Bhartiya Sewa Samiti

Bhartiya Sewa Samiti We have been aiding the underprivileged students in their education and all their needs, be it free education, uniforms, study material for 40+ years.

24/11/2025
समिति की ओर से दिनांक 20-11-25, गुरुवार, श्री राम भवन (श्री राम लीला ग्राउंड), राघोमाजरा पटियाला में आयोजित वार्षिक समार...
22/11/2025

समिति की ओर से दिनांक 20-11-25, गुरुवार, श्री राम भवन (श्री राम लीला ग्राउंड), राघोमाजरा पटियाला में आयोजित वार्षिक समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के उपरांत इसकी कवरेज स्थानीय मीडिया द्वारा भी की गई, जिसके माध्यम से समारोह की प्रमुख झलकियाँ और गतिविधियाँ समाज तक पहुँचाई गईं।

समिति सभी सदस्यों के सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करती है।
जय माता दी। जय श्री राम। 🙏🌹

20/10/2025

✨ भारतीय सेवा समिति की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨

यह दीपों का पर्व आपके जीवन में उजाला, सुख और समृद्धि लेकर आए।
जिस प्रकार दीपक अंधकार को मिटाता है, उसी प्रकार शिक्षा भी जीवन के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करती है।

इस दीपावली, आइए संकल्प लें —
एक दीप ज्ञान का जलाएँ,
और शिक्षा की रोशनी उन बच्चों तक पहुँचाएँ
जो अब तक इस उजाले से वंचित हैं।

आपका छोटा-सा सहयोग किसी बच्चे के भविष्य को प्रकाशित कर सकता है।

भारतीय सेवा समिति आप सभी को प्रेम, प्रकाश और प्रेरणा से भरी
शुभ दीपावली की मंगलकामनाएँ देती है। 🌸🪔🎉

जय माता दी जय माता दी भारतीय सेवा समिति पटियाला  की तरफ से सभी मेंबर्स को शारदीय नवरात्रि  एवं दशहरे की हार्दिक शुभकामना...
28/09/2025

जय माता दी जय माता दी

भारतीय सेवा समिति पटियाला की तरफ से सभी मेंबर्स को शारदीय नवरात्रि एवं दशहरे की हार्दिक शुभकामनाऐं l माता रानी आप सभी के परिवार में खुशियां लेकर आए l जय माता दी

जैसा आपको मालूम है कि भारतीय सेवा समिति हर नवरात्रों में सप्तमी के दिन श्री काली माता मंदिर के पीछे लंगर की व्यवस्था करती है, इस बार यह लंगर 29-09-2025 दिन सोमवार को लगाया जा रहा है lसभी से अनुरोध है इस लंगर में पधारने और सेवा करने की कृपा करेंl
जय माता दी 🙏🏿🙏🏿🙏🏿💐💐💐

श्री भारतीय सेवा समिति (रजि.) पटियाला की  तरफ से छोटे बच्चों की सुविधा के लिए  17 बैंच श्री राम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्क...
10/07/2025

श्री भारतीय सेवा समिति (रजि.) पटियाला की तरफ से छोटे बच्चों की सुविधा के लिए 17 बैंच श्री राम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जूनियर विंग पटियाला को दिए गए। इस अवसर पर श्री राकेश धबलानिया जी, श्री सुरिंदर शर्मा जी,श्री विजय गुप्ता, प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ मेंबर्स मौजूद रहे ।

श्री भारतीय सेवा समिति पटियाला (पंजाब) के जनरल सैक्टरी एवं श्रीराम हनुमान सेवादल के कोषाध्यक्ष श्रीचंद शर्मा  बैंकॉक थाई...
03/06/2025

श्री भारतीय सेवा समिति पटियाला (पंजाब) के जनरल सैक्टरी एवं श्रीराम हनुमान सेवादल के कोषाध्यक्ष श्रीचंद शर्मा बैंकॉक थाईलैंड में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित हुए व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती किरण कुमारी को मिला अंतरराष्ट्रीय देवनागरी सम्मान 2025 व बुद्ध शांति सम्मान 2025

इतिहास में पहली बार 57 हिंदी शिक्षकों को मानवता, शिक्षा और वैश्विक शांति के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 2025’ और ‘अंतर्राष्ट्रीय देवनागरी सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित एक ऐतिहासिक वैश्विक कार्यक्रम में शिक्षकों को प्रतिष्ठित *गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 और अंतर्राष्ट्रीय देवनागरी सेवा सम्मान* प्रदान किया गया। ये सम्मान शिक्षा, करुणा और वैश्विक शांति के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान को मान्यता देते हैं।

