Nagar Palika Parishad Panna

Nagar Palika Parishad Panna Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nagar Palika Parishad Panna, Government Organization, Panna.

टाउन हॉल पन्ना में SaahasNGO  एवं   foundation द्वारा Nagar Palika Parishad Panna के तत्वाधान में आयोजित ठोस अपशिष्ट प्र...
29/03/2025

टाउन हॉल पन्ना में SaahasNGO एवं foundation द्वारा Nagar Palika Parishad Panna के तत्वाधान में आयोजित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्यशाला।

टाउन हॉल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर हुआ प्रशिक्षण
----
नगर पालिका परिषद पन्ना के तत्वाधान में गत गुरूवार को स्थानीय टाउन हॉल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर कचरा प्रबंधन कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण सह क्षमता निर्माण सत्र में जागरूकता और दक्षता बढ़ोत्तरी सहित स्वच्छता कर्मियों की भूमिका और उनके योगदान को समझने, ठोस अपशिष्ट क्या है और इसके प्रकार, इससे संबंधित सरकारी नियम और कानून, मौजूदा कचरा प्रबंधन प्रणाली में चुनौतियां, अनुचित कचरा निपटान के नुकसान, समाधान स्रोत पर कचरे का अलगाव तथा कचरे को सही तरीके से प्रबंधित करने की तकनीकों इत्यादि पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में स्वच्छता में स्वच्छताकर्मियों के योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान खुले में शौचमुक्त, कचरा मुक्त शहर तथा स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नगर पालिका परिषद, पन्ना द्वारा साझा की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशिकपूर गढ़पाले के निर्देशन में इस प्रशिक्षण में स्वच्छता प्रभारी वीरेन्द्र चौरसिया, स्वच्छता निरीक्षक हरिओम नामदेव, वार्ड सहायकों, चालक, सहायक, सफाई कर्मचारी एवं अन्य स्वच्छता कार्यकर्ताओं सहित कुल 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सत्र के अंत में सभी ने पन्ना को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की शपथ भी ली।

Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

Address

Panna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Palika Parishad Panna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share