02/06/2026
निर्वाचक सूची के सतत अद्यतीकरण एवं अपील निष्पादन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर के डाटा एंट्री ऑपरेटरों हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार कार्यालय, पटना में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
प्रशिक्षण अवधि में श्री माधव कुमार सिंह, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, श्री अशोक प्रियदर्शी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, श्री रत्नांबर निलय, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, श्रीमती शिखा सिन्हा, अवर निर्वाचन पदाधिकारी तथा श्री मनीष कुमार, सिस्टम एनालिस्ट द्वारा प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया।
Election Commission of India