इस कार्यक्रम का आयोजन *एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स*, यूनाइटेड गिल्ड यूके और धरा धाम इंटरनेशनल के सहयोग से देवनागरी उत्थान फाउंडेशन द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, धार्मिक नेता, अंतर्राष्ट्रीय विद्वान और सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे:
- **महामहिम राजा जनरल ग्रैंड मास्टर प्रो. दातो सेरी डॉ. सुमचंद रथपट्टया**
- **डॉ. मोनरुडी सोमार्ट**
- **डॉ. परविंदर सिंह**
- **फ्रा अचन विचान**
- **हिरह हे महाराजा पैंगर्न ड्यूक प्रिंस राडेन मास नागाबी**
- **पवन मिश्रा**
- **सुशील कुमार धानुका**
- **डॉ. प्रेम प्रकाश**
- **शांतनु पाल**
- **कीर्तन त्रिपाठी**

# # # *आयोजक और नेतृत्व*
**देवनागरी उत्थान फाउंडेशन** के संस्थापक डॉ. सुनील दुबे ने इस बात पर जोर दिया कि *"शिक्षकों का सम्मान ईश्वर के सम्मान के बराबर है। जो समाज अपने शिक्षकों का सम्मान करता है, वह विकास और उत्थान सुनिश्चित करता है।"*

कार्यक्रम का सफल नेतृत्व डॉ. सौरभ पाण्डेय डॉ. सुनील दुबे, डॉ. पूजा निगम और ने किया, जिन्होंने वैश्विक इवेंट मैनेजमेंट में एक मानक स्थापित किया।

यह सम्मान न केवल शिक्षकों की अंतर्राष्ट्रीय मान्यता है, बल्कि भारत की समृद्ध ज्ञान परंपराओं और मानवीय मूल्यों को वैश्विक स्तर पर अपनाए जाने का प्रमाण भी है।

सभी कार्यक्रमों के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा l शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति और दुनिया को आकार देने में शिक्षकों की भूमिका के लिए एक उदाहरण के रूप में देखा जाएगा है।

श्री भारतीय सेवा समिति की ओर से आपको लोहड़ी की ढेरों शुभकामनाएं। अपने परिवार के साथ इस त्योहार का आनंद लें। 🔥🔥💥💥🎉🎉सुन्दर...
13/01/2025

श्री भारतीय सेवा समिति की ओर से आपको लोहड़ी की ढेरों शुभकामनाएं। अपने परिवार के साथ इस त्योहार का आनंद लें। 🔥🔥💥💥🎉🎉

सुन्दर मुंदरिए
तेरा कौन विचारा
दुल्ला भट्टीवाला
दुल्ले दी धी व्याही
सेर शक्कर पायी
कुड़ी दा लाल पताका
कुड़ी दा सालू पाटा
सालू कौन समेटे

मामे चूरी कुट्टी
जिमींदारां लुट्टी
जमींदार सुधाए
गिन गिन पोले लाए
इक पोला घट गया
ज़मींदार वोहटी ले के नस गया

इक पोला होर आया
ज़मींदार वोहटी ले के दौड़ आया
सिपाही फेर के ले गया
सिपाही नूं मारी इट्ट
भावें रो ते भावें पिट्ट
साहनूं दे लोहड़ी
तेरी जीवे जोड़ी
साहनूं दे दाणे तेरे जीण न्याणे

🙏🙏🙏दिसंबर माह में श्री भारतीय सेवा समिति द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल 32 नंबर, एस डी एस सी स्कूल आर्य समाज व आत्म...
05/01/2025

🙏🙏🙏
दिसंबर माह में श्री भारतीय सेवा समिति द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल 32 नंबर, एस डी एस सी स्कूल आर्य समाज व आत्माराम कुमार सभा स्कूल के छात्रों को 135 स्वेटर प्रधान श्री अनिल बंसल जी, श्री सुरेंद्र शर्मा जी व श्री संजीव कुमार जी द्वारा वितरित किए गए । श्री भारतीय सेवा समिति सभी सहयोगी मेंबर्स का इस कार्य के लिए धन्यवाद करती है ।

Address

281-B, Ajit Nagar
Patiala
147001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919041592393

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhartiya Sewa Samiti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bhartiya Sewa Samiti:

Share