05/09/2026
स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की दिशा में आगे आईं संस्थाएं: 'बेटर लाइफ', 'आई हेट पॉलिथीन' और IIT रुड़की के बीटेक छात्रों की साझा पहल
रुड़की, 4 सितंबर 2026:
पर्यावरण संरक्षण और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य से आज उच्च जीवन प्रशिक्षण संस्थान (Better Life), 'आई हेट पॉलिथीन' अभियान और IIT रुड़की से जुड़े स्टूडेंट सोशल एक्टिविटीज प्रोजेक्ट्स के संयुक्त तत्त्वावधान में एक सकारात्मक पर्यावरण जागरूकता रैली एवं बाज़ार सहयोग अभियान का सफल आयोजन किया गया।
यह यात्रा सिविल लाइन्स, नई सड़क से प्रारंभ होकर मेन बाज़ार और सब्जी मंडी से होती हुई, वापसी में IIT गेट पर जाकर संपन्न हुई। अभियान के दौरान प्रतिनिधियों और IIT रुड़की के युवा छात्रों ने दुकानदारों, व्यापारियों एवं आम जनता से आत्मीय संवाद स्थापित किया और पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए कपड़े के थैले इस्तेमाल करने का आग्रह किया।
प्रमुख सहयोगी एवं उपस्थिति:
उच्च जीवन प्रशिक्षण संस्थान (Better Life): राजेश रामानी, श्रीमती रेनू वाधवा जी, ज्ञानेन्द्र नाथ तिवारी, अशोक खुराना और अक्षित रोहिला।
आई हेट पॉलिथीन अभियान: रजत अग्रवाल और मनदीप गर्ग।
स्टूडेंट सोशल एक्टिविटीज (IIT रुड़की): प्रो. नवनीत अरोड़ा के मार्गदर्शन में IIT रुड़की बीटेक थर्ड ईयर के युवा सोशल एक्टिविस्ट छात्र—कृष, उदय, वृंदा, श्रेया, आदित्य एवं अन्य छात्र।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान किसी के विरोध में नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य और प्रकृति के संरक्षण के लिए एक सामूहिक प्रयास है। जब समाज और व्यापारी वर्ग मिलकर काम करेंगे, तभी हमारा शहर स्वच्छ और हरियाली से भरपूर बनेगा। सभी सहभागियों ने भविष्य में भी ऐसे जन-कल्याणकारी कार्यों में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।