21/08/2024
समाजसेवी सुरेश भाेला ने रक्षा बंधन के पर्व पर कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ़ इंडिया की बुक पर भी राखी बंधवा की अलग मिसाल कायम
सुरेश भाेला ने कहा बहनों की रक्षा के साथ संविधान की रक्षा करना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य
पंचकूला, 19 अगस्त : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बीसीए वर्ग से पंचकूला विधानसभा में कांग्रेस की टिकट के मजबूत दावेदार समाजसेवी सुरेश कुमार भाेला ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के आदर्शों पर चलते हुए पंचकूला विधानसभा में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों से अपने हाथों के साथ, कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ़ इंडिया की बुक पर भी राखी बंधवा उसकी रक्षा का संकल्प लिया । उन्होंने सभी बहनों से आह्वान किया कि वह परिवार की मुखिया हाेती है, परिवार उनके मार्गदर्शन में ही चलता है। वह सभी घर पर सभी सदस्यों से संकल्प दिलाया कि इस बार संविधान की रक्षा के लिए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस काे वाेट दें।
जानकारी के अनुसार इस बार राखी पर्व पर समाजसेवी सुरेश भाेला ने संविधान की बुक के ऊपर राखी बंधवाकर एक अलग ही परंपरा की शुरुआत की है। लाेगाें काे संबोधित करते हुए सुरेश भाेला ने कहा कि यदि हमारा संविधान सुरक्षित है तो हम सभी भाई, बहनें, माताएं, बच्चे, बुजुर्ग, युवा साथी सभी सुरक्षित हैं, क्योंकि संविधान निर्माता बाबा साहब डा0 भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान लिखा था, जिसमें समानता का अधिकार सभी को दिया गया था लेकिन अब जुमलेबाज सरकार संविधान के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। उसकी रक्षा के लिए समाजसेवी सुरेश भाेला ने इस बार पहले करते हुए सभी के साथ संविधान पर राखी बंधवा संविधान की सुरक्षा करने का संकल्प लिया।
रक्षाबंधन पर कांग्रेस पार्टी अंबाला लोकसभा से कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेश भोला पंचकूला विधानसभा के गांव खड़क मंगोली, पुराना पंचकूला में पहुंच एक नई मिसाल पेश करते हुए संविधान की पुस्तक पर बहन और बेटियों से राखी बंधवाकर संविधान बचाने की अपील की । इस अवसर पर करण कुमार, दीपक कुमार, नरेश कुमार, मनसा गिरी, सुनील कुमार, सतपाल, सुच्चा गिरी,
सोनिया, निर्मला देवी, मोनिका गिरी, मनजीत कौर, चंदर कौर, शेरो देवी, जरनैल कौर, गुड्डो, जैलो देवी, स्वर्ण पाली देवी, सोनिया, कृष्ण, माया, अनिता, सुनीता, पाली, कमला, कामना, माही के साथ सैंकड़ाे की तादात में बहने मौजूद रही।
Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Deepender Singh Hooda