11/07/2023
आज दिनांक 11 जुलाई, 2023 को भारतीय विज्ञान एवं शिक्षा अनुसंधान संस्थान पुणे (IISER, Pune) के सहयोग से IRISE कार्यक्रम अंतर्गत पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण में तीन–दिवसीय जिला स्तरीय (Cascade) कार्यशाला का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया गया । प्रशिक्षण में रटने की जगह समझने की प्रवृति को प्राथमिकता दी गई है । बच्चों को आस -पास के परिवेश से जोड़कर दैनिक जीवन की घटनाओं का उदाहरण देकर विज्ञान और गणित की शिक्षा देने की बात कही गई है ।
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना धन्यवाद देता है IISER पुणे का जो हमारे राज्य के शिक्षकों को आगे बढ़ने में और गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने में राज्य का सहयोग कर रहे है । इस कार्यशाला में यह भी बताया जाता है की राज्य के बच्चों से इंस्पायर अवॉर्ड्स – मानक में भी अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण idea को कैसे निकलवाना है ।