25/08/2023
दिनांक 23 अगस्त 2023 को बेगूसराय जिला में नागरिक सुरक्षा संगोष्ठी प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि, IG Civil Defence, श्री राजीव रंजन ने स्वयंसेवकों और सामान्य नागरिकों के बीच आपदा से निपटने की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु प्रशिक्षण चलाये जाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक श्री योगेन्द्र कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्री सोमेश बहादुर माथुर सहित आपदा प्रबंधन सलाहकार, श्री हुसैन रिज़वी, अन्य स्थानीय अधिकारी एवं नागरिक सुरक्षा के अवर सचिव श्री ललित कुमार शामिल थे। कार्यक्रम के लगभग 300 सहभागियों में नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक,स्थानीय नागरिक, मीडिया कर्मी, तथा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।