04/10/2024
🗳️ *हरियाणा में 8 अक्टूबर को गारंटी से कांग्रेस सरकार आ रही है।*
क्यों? इन 6 कारणों से:
✋🏼 *कांग्रेस की एकता और स्पष्ट रणनीति:*
हरियाणा चुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर, जनता को सुन और समझ कर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी है। हमारी प्राथमिकता उन्नत हरियाणा है - जिसके लिए हमने हर वर्ग की ज़रूरत को नज़र मे रखते हुए एक लोकप्रिय संकल्प पत्र और गारंटियां तैयार की है।
🌾 *किसानों का भरोसा:*
तीन कृषि कानूनों और MSP की गारंटी न होने के कारण किसानों में भाजपा के प्रति आक्रोश है। हमारा किसानों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, उन्हें दिया समर्थन और MSP की कानूनी गारंटी का वादा किसानों का कांग्रेस के प्रति भरोसा मज़बूत कर रहा है।
👨🏼🎓 *युवा मांग रहे रोज़गार:*
हरियाणा में बढ़ती बेरोज़गारी और अग्निवीर योजना को लेकर युवा गुस्से में हैं। कांग्रेस ने अग्निवीर योजना के खिलाफ मोर्चा खोला है, जिससे युवा प्रभावित हैं। इसके अलावा, NEET पेपर लीक जैसे मामलों ने युवाओं में भाजपा के खिलाफ रोष और कांग्रेस के प्रति विश्वास पैदा किया है।
🤵🏻♀️ *महिलाए मांग रहीं सुरक्षा:*
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, महिलाओं पर अत्याचार में दिल्ली के बाद हरियाणा दूसरे नंबर पर है। भाजपा ने हरियाणा को महिलाओं के लिए असुरक्षित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हरियाणा की महिलाएं एक ऐसी सरकार चाहती हैं जो उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देती हो।
🫱🏼🫲🏼 *दलित मतदाताओं का विश्वास:*
लोकसभा चुनाव में हमने संविधान की रक्षा, जाति जनगणना और आबादी अनुसार हिस्सेदारी द्वारा सभी को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया - इनसे हरियाणा के दलित भी आकर्षित हुए हैं। हाथ में संविधान, हृदय में सम्मान - इस कारण आज हरियाणा के दलितों का बड़ा वर्ग कांग्रेस के साथ खड़ा है।
📜 *परिवार 'परेशान' पत्र (PPP) से नाराज़गी:*
हरियाणा के परिवार पहचान पत्र ने लगभग 10 लाख परिवारों को BPL सूची से हटा दिया है। ये गरीब परिवार आज कई महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित होकर भाजपा से नाराज़ हैं। कांग्रेस का इन पहचान पत्रों को रद्द करने का वादा गरीबों के लिए राहत है, और कांग्रेस को उनके समर्थन का कारण।