Raju Sinha

Directions

Raju Sinha Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Raju Sinha, Political organisation, Patna.

09/10/2026

पटना में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ “ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ” मार्च निकाला गया। यह मार्च चुनाव आयोग की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली और SIR प्रक्रिया के खिलाफ लोकतांत्रिक विरोध की मजबूत आवाज है।

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा लोकतंत्र की बुनियाद है। ऐसी किसी भी प्रक्रिया को स्वीकार नहीं किया जा सकता, जिससे मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हों और निष्पक्ष चुनाव को लेकर सवाल खड़े हों।

लोकतंत्र में जनता का विश्वास सर्वोपरि है। हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए है।

हमारी आवाज बुलंद रहेगी, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

#ज्ञानेश_भगाओ_लोकतंत्र_बचाओ

06/10/2026
16/09/2026

भाजपा एक अजगर की तरह है, जो जिस दल के साथ गठबंधन करती है, धीरे-धीरे उसी को निगल जाती है। पहले सहयोगी दलों को कमजोर करती है, फिर उनकी पहचान और राजनीतिक ताकत खत्म कर देती है। इसलिए भाजपा से सावधान रहना जरूरी है।

14/09/2026

निषाद आरक्षण की मांग को लेकर ‘हर घर संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।
2 नवंबर तक यह अभियान चलेगा, इसके बाद आरक्षण के मुद्दे पर राजनीतिक निर्णय लिया जाएगा।

हजारों की संख्या में निषाद समाज के समाजसेवी लोग एवं वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विनोद सहनी जी को न्याय द...
12/09/2026

हजारों की संख्या में निषाद समाज के समाजसेवी लोग एवं वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विनोद सहनी जी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस संघर्ष की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि हमने कहीं भी अपनी पार्टी का झंडा-बैनर नहीं लगाया। क्योंकि यह लड़ाई किसी पार्टी के प्रचार की नहीं, बल्कि विनोद सहनी जी के परिवार को न्याय दिलाने और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने की लड़ाई है।

दुर्भाग्य से, डॉ. संजय निषाद इस संवेदनशील मुद्दे को भी अपनी पार्टी के प्रचार का माध्यम बनाने में लगे हुए हैं। हाथ में पार्टी का झंडा लेकर प्रदर्शन करना और अपनी पार्टी को प्रचारित करना यह स्पष्ट करता है कि उनकी प्राथमिकता क्या है। चुनाव नजदीक आते ही इस तरह की राजनीति और भी तेज हो जाती है।

यदि वास्तव में डॉ. संजय निषाद को विनोद सहनी जी और उनके पीड़ित परिवार के प्रति जरा भी संवेदना होती, तो वे भी बिना झंडा-बैनर के, बिना किसी राजनीतिक प्रचार के, सिर्फ न्याय के लिए खड़े होते। आखिर वे भी निषाद समाज से आते हैं—फिर इस दुख की घड़ी में पार्टी के झंडे की जरूरत क्यों पड़ रही है?

हमारा उद्देश्य राजनीति चमकाना नहीं, विनोद सहनी जी को न्याय दिलाना है।
हमारा संघर्ष किसी पार्टी के प्रचार के लिए नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार के सम्मान और न्याय के लिए है।

जब तक विनोद सहनी जी के परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, निषाद समाज की यह आवाज और संघर्ष मजबूती से जारी रहेगा।

05/09/2026

जब तक हम अपने वोट की ताकत को सही मायने में नहीं समझेंगे, तब तक हमारे हक और बच्चों के भविष्य की लड़ाई अधूरी रहेगी। बदलाव भाषणों से नहीं, आपके एक सही वोट से आता है।

कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आज रात 8 बजे फेसबुक लाइव के माध्यम से वीआईपी सुप्रीमो श्री Mukesh Sahani जी आप सभी के साथ अ...
22/08/2026

कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आज रात 8 बजे फेसबुक लाइव के माध्यम से वीआईपी सुप्रीमो श्री Mukesh Sahani जी आप सभी के साथ अपनी बात साझा करेंगे।
आप सभी से आग्रह है कि अपना बहुमूल्य समय निकालकर रात 8 बजे फेसबुक लाइव से जरूर जुड़ें और इस महत्वपूर्ण संवाद का हिस्सा बनें।
आपकी भागीदारी और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

22/08/2026

आगरा में संकल्प यात्रा के तहत उमड़ा जनसैलाब एवं सभी का संकल्पित अभूतपूर्व जन-समर्थन का संदेश साफ है, आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं!

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raju Sinha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share