Nishant Mehta

Nishant Mehta Social Service

An Eminent Doctor
Medical Officer at Government of Himachal Pradesh
Founder and Chairman of United Youth Of Modern India
(A social organization)


This is official page of Dr. Nishant Mehta and is managed by crew members of team Dr. Nishant Mehta

युद्ध समाधान नहीं, राजनीति की सबसे बड़ी विफलता है।
16/03/2026

युद्ध समाधान नहीं, राजनीति की सबसे बड़ी विफलता है।

25/02/2026
23/01/2026

बदलाव
एक दिन में नहीं आता,

लेकिन एक दिन से
ज़रूर शुरू होता है।

04/01/2026

मैं एक डॉक्टर हूँ,
लेकिन मेरी सबसे बड़ी दवा
लोगों की मुस्कान है।

जब किसी माँ की चिंता कम होती है,
जब किसी बुज़ुर्ग को सहारा मिलता है,
जब किसी बच्चे को समय पर इलाज मिलता है —
तब समझ आता है कि सेवा ही असली धर्म है।

हर जरुरतमंद व्यक्ति मेरा परिवार है।

— आपकी सेवा में सदा ।

Social Service

UYMI परिवार के सभी साथियों से निवेदन है कि यदि आपके आसपास किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को सुनने की मशीन (हियरिंग एड) की आवश्यक...
29/12/2025

UYMI परिवार के सभी साथियों से निवेदन है कि यदि आपके आसपास किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को सुनने की मशीन (हियरिंग एड) की आवश्यकता हो, तो कृपया हमें अवगत कराएँ।
मानव सेवा के इस कार्य में आपका सहयोग अपेक्षित है।
धन्यवाद।

18/11/2025

हॉस्पिटल के शुरुआती दिनों में मैंने देखी अपने करियर की पहली मौत।
चालीस साल का वह हृष्ट-पुष्ट आदमी,
जो अब बर्फ से भी ज्यादा ठंडा हो चुका था।
और सामने दहाड़ मारकर रोती
उसकी माँ, उसकी पत्नी और उसके बच्चे।

उन्हें रोता देख मेरी आँखों से भी दो बूँद आँसू निकले।
सोचा, उन्हें दिलासा दूँ, चुप करा दूँ!
पर शायद, कभी-कभी रोते इंसान को चुप नहीं कराना चाहिए।

मैंने अपने सीनियर डॉक्टरों को बुलाया,
शायद वे कोई चमत्कार कर दें,
जैसा फिल्मों में होता है।
उन्होंने समझाया—
"इतना पैनिक मत करो, मौत हमारे जीवन का हिस्सा है।
हम भगवान नहीं हैं, हम सबको नहीं बचा सकते!"

पूरे दिन मैं सोचता रहा—
हम सबको क्यों नहीं बचा सकते?
उस रात मुझे नींद नहीं आई,
मेरा बिस्तर भी बहुत ठंडा लगा।
और आँखों के सामने वही आदमी नाचता रहा।
लगा, शायद मैं कुछ और कर पाता, तो वह बच सकता था!

मेरा करियर आगे बढ़ा, मैंने कई मौतें देखीं,
और धीरे-धीरे मेरी आँखों के आँसू सूखने लगे।
धीरे-धीरे मौत मुझे जीवन का हिस्सा लगने लगी।
एक दिन, अत्यधिक भीड़ में,
मेरे मुँह से निकला—

"देखो, अगर कोई मरीज डी कर गया हो तो हटा दो,
मरीज बहुत हैं, बेड खाली कराओ!"

धीरे-धीरे मैं वह डॉक्टर बनता गया,
जो मैं कभी बनना नहीं चाहता था।
रोते-बिलखते लोगों को देखकर भी सामान्य रहने लगा।
कई बार CPR देकर उन्हीं हाथों से नाश्ता किया।

धीरे-धीरे मैं पत्थर होता गया...
और अंत में—
न भगवान बन पाया,
न इंसान बचा रहा।

05/09/2025

भट्टू गाँव के एक ज़रूरतमंद परिवार, जिसमे एक मात्र कमाने वाला दुर्भाग्यवश गंभीर चोट के कारण चलने फिरने में असमर्थ हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कठिन है teamUYMI उन्हें व्हील चेयर और समय समय पर दवाई प्रदान करवाती आई है ।

उनके बच्चों की शिक्षा में सहयोग प्रदान करने हेतु बच्चों की शिक्षा में सहयोग प्रदान करने के लिए हम UYMI परिवार के सदस्य श्री अतीन विज (पपरोला निवासी, वर्तमान में कनाडा प्रवासी) का हृदय से धन्यवाद करते हैं।

अतीन विज जी पिछले लगातार 4 महीनों से हर माह इस परिवार की बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। उनका यह निरंतर योगदान न केवल उस परिवार के लिए सहारा बना है बल्कि बच्चों के भविष्य को संवारने में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

उनका यह मानवीय कार्य इस बात का प्रमाण है कि सच्चा परिवार और भाईचारा सीमाओं और देशों से परे होता है। UYMI परिवार को अतिन विज जी पर गर्व है और हम आशा करते हैं कि उनकी इस प्रेरणा से और भी लोग समाज सेवा और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएँगे।

🙏 हार्दिक धन्यवाद एवं आभार अतिन जी 🙏

05/09/2025

प्रिय UYMI परिवार,
नमस्कार 🙏

हमें एक बहन का शाहपुर से इलाज हेतु सहयोग का निवेदन प्राप्त हुआ था। वह रीढ़ की हड्डी की बिमरी से पीड़ित हैं और उनका इलाज PGI चंडीगढ़ में चल रहा है।

इस नेक कार्य में मेरे साथ साथ टीम UYMI के सदस्यों ने आगे आकर सहयोग प्रदान किया।
विशेष धन्यवाद 🙏Rohit Rana जी, Vishal Sood जी, Archana Sharma जी, Robin Kumar जी और Pintoo Arora जी Anuj Masand जी का, जिन्होंने इस मुश्किल समय में मदद का हाथ बढ़ाया।

आप सभी के सहयोग और संवेदनशीलता से ही UYMI परिवार आगे बढ़ रहा है।

Address

PO
Paprola
176115

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nishant Mehta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nishant Mehta:

Share

Category