CSC PANNA

CSC PANNA पन्ना सीएससी का यह पेज VLE को सीएससी की सर्विस की जानकारी देने और अपडेट उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है।

02/06/2026

📢*महत्वपूर्ण सूचना*📢

प्रिय VLE,

यह सूचित किया जाता है कि डीएसपी पोर्टल पर दो-कारक प्रमाणीकरण (2FA) आज रात 9:00 बजे से सभी वीएलई के लिए लागू किया जा रहा है। यह डीएसपी लॉगिन और लेनदेन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त सुरक्षा उपाय है।

लागू होने के बाद, वीएलई निम्नलिखित में से किसी भी प्रमाणीकरण विधि से लॉगिन कर सकेंगे:

आधार-आधारित ओटीपी
आधार-आधारित फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण
एसएमएस-आधारित ओटीपी

कृपया ध्यान दें कि 2FA लागू होने के बाद, उपरोक्त किसी भी विधि से सफल प्रमाणीकरण के बिना डीएसपी पोर्टल पर लॉगिन संभव नहीं होगा।

किसी भी सहायता के लिए, वीएलई हेल्पडेस्क से 14599 पर संपर्क कर सकते हैं।

02/06/2026
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि नीचे दी गई लिस्ट में दी गई ग्राम पंचायत या उस पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव में आ...
01/06/2026

सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि नीचे दी गई लिस्ट में दी गई ग्राम पंचायत या उस पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव में आप ऑनलाइन का कार्य करते हैं और आपके पास सभी जरूरी उपकरण जैसे कंप्यूटर, प्रिंटर, बायोमैट्रिक डिवाइस, टेबल, कुर्सी आदि उपलब्ध हैं तो आप अपनी ग्राम पंचायत में सीएससी अटल सेवा केंद्र में कार्य कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप सीएससी जिला कार्यालय पन्ना में संपर्क कर सकते हैं। एक पंचायत में एक ही नियुक्ति होना है।
PRO Panna
Collector Office Panna

26/05/2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ के लिए 30 जून तक कराएं ई-केवायसी
➡️
आयुक्त भू संसाधन प्रबंधन कार्यालय द्वारा पीएम किसान हितग्राहियों के बायोमैट्रिक माध्यम से ई-केवायसी पूर्ण करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पात्र हितग्राहियों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की राशि तीन समान किश्तों में प्रदाय की जाती है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवायसी, आधार एवं बैंक खाता डीबीटी इनेबल तथा फॉर्मर आईडी आदि आवश्यक है। भारत सरकार के निर्देशानुसार पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अब सभी हितग्राहियों कोे प्रतिवर्ष बायोमैट्रिक माध्यम से ई-केवायसी कार्यवाही पूर्ण करवाना होगा। ई-केवायसी की कार्यवाही बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम सेे सीएससी केन्द्र द्वारा संपादित की जा सकती है। वर्तमान वर्ष में बायोमैट्रिक के माध्यम से ई-केवायसी की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए 30 जून 2026 की समय सीमा निर्धारित की गई है।
इस संबंध में कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही समय सीमा में संपादित करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कलेक्टर ने समुचित प्रचार-प्रसार कर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य में कृषि, पंचायत एवं अन्य विभागीय मैदानी अमले से सहयोग के लिए भी निर्देशित किया गया है। साथ ही कार्य की सतत मानिटरिंग एवं समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में जिले की समस्त तहसीलों में लगभग 6600 हितग्राहियों का ई-केवायसी पूर्ण किया जाना है। इनमें सर्वाधिक संख्या 1362 गुनौर तहसील में एवं 1264 पवई तहसील में है। अजयगढ़ तहसील में 1118 हितग्राहियों का ई-केवायसी शेष है, जबकि अमानगंज में 653, देवेन्द्रनगर में 361, पन्ना में 407, रैपुरा में 566, शाहनगर में 869 तथा सिमरिया तहसील में मात्र 7 ई-केवायसी शेष है।
Csc Madhya Pradesh
Common Services Centers

26/05/2026

CSC DM Meeting Madhya Pradesh

19/05/2026

आज मोहन्द्रा में सीएससी सेंटर का वेरिफिकेशन किया गया VLE छत्रपाल जी द्वारा सीएससी की नई ब्रांडिंग की गई है और नया पुलिस वेरिफिकेशन भी अपलोड किया गया है, सेंटर अच्छे तरीके व्यवस्थित पाया गया है।

CSC ई-गवर्नेंस द्वारा कल प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना हेतु शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेन्द्रनगर, ...
14/05/2026

CSC ई-गवर्नेंस द्वारा कल प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना हेतु शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेन्द्रनगर, गुनौर , पवई, शाहनगर, रैपुरा, अमानगंज में किया गया, जिसमें CSC VLE ने उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं के मानधन कार्ड बनाए गए। इस कार्ड से हितग्राही को 60 साल की उम्र पूरी करने पर 3000 रुपए मासिक पेंशन का लाभ मिलेगा। जिसमें अभी उन्हें उम्र के अनुसार मासिक योगदान करना रहेगा।
Collector Office Panna
PRO Panna

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस अंशद...
05/05/2026

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस अंशदायी पेंशन योजना के माध्यम से 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर वृद्धावस्था में ₹3,000 प्रति माह पेंशन का लाभ मिलेगा।

अब सभी VLE डीजीपे से सीएससी पोर्टल का वॉलेट रिचार्ज कर सकते हैं। और जो डायरेक्ट खाते से या UPI से रिचार्ज करने में समस्य...
04/05/2026

अब सभी VLE डीजीपे से सीएससी पोर्टल का वॉलेट रिचार्ज कर सकते हैं। और जो डायरेक्ट खाते से या UPI से रिचार्ज करने में समस्या आती थी उससे बच सकते हैं साथ ही खाते से ज्यादा लेनदेन भी नहीं होंगे।

Address

बेनीसागर मोहल्ला बस स्टैंड के पास पन्ना
Panna
488001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CSC PANNA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share