05/06/2026
"एक पेड़ माँ के नाम" एक अभियान !
5 जून, 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद, पटना के कार्यालय परिसर में प्रकृति एवं मातृत्व को सम्मान स्वरूप वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्षद के अध्यक्ष, श्री भारत ज्योति, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लि० के प्रबंध निदेशक, श्री कुमार अनुराग, महाप्रबंधक श्री सुमन कुमार, पर्षद् के संयुक्त निदेशक श्री हेम कान्त राय, उप निदेशक श्री मिहिर कुमार झा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा मॉलश्री, छतवन, नीम तथा कचनार के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर आमजनों को राज्य के हरित आवरण के महत्व को समझने तथा स्थानीय पेड़-पौधों की विविधता को संरक्षित करने में उनकी सहभागिता हेतु "जन विज्ञान अभियान" की भी शुरूआत की गयी, जिसके तहत उनके आस-पास पाये जाने वाले दुर्लभ वृक्ष प्रजातियों की गणना कर उसे पर्षद को सूचित करने का अनुरोध किया गया है।
राज्य के पंचायतों में भी हरित आवरण को बढ़ाने, स्वच्छ पर्यावरण, अनुकूल जलवायु तथा एक समृद्ध भविष्य के निर्माण हेतु "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़कर वृक्षारोपण करने संबंधी संदेश समाचार पत्रों के माध्यम से सभी जैव विविधता प्रबंधन समितियों को दिया गया है तथा उनसे यह भी अनुरोध किया गया है कि घे पर्यावरण संरक्षण संबंधी वन विभागीय कार्यक्रमों में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar National Biodiversity Authority Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India Biodiversity Bihar