Shyam Barde Pansemal

Shyam Barde Pansemal विधायक, विधानसभा क्षेत्र-189 पानसेमल जिला-बड़वानी (म.प्र.) जनसेवक, राष्ट्रसेवक, पूर्व अध्यापक।

भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय Dr Mohan Yadav  जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर समसामयिक...
15/02/2025

भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय Dr Mohan Yadav जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर समसामयिक एवं विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों पर सार्थक चर्चा हुई।

भारत की पूर्व विदेश मंत्री, सौम्यता और सादगी की प्रतिमूर्ति, प्रखर वक्ता, ओजस्वी विचारक एवं पद्म विभूषण से अलंकृत स्व. स...
14/02/2025

भारत की पूर्व विदेश मंत्री, सौम्यता और सादगी की प्रतिमूर्ति, प्रखर वक्ता, ओजस्वी विचारक एवं पद्म विभूषण से अलंकृत स्व. सुषमा स्वराज जी की जयंती पर कोटिशः नमन।

समाज एवं राष्ट्र सेवा हेतु समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए महान प्रेरणा है।

पुलवामा के कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले माँ भारती के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन।आपके द...
14/02/2025

पुलवामा के कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले माँ भारती के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन।

आपके द्वारा राष्ट्र की रक्षा हेतु दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में अंकित रहेगा। आपकी वीरता की गाथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा का पाठ पढ़ाती रहेगी।

जय हिन्द!!

जन-जन के कल्याण के लिएसंकल्पित मध्यप्रदेश सरकारआज जनपद पंचायत पानसेमल के अंतर्गत ग्राम पंचायत दोदवाडा के  महात्मा ज्योति...
27/01/2025

जन-जन के कल्याण के लिए
संकल्पित मध्यप्रदेश सरकार

आज जनपद पंचायत पानसेमल के अंतर्गत ग्राम पंचायत दोदवाडा के महात्मा ज्योतिबा फुले मंगल भवन में आयोजित ्याण_अभियान" के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शासकीय योजनाओं में चयनित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण कर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

केंद्र और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओ में शत - प्रतिशत सेचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं को उपलब्ध कराना था।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री विनोद जी वसावे, जनपद सदस्य श्री किशोर जी वारुडे, श्री जगदीश जी भंडारी, श्री पंडित जी माली, खेतिया मंडल अध्यक्ष श्री रामचंद्र जी सोनीस श्री राम जी सोनाने, सरपंच श्री रामलाल जी परमार, SDM श्री रमेश जी सिसोदिया, तहसीलदार श्री सुनील जी सिसोदिया, जनपद CEO श्री महेश जी पाटीदार सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

#मुख्यमंत्री_जनकल्याण_अभियान

"अग्रवाल जिनीग में झंडा-वंदन"आज राष्ट्रीय महापर्व 'गणतंत्र दिवस' के उपलक्ष्य में व्यापारी जनों के साथ अग्रवाल जिनीग में ...
26/01/2025

"अग्रवाल जिनीग में झंडा-वंदन"

आज राष्ट्रीय महापर्व 'गणतंत्र दिवस' के उपलक्ष्य में व्यापारी जनों के साथ अग्रवाल जिनीग में तिरंगा फहराया।

देश की अस्मिता को ऊंचा रखने वाला हमारा तिरंगा सदैव विश्व गगन में गर्व से फहराता रहे, यही प्रेरणा है।

जय माँ भारती 🇮🇳🙏🏻

#गणतंत्र_दिवस

भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।राष्ट्र का यह पर्व हमें प्रेरित करता है ...
26/01/2025

भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

राष्ट्र का यह पर्व हमें प्रेरित करता है कि हम संविधान में निहित आदर्शों व मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित कर देश एवं प्रदेश की उन्नति में योगदान दें।

यह अवसर है हमारी सीमाओं के सजग प्रहरियों के स्मरण का जिनके राष्ट्रसेवा के अडिग संकल्प के कारण हम सभी सुरक्षित हैं।

#गणतंत्र_दिवस

भारत-पाकिस्तान युद्ध (1947) में अदम्य साहस एवं वीरता के लिए सर्वोच्च सैनिक अलंकरण परमवीर चक्र से अलंकृत लांस नायक करम सि...
20/01/2025

भारत-पाकिस्तान युद्ध (1947) में अदम्य साहस एवं वीरता के लिए सर्वोच्च सैनिक अलंकरण परमवीर चक्र से अलंकृत लांस नायक करम सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।

चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित, महान भारतीय वैज्ञानिक पद्मविभूषित डॉ. हरगोविंद खुराना...
09/01/2025

चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित, महान भारतीय वैज्ञानिक पद्मविभूषित डॉ. हरगोविंद खुराना जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात......!! पानसेमल विधानसभा अंतर्गत विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति हेत...
05/01/2025

स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात......!!

पानसेमल विधानसभा अंतर्गत विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री Dr Mohan Yadav मोहन यादव जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री श्री Rajendra Shukla जी का हृदयपूर्वक आभार।

साथ ही पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासियों को भी इस महनीय सौगात के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई।

भाजपा सरकार के कार्यकाल में निरंतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार होने से नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो रही है ।

समाज में बदलाव और महिलाओं को शिक्षित करने में क्रांतिकारी योगदान देने वाली नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता सावित्रीबाई फुल...
03/01/2025

समाज में बदलाव और महिलाओं को शिक्षित करने में क्रांतिकारी योगदान देने वाली नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका संघर्ष एवं समर्पण समाज में नई चेतना का संचार करते हुए महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बना रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

दस वर्ष तक अंग्रेजों को खून के आंसू रुलाने वाले जनजातीय नायक, मां भारती के सच्चे सेवक श्रद्धेय  #भीमा_नायक जी के बलिदान ...
29/12/2024

दस वर्ष तक अंग्रेजों को खून के आंसू रुलाने वाले जनजातीय नायक, मां भारती के सच्चे सेवक श्रद्धेय #भीमा_नायक जी के बलिदान दिवस पर चरणों में कोटि-कोटि नमन

अपने अद्भुत संगठन कौशल से भाजपा को सींचने वाले, अनन्य राष्ट्रभक्त, भाजपा के पितृ पुरुष और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्ध...
28/12/2024

अपने अद्भुत संगठन कौशल से भाजपा को सींचने वाले, अनन्य राष्ट्रभक्त, भाजपा के पितृ पुरुष और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि।
उनके विचार और जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अनंत प्रेरणा का स्रोत है।

Address

Pansemal
Pansemal

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shyam Barde Pansemal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shyam Barde Pansemal:

Share