RLM - Araria

RLM - Araria Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from RLM - Araria, Political Party, Patna New City.

12/03/2025

जिस स्वरूप में बिहार में आज NDA है, उस स्वरूप में पहले नहीं था।
हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा भी पूर्णरूप से NDA के साथ है। विकास की ओर अग्रसर हमारे बिहार के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से हम जनता के एक-एक मुद्दे को उठाते रहे हैं। विपक्ष के लोग किसी मुगालते में न रहे।

11/03/2025

हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। और अपने देश में सबसे ज्यादा न्याय देने की जिम्मेदारी जिस संस्था की है वहां न्याय देने वालों की भर्ती अन्यायपूर्ण तरीके से की जा रही है।

यह लोकतंत्र है, और इसके अंतर्गत संवैधानिक संस्थाओं में 'सोशल डायवर्सिटी' को नजरअंदाज कर आप वंचितों को न्याय कभी नहीं दे सकते। हम कॉलिजियम सिस्टम का विरोध करते हैं, और करते रहेंगे।

11/03/2025

विपक्ष के लोग किसी मुगालते में न रहें, 20 वर्षों के बाद आज भी NDA सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर जनता को भरोसा है, और आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चितरूप से हमारी विराट जीत सुनिश्चित होगी।

11/03/2025

जनता ने NDA पर पूर्णतः भरोसा करके ही नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है, हमारी जीत सुनिश्चित है। जनता हमारे साथ है!

10/03/2025

राजद के लोगों की अनर्गल बयानबाजी राजनीति में कुतर्कों की पराकाष्ठा है। हाथ घुमा-घुमाकर जलेबी बन सकती है, राजनीति का करियर नहीं। वो जो बयानबाजी कर रहे हैं, उनकी सोच हो सकती है, वो जो जंगलराज में बिहार के लोगों ने भुगता, वह वास्तविक सच्चाई है।
बिहार की जनता राजद के इस विरोधाभास को समझती है, इसलिए जनता का आशीर्वाद NDA को लगातार मिलता रहा है।

10/03/2025

सामाजिक समानता के लिए सामाजिक रूढ़ियों के विरुद्ध जाकर, अपमान सहकर सावित्रीबाई फुले जी ने जो अधिकार वंचितों को दिलाई, इसके लिए हम सदा उनके आभारी रहेंगे।
क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!

10/03/2025

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने महिलाओं को 33% संवैधानिक रूप से आरक्षण देने का प्रावधान कर दिया है। अब जब भी लोकसभा का चुनाव होगा या उसके बाद के सभी विधानसभा चुनावों में महिलाओं की 33% सीटें सुरक्षित कर दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के लिए विशेष तो है ही बल्कि पुरुषों के लिए भी संकल्प का दिन है।  समाज में महिलाओं के प्...
08/03/2025

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के लिए विशेष तो है ही बल्कि पुरुषों के लिए भी संकल्प का दिन है। समाज में महिलाओं के प्रति बुरे रवैये में बदलाव करके हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मानने को सार्थक सिद्ध कर सकते है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा परिवार महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आप सबों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की ढ़ेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ।

किसी भी राज्य के विकास की बुनियाद शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार पर निर्भर करता है। आज बजट सत्र में राष्ट्रीय जनतांत्...
03/03/2025

किसी भी राज्य के विकास की बुनियाद शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार पर निर्भर करता है। आज बजट सत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेतृत्व में हमारी सरकार ने इन सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुए बिहार की जनता का सम्मान किया है, जिसमें विशेषकर शिक्षा पर सर्वाधिक बजट का प्रावधान स्वागत योग्य है।
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय सांसद श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी ने बिहार में शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार संघर्ष किया है। उनके क्रांतिकारी 25 सूत्रीय मांग को भी जिस तरह से बिहार सरकार ने सराहा और इनमें से कई मांगों को लागू कराया, यही कारण है कि आज बिहार में शिक्षा के हालात कई मायनों में बेहतर हुए हैं।

03/03/2025

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से राजनीतिक विरोध हो सकता है, व्यक्तिगत नहीं!

Address

Patna New City

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RLM - Araria posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share