JDU National

JDU National This handle talks about the governance and change brought in Bihar by CM Sh. Nitish Kumar.
(2)

समस्त प्रदेशवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
04/09/2026

समस्त प्रदेशवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

03/09/2026

माननीय नीतीश कुमार जी ने बिहारवासियों को भयमुक्त माहौल प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दिए हैं।

आज राज्य की महिलाएँ बेखौफ होकर कहीं भी आ-जा सकती हैं। सुरक्षा का यह विश्वास और भरोसा बिहार के विकास का एक महत्वपूर्ण आधारस्तंभ बना है।

मुजफ्फरपुर जाने के क्रम में हाजीपुर में वैशाली जिले के पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्र...
03/09/2026

मुजफ्फरपुर जाने के क्रम में हाजीपुर में वैशाली जिले के पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में माननीय मंत्री जी के प्रति उत्साह एवं आत्मीयता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, माननीय विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल, वैशाली जिलाध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

जनता के हितों की रक्षा के प्रति राज्य सरकार संकल्पित है।माननीय नीतीश कुमार जी ने सुशासन की जो कार्यसंस्कृति विकसित की है...
03/09/2026

जनता के हितों की रक्षा के प्रति राज्य सरकार संकल्पित है।
माननीय नीतीश कुमार जी ने सुशासन की जो कार्यसंस्कृति विकसित की है, आज उसे राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।

सुशासन की इसी कड़ी में पटना स्थित जद (यू) प्रदेश कार्यालय में आज माननीय मंत्री डॉ. अशोक चौधरी जी, माननीय मंत्री श्री मदन सहनी जी एवं माननीया मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता जी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम का समन्वय विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा जी ने किया।


जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार जी ने पार्टी के कार्...
03/09/2026

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार जी ने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा जी के साथ कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से गंगा जी के बढ़े हुए जलस्तर का जायजा लिया।

उन्होंने संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील की है।

माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के प्रति कटिबद्ध ...
03/09/2026

माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के प्रति कटिबद्ध हैं। जांच सुविधाओं का विस्तार, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और ट्रॉमा सुविधाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।

03/09/2026

सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर, बापू सभागार, ज्ञान भवन और सभ्यता द्वार जैसे भव्य निर्माण आज बिहार के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध विरासत और आधुनिक विकास की पहचान बनकर उभर रहे हैं।

माननीय नीतीश जी ने इन ऐतिहासिक और आधुनिक धरोहरों का निर्माण कराकर बिहार की गौरवशाली विरासत को सम्मान दिया है और राज्य के गौरव को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक अनुपम प्रयास किया है।

माननीय नीतीश कुमार जी ने समाज के हर वर्ग तक विकास की किरणें पहुंचाने का जो संकल्प लिया था, उसे धरातल पर साकार किया है। '...
03/09/2026

माननीय नीतीश कुमार जी ने समाज के हर वर्ग तक विकास की किरणें पहुंचाने का जो संकल्प लिया था, उसे धरातल पर साकार किया है। 'न्याय के साथ विकास' की नीति से समावेशी विकास को नई गति मिली है।

02/09/2026

कभी डर के साये में कारोबार करने वाला बिहार आज भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा है। बेहतर कानून-व्यवस्था ने व्यापारियों और उद्यमियों के मन से भय को दूर कर उन्हें नए अवसरों की ओर बढ़ने का विश्वास दिया है। सुरक्षित माहौल, बढ़ता कारोबार और रोजगार के नए अवसर बिहार की बदलती तस्वीर को दर्शाते हैं।

माननीय नीतीश जी के नेतृत्व में डर से भरोसे तक का यह सफर, विकास की नई कहानी लिख रहा है।
सुरक्षित माहौल, बढ़ते निवेश और रोजगार के नए अवसरों के लिए धन्यवाद नीतीश जी।

आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करना राज्य सरकार की जनसेवा और संवेदनशील कार्यसंस...
02/09/2026

आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करना राज्य सरकार की जनसेवा और संवेदनशील कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इसी उद्देश्य के साथ आज जद (यू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्री दामोदर राऊत जी, माननीय मंत्री श्री रत्नेश सादा जी एवं बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी ने आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। संबंधित समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस जनसुनवाई कार्यक्रम का समन्वय प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री शम्भू कुशवाहा जी ने किया।


Address

Janata Dal (United), 1, Veerchand Patel Path
Patna
800001

Telephone

+919162069777

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JDU National posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share