ICDS Directorate Bihar

ICDS Directorate Bihar This is the official page of The Directorate of Integrated Child Development Services, Social Welfare department Bihar.

Follow us https://twitter.com/BRPOSHAN The Directorate of Integrated Child Development Services is primarily concerned with the implementation of schemes related to children in the age group of 0-6 years, adolescent girls as well as pregnant and lactating women. In addition to these initiatives, the Directorate is concerned with the relevant policies, legislations, budget, training requirements, m

onitoring, evaluation and supervision of programmes concerning early childhood care and nutrition programmes.

गोद भराई की रस्म में सजी खुशियाँ और आशीर्वाद।रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया शुभ गोद भराई समारोहमाँ बनने की खुशी में सजे स...
14/05/2026

गोद भराई की रस्म में सजी खुशियाँ और आशीर्वाद।
रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया शुभ गोद भराई समारोह
माँ बनने की खुशी में सजे संस्कार और स्नेह के रंग।

किशनगंज - दिघलबैंक परियोजना अंतर्गत केन्द्र संख्या -114, बांसबाडी ,पंचायत -तुलसिया आंगनवाड़ी केंद्र में प्रथम एजुकेशन फा...
14/05/2026

किशनगंज - दिघलबैंक परियोजना अंतर्गत केन्द्र संख्या -114, बांसबाडी ,पंचायत -तुलसिया आंगनवाड़ी केंद्र में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा School Readyness Mela का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मैडम की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विभिन्न गतिविधियों के साथ आंगनवाड़ी केन्द्र के 6 वर्ष पूर्ण किए बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र दिया गया।

12/05/2026

Assistance is just a call away.
Dial 181 Women Helpline.

PMO India Annapurna Devi Savitri Thakur Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Ministry of Education Ministry of Labour and Employment, Government of India | Ministry of Ayush, Government of India | Ministry of Information & Broadcasting, Government of India | Ministry of Panchayati Raj, Government of India | Ministry of Rural Development, Government of India | Ministry of Culture, Government of India | Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS India | MyGovIndia | Press Information Bureau - PIB, Government of India

समेकित बाल विकास सेवाएं अंतर्गत टाटा ट्रस्टस एवं नीड्स संस्था के सहयोग से बांका जिले के सभी 11 परियोजनाओं के आंगनवाड़ी से...
11/05/2026

समेकित बाल विकास सेवाएं अंतर्गत टाटा ट्रस्टस एवं नीड्स संस्था के सहयोग से बांका जिले के सभी 11 परियोजनाओं के आंगनवाड़ी सेविकाओं हेतु मातृ एवं शिशु पोषण (MIYCN) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, जिसके द्वारा विभिन्न नवाचारों पर आंगनवाड़ी सेविकाओं का क्षमता संवर्धन हो रहा है।

ChildNutrition Banka

समेकित बाल विकास सेवाएं अंतर्गत टाटा ट्रस्टस एवं नीड्स संस्था के सहयोग से बांका जिले के सभी 11 परियोजनाओं के आंगनवाड़ी से...
11/05/2026

समेकित बाल विकास सेवाएं अंतर्गत टाटा ट्रस्टस एवं नीड्स संस्था के सहयोग से बांका जिले के सभी 11 परियोजनाओं के आंगनवाड़ी सेविकाओं हेतु मातृ एवं शिशु पोषण (MIYCN) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, जिसके द्वारा विभिन्न नवाचारों पर आंगनवाड़ी सेविकाओं का क्षमता संवर्धन हो रहा है।

11/05/2026

सशक्त मां, स्वस्थ शिशु और पोषण से भरपूर भविष्य — यही है टेक होम राशन योजना का उद्देश्य।
गर्भावस्था के शुरुआती दिनों से ही सही पोषण, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन

अपने नज़दीकी आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़ें और योजनाओं का लाभ उठाएं।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

“खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे” : किशनगंज में स्कूल रेडीनेस मेला 2026 का भव्य शुभारंभकिशनगंज, बिहार।किशनगंज जिले में प्रथम स...
11/05/2026

“खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे” : किशनगंज में स्कूल रेडीनेस मेला 2026 का भव्य शुभारंभ
किशनगंज, बिहार।
किशनगंज जिले में प्रथम संस्था एवं ICDS (आंगनबाड़ी सेविकाओं) के संयुक्त सहयोग से “स्कूल रेडीनेस मेला (SRM) 2026” का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लहरा फुलबारी में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 4 से 6 वर्ष के बच्चों को विद्यालयी शिक्षा के लिए तैयार करना, उनमें सीखने के प्रति रुचि विकसित करना तथा अभिभावकों को बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से सक्रिय रूप से जोड़ना है।
मेले में बड़ी संख्या में बच्चों, माताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदियों, शिक्षकों एवं समुदाय के अन्य सदस्यों की सहभागिता देखने को मिली। पूरे विद्यालय परिसर में बच्चों की हँसी, उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों का माहौल बना रहा। बच्चों के लिए खेल-आधारित 7 आकर्षक गतिविधि स्टॉल लगाए गए, जिनमें भाषा विकास, प्रारंभिक गणित, रंग पहचान, तार्किक सोच, शारीरिक संतुलन, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास से संबंधित गतिविधियाँ कराई गईं।
बच्चों ने खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कहीं बच्चे चित्र पहचान रहे थे, तो कहीं गिनती एवं शब्दों की समझ विकसित कर रहे थे। कुछ गतिविधियों में बच्चों ने संतुलन एवं मोटर स्किल्स का प्रदर्शन किया, जबकि सामाजिक एवं भावनात्मक विकास से जुड़ी गतिविधियों ने बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य किया। इन सभी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता का सहज, रोचक एवं आनंददायक तरीके से आकलन किया गया।
मेले के दौरान प्रत्येक बच्चे का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया, जिसमें उसकी सीखने की प्रगति एवं विभिन्न क्षमताओं का उल्लेख किया गया। अभिभावकों को यह भी बताया गया कि वे घर पर बच्चों के साथ प्रतिदिन थोड़े समय तक खेल-आधारित गतिविधियाँ करें, जिससे बच्चों की सीखने की प्रक्रिया निरंतर जारी रह सके।
आज कार्यक्रम का उद्घाटन ICDS DPO श्रीमती अंकिता सिंह, सीडीपीओ किशनगंज श्री हर्ष हिमांशु, प्रथम संस्था के राज्य कार्यक्रम समन्वयक श्री मनोज कुमार तथा स्टेट टीम से श्री नकी अहमद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने विभिन्न गतिविधि स्टॉलों का अवलोकन किया तथा बच्चों एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।
इस अवसर पर मीडिया मित्र सलीम ज़फर, डिविजनल प्रतिनिधि श्री रितेश कुमार, जिला समन्वयक अफ्शाना खातून एवं आरती कुमारी उपस्थित रहीं। साथ ही प्रखंड स्तर से सभी CIM ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रथम संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि “स्कूल रेडीनेस मेला” बच्चों को विद्यालय के वातावरण से जोड़ने, उनमें आत्मविश्वास विकसित करने तथा समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था बच्चों के सीखने की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था होती है और यदि इस उम्र में बच्चों को आनंददायक एवं सहभागितापूर्ण सीखने का वातावरण मिले, तो उनका शैक्षणिक विकास और अधिक बेहतर हो सकता है।
मेले के पश्चात अगले चार सप्ताह तक माताओं के व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से बच्चों के लिए दैनिक गतिविधियाँ साझा की जाएंगी। इन गतिविधियों के जरिए माताएँ घर पर बच्चों के साथ खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकेंगी।
किशनगंज जिले के 7 प्रखंडों में आयोजित होने वाला यह “स्कूल रेडीनेस मेला 2026” बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल साबित होगा।

11/05/2026
11/05/2026

बच्चे के जीवन के पहले 1000 दिन उसके शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास की सबसे महत्वपूर्ण नींव होते हैं।
आइए, मिलकर बच्चों के सुनहरे कल की मजबूत शुरुआत करें।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग डॉ. श्वेता गुप्ता जी ने कहा - गरीब, वंचित, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक...
09/05/2026

माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग डॉ. श्वेता गुप्ता जी ने कहा - गरीब, वंचित, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण हेतु विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।
Social Welfare Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
State Health Society, Bihar
Health Department, Government Of Bihar
Education department, government of bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
JEEVIKA Bihar
Ministry of Women & Child Development, Government of India

Address

Indira Bhawan, R C Singh Path, Bailey Road
Patna
800001

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ICDS Directorate Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to ICDS Directorate Bihar:

Share