नीरज कुमार अत्रि Niraj Kumar Atri पूर्व सैनिक

  • Home
  • India
  • Patna
  • नीरज कुमार अत्रि Niraj Kumar Atri पूर्व सैनिक

नीरज कुमार अत्रि Niraj Kumar Atri पूर्व सैनिक पूर्व सैनिक
प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल बिहार,
प्रदेश प्रवक्ता बिहार (NEXCC)
पटना तथा आरा जिलाध्यक्ष (VOESM)

05/09/2025

पूरी पद यात्रा। वोटर अधिकार यात्रा।

27/08/2025

📢 विशेष आमंत्रण

🙏 मैं नीरज कुमार अत्रि
(उपाध्यक्ष, बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल, पू.सै.प्रो.)

आप सभी को तहे दिल से आमंत्रित करता हूँ

📅 दिनांक: 30 अगस्त 2025
⏰ समय: सुबह 10 बजे
📍 स्थान: सुरेश मार्केट, कमेंद्र टायर दुकान, नारायणपुर (जमालपुर), कोईलवर-बबुरा रोड

🌹 इस भव्य "वोटर अधिकार यात्रा" में हम सबके बीच शामिल हो रहे हैं –
🇮🇳 श्री राहुल गांधी जी
🇮🇳 श्री तेजस्वी यादव जी
🇮🇳 श्री दीपांकर भट्टाचार्य जी
🇮🇳 श्री मुकेश साहनी जी
तथा इंडिया ब्लॉक के तमाम नेता गण 🌟

🎉 हजारों जनता के साथ स्वागत हेतु भव्य तैयारी की गई है।

👉 आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि समय पर पहुँचकर अपने नेताओं से रूबरू हों और इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनें।

धन्यवाद 🙏
आपका अपना
नीरज कुमार अत्रि ✍️

28/07/2025

पूर्व सैनिक संग विपिन सर मुखिया। कारगिल विजय दिवस। दानापुर, पटना।

22/07/2025

Sting Operation Live। सिक्योरिटी एजेंसी वाले गार्ड के नौकरी के लिए कैसे पैसा मांगते हैं।

https://youtu.be/8PFMM-FDCxw?si=Geo0fDjCyEb48KA5
10/07/2025

https://youtu.be/8PFMM-FDCxw?si=Geo0fDjCyEb48KA5

क्या आपको पता है, बिहार में कभी ऐसा दौर था जब कुछ लोगों को चप्पल पहनकर चलने की आज़ादी नहीं थी? 🚫👣 जहाँ मंदिर जाने पर र...

21/06/2025

रौंदोगे तो हिमाला बनूंगा,
हर ठोकर पर उजाला बनूंगा।
दलित-पिछड़े की टूटती साँसों में,
लालू बनके उजाला बनूंगा।

जहाँ जमीं थी सामंतों की,
जहाँ कुर्सी थी कुछ जातों की,
मैं उठ खड़ा हुआ आवाज़ बन,
बन गया डर हर बातों की।

गाय-बैलों से बात शुरू की,
गरीबों के संग रात शुरू की,
राजनीति को नया पाठ पढ़ाया,
जात के दरवाज़े खोल दिखाया।

कहते थे – "तू भैंस चराने वाला",
मैं बना संसद में सच बताने वाला।
जिसे समझा था भीड़ का हिस्सा,
वही निकला जन-जागरण का किस्सा।

ग़रीब की जब बोली बोली,
धनी की सत्ता डोली डोली,
लालटेन जब चमकी गाँव में,
अँधेरा कांप उठा इन ठाँव में।

मैं शेर नहीं, सीधा इंसान हूँ,
पर अन्याय के विरुद्ध तूफ़ान हूँ।
छीनोगे हक तो ज़िंदा लपट बनूंगा,
रौंदोगे तो हिमाला बनूंगा।

एक समय था…जब स्वर्ण जाति के लोग अपने दरवाजे पर मेज़ या चौकी पर पैर रखकर बैठते थे।और जब कोई दलित… कोई पिछड़ा… कोई अति पिछ...
19/06/2025

