23/02/2020
महिला विकास निगम के द्वारा राज्य में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सशक्तिकरण हेतु मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के विभिन्न कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। आर्थिक सशक्तिकरण प्रक्षेत्र में निगम द्वारा महिला शिल्कार/उद्यमियों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पाद, रेशम उत्पाद, अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद आदि के उत्पादन, विपणन आदि में क्षमतावर्धन, तकनीकि सहयोग आदि प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला शिल्पकार/उद्यमियों को उद्यमिता में विशिष्ट तकनीकों तक पहूॅच बनाने, उनके द्वारा उत्पादित उत्पादों को वृहद बाजार तक पहूॅच बनाने एवं विपणन के साथ-साथ उद्यमियों हेतु इन्कुवेशन-सह-प्रशिक्षण केंद्र आदि के माध्यम से सहयोग करने की कार्ययोजना है।
आर्थिक सशक्तिकरण प्रक्षेत्र के अंतर्गत महिला उद्यमियों की विशिष्ट तकनीकों एवं वृहद बाजार तक पहूॅच बनाने के उद्धेश्य से महिला विकास निगम द्वारा चार दिवसीय “महिला उद्यमी मेला-सह-रोजगार मेला” का आयोजन दिनांक 21 से 24 फरवरी 2020 तक ज्ञान भवन में किया जा रहा है। विदित हो कि सेवा प्रक्षेत्र के अंतर्गत कुल 12 प्रषिक्षण प्रदाता संस्थाओं द्वारा 07 प्रक्षेत्र एवं 13 कोर्स के कुल 542 बैच में 14,136 महिलाओं और किषोरियों को प्रषिक्षण दिया गया है तथा इनमें से कुल 7,323 प्रषिक्षुओं के मूल्यांकन के उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। मेले में जॉब फेयर में कुल 32 नियोक्ता भाग ले रहे हैं जिनके द्वारा लगभग 1000 प्रषिक्षणार्थियों में से लगभग 600 महिलाओं एवं किषोरियों को नियोजन संबंधित ऑफर लेटर प्रदान किये जाने की संभावना है। मेला में राज्य भर से लगभग 150 महिला उद्यमियों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्षनी-सह-बिक्री स्टॉल लगाया गया है। साथ ही, अलग- अलग दिनों में परिचर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। मेला में विभिन्न बैंकों द्वारा वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु योजनाओं के प्रति जागरूकता के लिए भी स्टॉल लगाये गये हैं। रोजगार मेला में प्रषिक्षण प्रदाता संस्थाओं की ओर से प्रषिक्षण केन्द्र का जीवंत प्रदर्षनी लगायी गयी है।
महिला उद्यमी मेला-सह-रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री दीपक कुमार, भा0प्र0से0, मुख्य सचिव, बिहार द्वारा फीता काट कर किया गया। जिसके उपरांत मुख्य अतिथि श्री दीपक कुमार, भा0प्र0से0 के साथ श्रीमती रष्मि कुमार ही महिला उद्योग संघ की अध्यक्ष श्रीमती उषा झा तथा श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा, भा0प्र0से0, प्रधान सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग-सह-प्रबंध निदेषक, महिला विकास निगम द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दीपक कुमार, भा.प्र.से., मुख्य सचिव, बिहार द्वारा मंचासिन गणमान्य अतिथियों के साथ ही विभिन्न संस्थाओं के प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए महिला उद्यमियों के स्टॉलों और प्रदर्षित सामग्रियों की सराहना की गयी तथा इसे गौरव की बात बताया गया। उन्होंने कहा कि बिहार में हुनर की कमी नहीं है तथा महिलायें अपने हुनर से आत्म निर्भर हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि कौषल विकास से रोजगार मिल सकता है लेकिन कौषल और अधिक सार्थक होगा, जब कौषल प्राप्त लोग स्वरोजगार को अपनायें। इससे वे दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। इसके लिए उन्होंने मुंबई के डिब्बे वाले की कहानी के साथ ही मेले में भाग ले रही एक ज्वेलरी उद्यमी के बारे में बताया। साथ ही, उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए आपको यह पता होना चाहिए कि लोगों में किस चीज की मांग है और उस मांग को पूरा करने के लिए आप क्या कर सकते हैं। यदि आपका उत्पाद लोगों की मांग के अनुसार है और आपने उसे गुणवत्तापूर्ण बनाया है, तो आपका रोजगार सफल होगा। इस अवसा पर उन्होंने महिला उद्यमियों में स्वरोजगार को विषेष तौर पर बढ़ावा देने का अनुरोध किया। इसके लिए आवष्यकता के अनुसार सहयोग का आष्वासन दिया।
इस अवसर पर श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा, भा.प्र.से., प्रधान सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग-सह-प्रबंध निदेषक, महिला विकास निगम द्वारा द्वारा मंचासिन मुख्य अतिथि श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव, बिहार का स्वागत किया। साथ ही उनके द्वारा विभिन्न स्थानों से भाग लेने आये सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए महिला महिला विकास निगम की स्थापना एवं उनके उद्देष्यों को बताया गया। उन्होंने महिलाओं को अपने अंदर छूपे प्रतिभा जगाने और विष्वास बढ़ाने की बात कही। उन्होंने महिला उद्यमी संघ एवं महिला विकास निगम दोनों को साथ मिलकर महिलाओं उद्यमियों के विकास हेतु उनके उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर प्रदर्षन की आवष्यकता है। उन्होंने मुख्य सचिव द्वारा दिए गए सुझाव को एक वर्ष के भीतर कार्यान्वयन तथा महिलाओं के उत्पादों की बिक्री तथा प्रदर्षनी केन्द्र स्थापित किया जायेगा।
मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के उदघाटनोपरांत श्री रूपेष कुमार सिन्हा, परियोजना निदेषक द्वारा मंचासिन अतिथियों का स्वागत किया गया तथा मेला के आयोजन के उदेष्यों को विस्तार से बताया गया। उद्घोषणा श्रीमती शोमा बनर्जी द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुश्री पूनम कुमारी, प्रषासी पदाधिकारी, प्रषासी पदाधिकारी, महिला विकास निगम द्वारा किया गया।