-लखीसराय विधानसभा क्षेत्र
पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व अध्यक्ष, बिहार विधान सभा।।
मंत्री, बिहार सरकार ।।

05/09/2026

“यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥

परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्।
धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे॥”

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि अन्याय और अधर्म के सामने मौन रहना नहीं, बल्कि सत्य और धर्म के पक्ष में साहस के साथ खड़ा होना ही सच्चा कर्तव्य है।

जब समाज में अहंकार, स्वार्थ, अनीति और अराजकता बढ़ती है, तब परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से करनी होती है। अपने भीतर के कंस रूपी विकारों का अंत कर सत्य, सेवा, समर्पण और कर्मयोग को जीवन का आधार बनाना ही श्रीकृष्ण के मार्ग पर चलना है।

राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा, न्याय, सुशासन और समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान एवं अधिकार की रक्षा का संकल्प है।

आइए, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर संकल्प लें कि अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएंगे, सकारात्मक परिवर्तन के सहभागी बनेंगे और मां भारती की सेवा एवं जनकल्याण के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

जब नीयत में सेवा, कर्म में समर्पण और नेतृत्व में सत्य हो, तो कोई भी अधर्म समाज की प्रगति को रोक नहीं सकता।

“जब-जब होइ धरम कै हानी।
बाढ़हिं असुर अधम अभिमानी॥
करहिं अनीति जाइ नहिं बरनी।
सीदहिं बिप्र धेनु सुर धरनी॥
तब-तब प्रभु धरि बिबिध सरीरा।
हरहिं कृपानिधि सज्जन पीरा॥”

जय श्री राधे कृष्ण, जय सियाराम! 🙏🚩

:-विजय कुमार सिन्हा

15/08/2026
15/08/2026
बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित एनडीए बिहार विधानमंडल दल की बैठक में सम्मिलित हुआ।बैठक की अध्यक्षता माननीय मुख्...
20/07/2026

बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित एनडीए बिहार विधानमंडल दल की बैठक में सम्मिलित हुआ।

बैठक की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने की। इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव जी, श्री विजय कुमार चौधरी जी, मंत्रिपरिषद के सभी माननीय सदस्य एवं एनडीए के सभी माननीय विधायकगण उपस्थित रहे।

बैठक में मानसून सत्र के दौरान जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, विकास कार्यों की प्राथमिकताओं तथा विकसित बिहार के संकल्प को गति देने वाले विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

जनहित, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ एनडीए सरकार बिहार की प्रगति के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

📍 New DelhiToday, in New Delhi, I had a cordial courtesy meeting with the Hon’ble Union Minister for Road Transport and ...
16/07/2026

📍 New Delhi

Today, in New Delhi, I had a cordial courtesy meeting with the Hon’ble Union Minister for Road Transport and Highways, Shri Nitin Gadkari Ji, and held a detailed discussion regarding the provision of spur connectivity from the Mokama–Munger Greenfield Alignment project of NH-33 to Barahiya and Ashok Dham Temple, as well as the construction of a Railway Over Bridge at Dumri.

During the meeting, I apprised him of the challenges faced by the densely populated area of Barahiya, the frequent traffic jams on National Highway-80, the problem of waterlogging during the monsoon season, and the need for smooth connectivity to the renowned Maa Bala Tripur Sundari Temple and Ashok Dham Temple, which is a centre of faith for lakhs of devotees. I also requested the construction of spur roads to both locations and a Railway Over Bridge at Dumri in the larger public interest and with the objective of promoting regional development and religious tourism.

I urged the Hon’ble Minister to approve the spur connectivity connecting Barahiya and Ashok Dham Temple under this important project and to issue necessary directions to the concerned officials, so that lakhs of people, devotees, and local residents can benefit from improved connectivity and the region can receive a new impetus for economic and tourism development.

Hon’ble Shri Nitin Gadkari Ji listened to the matter with due seriousness and gave a positive assurance. I express my heartfelt gratitude to him for this.

My efforts for public welfare and the overall development of the region will continue unabated.

आम लोगों के दिलों पर राज करने वाले "विजय सिन्हा"।
13/06/2026

आम लोगों के दिलों पर राज करने वाले "विजय सिन्हा"।

आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी से बिहार के माननीय कृषि मंत्री श्री VIJAY KUMAR...
28/05/2026

आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी से बिहार के माननीय कृषि मंत्री श्री VIJAY KUMAR SINHA जी ने शिष्टाचार भेंट की।

माननीय प्रधानमंत्री जी से हुई आत्मीय चर्चा के दौरान ‘विकसित बिहार, विकसित भारत’ के संकल्प को कृषि क्षेत्र में साकार करने हेतु युवाओं एवं महिला उद्यमियों की सकारात्मक व सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के विषय पर अमूल्य एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

माननीय प्रधानमंत्री जी का विज़न और कृषि-क्रांति के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके मार्गदर्शन में बिहार का कृषि क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छुएगा।

10/02/2026

संवाद से समाधान, समाधान से विश्वास।
भूमि सुधार के संकल्प से बदली जनकल्याण की आस और विश्वास।।

Address

3 Strand Road Patna
Patna
800023

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Office of Vijay Kumar Sinha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Office of Vijay Kumar Sinha:

Shortcuts

Share