विमर्श

विमर्श देश की बात

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) के छात्र आर्यन ने 350 किमी/घंटा की रफ्तार वाला अत्याधुनिक इंटरसेप्टर ड्रोन विकसित ...
19/06/2026

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) के छात्र आर्यन ने 350 किमी/घंटा की रफ्तार वाला अत्याधुनिक इंटरसेप्टर ड्रोन विकसित कर देश की रक्षा तकनीक में एक नई मिसाल पेश की है।

ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित यह ड्रोन दुश्मन के ड्रोन और अन्य हवाई खतरों का पीछा कर उन्हें हवा में ही निष्क्रिय करने की क्षमता रखता है। कक्षा 8 से ड्रोन तकनीक पर कार्य कर रहे आर्यन अब तक 50 से अधिक ड्रोन बना चुके हैं और वर्तमान में 200 से अधिक ड्रोन वाले स्वॉर्म सिस्टम पर भी कार्यरत हैं।
***n

*INS दूनागिरि, **INS अभय* और *INS संशोधक* सेना में शामिलभारतीय नौसेना जल्द ही तीन अत्याधुनिक युद्धपोतों — *INS दूनागिरि,...
19/06/2026

*INS दूनागिरि, **INS अभय* और *INS संशोधक* सेना में शामिल

भारतीय नौसेना जल्द ही तीन अत्याधुनिक युद्धपोतों — *INS दूनागिरि, **INS अभय* और *INS संशोधक* — को अपने बेड़े में शामिल करने जा रही है। यह कदम भारत की समुद्री सुरक्षा, निगरानी क्षमता और सामरिक शक्ति को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा।

🚢 INS दूनागिरि — अत्याधुनिक स्टेल्थ फ्रिगेट और मिसाइल शक्ति
🔱 INS अभय — पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमता से लैस
🌊 INS संशोधक — समुद्री सर्वेक्षण एवं खुफिया निगरानी में विशेषज्ञ

माधवराव सप्रे जयंती पर शत-शत नमनहिंदी पत्रकारिता के अग्रदूत, साहित्यकार, समाजसेवी एवं राष्ट्रचेतना के प्रखर वाहक *माधवरा...
19/06/2026

माधवराव सप्रे जयंती पर शत-शत नमन

हिंदी पत्रकारिता के अग्रदूत, साहित्यकार, समाजसेवी एवं राष्ट्रचेतना के प्रखर वाहक *माधवराव सप्रे जी* की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

माधवराव सप्रे जी ने हिंदी भाषा और पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने "छत्तीसगढ़ मित्र" जैसे हिंदी समाचार पत्र के माध्यम से जनजागरण का कार्य किया तथा अपनी प्रसिद्ध रचना "एक टोकरी भर मिट्टी" के द्वारा हिंदी साहित्य को अमूल्य धरोहर प्रदान की। उनके लेखन में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सुधार, शिक्षा और स्वदेशी की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

#माधवरावसप्रे #हिंदीपत्रकारिता #हिंदीसाहित्य #जयंती #भारतीयइतिहास #राष्ट्रीयचेतना

राष्ट्रीय पठन दिवसपुस्तकें ज्ञान, विचार और संस्कारों की सबसे सशक्त वाहक होती हैं। पढ़ने की आदत न केवल हमारे ज्ञान को बढ़...
19/06/2026

राष्ट्रीय पठन दिवस

पुस्तकें ज्ञान, विचार और संस्कारों की सबसे सशक्त वाहक होती हैं। पढ़ने की आदत न केवल हमारे ज्ञान को बढ़ाती है, बल्कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

#राष्ट्रीय_पठन_दिवस #पुस्तक_प्रेम ंस्कृति #ज्ञान #शिक्षा

19/06/2026

"अपनी संस्कृति अपने राष्ट्र की जीवन-धारणा है, विश्व की ओर देखने की पात्रता देने वाली प्रेरणा-शक्ति है, एक सूत्र में गूँथने वाला सूत्र है। भारत में आसेतु हिमाचल यह संस्कृति एक है। उससे भारतीय राष्ट्र जीवन प्रेरित हुआ है।"
- श्री गुरुजी
#भारत #आरएसएस100वर्ष #आरएसएस #आरएसएस100 #श्रीगुरुजी

इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र द्वारा दिल्ली में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2026 का भव्य आयोजननई दिल्ली: इन्द्रप्रस्थ व...
18/06/2026

इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र द्वारा दिल्ली में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2026 का भव्य आयोजन