एक समय था…
जब स्वर्ण जाति के लोग अपने दरवाजे पर मेज़ या चौकी पर पैर रखकर बैठते थे।
और जब कोई दलित… कोई पिछड़ा… कोई अति पिछड़ा सामने से गुजरता था,
तो उसे झुकना पड़ता था…
पाँव छूना पड़ता था।
चाहे वह बूढ़ा हो, पढ़ा-लिखा हो, मेहनती हो…
उसे झुकना ही पड़ता था।
क्यों?
क्योंकि उसकी जाति नीची मानी जाती थी।
उसका सम्मान, उसके नाम से पहले उसकी जाति तय करती थी।
लेकिन साथियों,
1990 में इतिहास बदला।
लालू प्रसाद यादव आए।
उन्होंने सिर्फ सरकार नहीं बनाई…
उन्होंने सामाजिक दृश्य बदल दिया।
वही लालू जी…
सामंती व्यवस्था का जवाब उसी की भाषा में देने लगे।
मेज़ पर पैर रखकर बैठना शुरू कर दिया।
यह घमंड नहीं था…
यह संदेश था।
अब हम भी सिर उठाकर बैठेंगे।
अब हम भी वो करेंगे जो तुमने सदियों किया।
और यहीं से शुरू हुई एक सामाजिक क्रांति।
पहली बार दलित-पिछड़े ने देखा —
सत्ता में उसकी शक्ल है, उसकी भाषा है, उसकी हिम्मत है।
आज भी लालू जी अपने आवास पर बैठते हैं,
दस-दस, बारह-बारह घंटे।
लोग आते हैं…
पाँव छूते हैं…
लेकिन फर्क है…
पहले पाँव डर से छूए जाते थे,
अब सम्मान से छुए जाते हैं।
दलित-पिछड़ा उन्हें गार्जियन, पिता और भगवान मानकर झुकता है।
और यही बात…
आज भी कुछ लोगों को खलती है।
खास कर जिन्होंने सदियों से अपनी पैर छुआई है।
क्योंकि अब सत्ता में ओबीसी है।
नेतृत्व में दलित है।
और बोलने में आत्मविश्वास है।
साथियो,
लालू यादव एक नेता नहीं…
एक विचार हैं।
उन्होंने हमें यह यकीन दिलाया —
हम भी बराबर हैं…
हम भी बोल सकते हैं…
और हम भी सत्ता की मेज़ पर पाँव रख सकते हैं।
अब हम झुकेंगे नहीं…
अब हम लड़ेंगे।
और अब…
हम सिर्फ ज़मीन पर नहीं,
सत्ता के केंद्र में बैठेंगे।
जय भीम!
जय मंडल!
जय सामाजिक न्याय!
नीरज कुमार अत्रि

15/06/2025

अबकी द्वारिका से आशीर्वाद लिए हैं भाई, ध्यान रखे के बा!

श्री तेजस्वी यादव जी की घोषणा। पूर्व सैनिकों के लिए।
15/06/2025

श्री तेजस्वी यादव जी की घोषणा। पूर्व सैनिकों के लिए।

13/06/2025

🌟 हार्दिक आमंत्रण 🌟
राष्ट्रीय जनता दल (पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ) – बिहार प्रदेश

प्रिय महोदय,
आप सादर आमंत्रित हैं।

हमें अत्यंत हर्ष है कि राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक दिवसीय भव्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता श्री विजय कुमार यादव (प्रदेश अध्यक्ष राजद,बिहार, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ) जी करेंगे।

📅 तिथि: शनिवार, 14 जून 2025
📍 स्थान: राजद बिहार प्रदेश कार्यालय, पटना
🕘 समय: पूर्वाह्न 10:00 बजे से

आपका इस ऐतिहासिक अवसर पर सादर आमंत्रण है। आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए सम्मान की बात होगी।
---
✨ सम्मेलन की विशेष झलकियाँ

1. 🏆 नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी को चाँदी का मुकुट पहनाकर भव्य सम्मान।
2. 🎖️ मंचासीन सभी सम्माननीय नेताओं का विशेष अभिनंदन और सम्मानित किया जाएगा।
3. 🍛 स्वादिष्ट एवं उत्तम भोजन व्यवस्था।
4. 🤝 श्री तेजस्वी यादव जी का वन-टू-वन संवाद सभी पूर्व सैनिकों से।
---
🔔 विशेष सूचना 🔔

चूँकि इसी दिन बिहार प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन और संभवतः चुनाव भी निर्धारित है, इसलिए राजद के सभी शीर्षस्थ नेता इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। यह एक अद्वितीय मंच है जहाँ आप न केवल अपने विचार रख सकते हैं, बल्कि अपनी मांगों को सीधे शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचा सकते हैं और सभी नेताओं से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
---
🫡 हम फौजी हैं – हमें गर्व है! 🇮🇳

आपसे विनम्र अनुरोध है कि
अपने साथी समर्थकों को भी इस सम्मेलन में साथ लेकर आएं। ज्यादा भीड़ जुटाने की जरूरत है ताकि हम अपनी ताकत दिखा सके।

वेटरन कैप, मेडल्स, यूनिफॉर्म पहनकर आएं, ताकि हमारी एक अलग पहचान बने और हमारा गौरवपूर्ण अतीत प्रदर्शित हो।
---
जय हिन्द! जय भारत!

आपकी प्रतीक्षा में,
नीरज कुमार अत्रि
प्रदेश उपाध्यक्ष
राष्ट्रीय जनता दल (पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ)

https://whatsapp.com/channel/0029Va6KikN9WtBwW3Xnhj3z ex ki

आप सादर आमंत्रित हैं।
10/06/2025

आप सादर आमंत्रित हैं।

Address

Patna
800011

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नीरज कुमार अत्रि Niraj Kumar Atri पूर्व सैनिक posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category