नई दिल्ली: इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार 16 जून 2026 स्पीकर हॉल, कांस्टीटयूशन क्लब में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एनडीटीवी के सीईओ एवं एडिटर इन चीफ श्री राहुल कंवल जी मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर जी मुख्य वक्ता थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री नरेंद्र ठाकुर जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रांत प्रचारक श्री विशाल जी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रांत सह कार्यवाह श्री राजेश जी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे।
इस सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में 12 पत्रकारों सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट युवा पत्रकार श्रेणी में पूजा राणा, वरिष्ठ सह-संपादक, ऑप इंडिया; उत्कृष्ट स्त्री सरोकार / महिला संवेदना पत्रकारिता श्रेणी में गरिमा उप्रेती, संपादक, Know the nation; उत्कृष्ट ग्रामीण / पर्यावरण पत्रकारिता श्रेणी में हिमानी दीवान,सीनियर असिस्टेंट एडिटर, किसान तक; उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (यूट्यूब) श्रेणी में विमल त्यागी, पब्लिक मित्र; उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (X) श्रेणी में मयंक बालियान, ; उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (इंस्टाग्राम) श्रेणी में मनोज्ञा तिवारी, Manukahat; उत्कृष्ट साहसिक पत्रकार श्रेणी में प्रभात रंजन मिश्रा, The Pamphlet; उत्कृष्ट डिजिटल पत्रकार श्रेणी में नीरज कुमार दुबे, संपादक, प्रभासाक्षी; उत्कृष्ट पत्रकार प्रिंट श्रेणी में निहाल सिंह, डिप्टी चीफ रिपोर्टर, दैनिक जागरण; उत्कृष्ट पत्रकार टीवी श्रेणी में डॉ. राम किंकर सिंह, विशेष संवाददाता, पीटीआई वीडियो; उत्कृष्ट स्तंभकार श्रेणी में शाश्वत पाणिग्राही तथा उत्कृष्ट अभिनव पत्रकार श्रेणी में रामानुज शर्मा, समाचार संपादक, हिन्दुस्थान समाचार को सम्मानित किया गया। इन सभी को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल तथा 11,000/- रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025 के लिए इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र द्वारा ऑनलाइन माध्यम से 12 श्रेणियों में प्रविष्टियाँ मंगवाई गई थी। इन श्रेणियों में प्राप्त प्रविष्टियों का अध्ययन कर सम्मानित होने वाले पत्रकारों का चयन करने के लिए एक सम्मानित निर्णायक मंडल (जूरी) का गठन किया गया था। निर्णायक मंडल में श्रीमती ममता वर्मा, महानिदेशक, डीडी न्यूज़; श्री राज किशोर, वरिष्ठ सलाहकार संपादक, अमर उजाला समूह; श्री रोहित विश्वकर्मा, प्रबंध संपादक, एनडीटीवी इंडिया; श्री ब्रजेश कुमार सिंह, समूह संपादक कन्वर्जेंस, नेटवर्क 18; श्रीमती ऐश्वर्या पंडित, मैनिजिंग डायरेक्टर, ITV नेटवर्क; एवं श्री हरीश चंद्र बर्णवाल, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, ब्लू क्राफ्ट फाउंडेशन शामिल थे।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एनडीटीवी के सीईओ एवं एडिटर इन चीफ श्री राहुल कंवल ने कहा कि आज के तकनीक के युग में मीडिया जब एआई वह सब कुछ बड़ी कुशलता से कर रहा है जो एक पत्रकार करता है तो हम में से बहुत से पत्रकार यह पूछते है कि हमारे पेशे का क्या होगा जब मशीन न्यूज स्टोरी लिखने लगा है? इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए हमें बाहर देखने के बजाय अपनी सभ्यता के सबसे पुराने संवादक, प्रथम पत्रकार देवऋषि नारद की ओर देखना चाहिए। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि वह समाचार लेकर जाते थे बल्कि यह महत्वपूर्ण है की वह समाचार कैसे लेकर जाते थे। वह एक स्थान पर बैठते नहीं थे। वह लोगों से मिलते थे, उनको सुनते थे और कांटेक्स्ट को समझते थे। वह अलग – अलग लोको के बीच संवाद स्थापित करते थे। यह काम एआई नहीं कर सकता। यह एक पत्रकार ही कर सकता है।
देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 2026 को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर ने कहा कि पत्रकारों को समाज की सच्चाई दिखानी चाहिए ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि राजनीतिक खबरों का संकलन करते हुए पत्रकारों को स्वयं राजनीति का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।
श्री सुनील आंबेकर ने कहा कि समाज में सभी समस्याओं को राजनीति दृष्टि से नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत हर सेक्टर में सकारात्मक तरक्की कर रहा है। दुनिया भर में चल रही घटनाओं का भारत पर असर नहीं पड़ा यह सरकार के कामकाज का ही नतीजा हैं। उन्होंने ने कहा कि भारत में भी दुनिया की तरह टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। मगर हर टेक्नोलॉजी का प्रयोग मानवता के हित में होना चाहिए। श्री आंबेकर ने कहा कि एआई जैसी टेक्नोलॉजी का उपयोग ज्ञान की परम्परा को समृद्ध करने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी नई टेक्नोलॉजी कभी भी मनुष्य का स्थान नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारत का है इसलिए सभी को मिलकर राष्ट्रीय हितों के लिए काम करना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रांत सह कार्यवाह श्री राजेश कुमार ने संघ शताब्दी वर्ष में दिल्ली में हुए कार्यक्रमों के बारे जानकारी दी।
निर्णायक मंडल के सदस्य श्री ब्रजेश कुमार सिंह, समूह संपादक कन्वर्जेंस, नेटवर्क 18 ने देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2026 में सम्मानित हुए पत्रकारों के चयन की प्रक्रिया से अवगत कराया।
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि, बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी, संपादक, वरिष्ठ पत्रकार एवं सोशल मीडिया इन्फ़्लुएनसर शामिल हुए।
इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के उपाध्यक्ष रीतेश अग्रवाल ने इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र का परिचय दिया। इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष अशोक सचदेवा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

पाँचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर कोटि-कोटि नमन।गुरु अर्जन देव जी ने सत्य, धर्म, सेवा, समरसता और ...
18/06/2026

पाँचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर कोटि-कोटि नमन।

गुरु अर्जन देव जी ने सत्य, धर्म, सेवा, समरसता और मानवता की रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, त्याग और ईश्वर-भक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने तथा मानव कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
"तेरा किया मीठा लागे, हरि नाम पदार्थ नानक मांगे॥"

#गुरु_अर्जन_देव_जी #शहीदी_दिवस #सिख_गुरु #भारतीय_संस्कृति

"RSS गुप्त संगठन नहीं, सरकार जानती है"राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने संगठन की कानूनी स्थिति और कार्य...
18/06/2026

"RSS गुप्त संगठन नहीं, सरकार जानती है"

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने संगठन की कानूनी स्थिति और कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि RSS कोई गुप्त संगठन नहीं है और सरकार उसके अस्तित्व तथा कार्यों से भली-भांति परिचित है।

उन्होंने कहा कि संगठन ने वर्षों पूर्व अपना लिखित संविधान सरकार को सौंपा था तथा एक सदी से अधिक समय में किसी भी प्राधिकरण ने अनिवार्य पंजीकरण की आवश्यकता नहीं बताई। साथ ही उन्होंने संघ के व्यापक सामाजिक संपर्क और सार्वजनिक कार्यों का भी उल्लेख किया।

#राष्ट्रीय_स्वयंसेवक_संघ #मोहन_भागवत #संघ_शताब्दी #भारत #समाजसेवा #सांस्कृतिक_जागरण #राष्ट्र_निर्माण

वीरता, साहस और अदम्य राष्ट्रभक्ति की अमर प्रतीक — झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई18 जून 1858 को भारत की महान वीरांगना रानी लक्ष...
18/06/2026

वीरता, साहस और अदम्य राष्ट्रभक्ति की अमर प्रतीक — झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई

18 जून 1858 को भारत की महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध में वीरगति प्राप्त की। उन्होंने अपने साहस, नेतृत्व और बलिदान से स्वतंत्रता संग्राम की ऐसी ज्योति प्रज्वलित की, जो आज भी करोड़ों भारतीयों को प्रेरणा देती है।

"मैं अपनी झाँसी नहीं दूँगी" केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि स्वतंत्रता और स्वाभिमान का उद्घोष था।
#भारत_की_वीरांगना #रानी_लक्ष्मीबाई #झांसी_की_रानी #वीरांगना #स्वतंत्रता_संग्राम #भारत_का_गौरव

Address

Main Road
Panchkula
134109

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when विमर्श posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to विमर्श:

Share