Desh Diary

Desh Diary मेवात डायरी आपका क्षेत्रीय न्यूज चैनल है, जो हमेशा आपके हक़ और हुकूक की लड़ाई के लिए तत्पर रहता है और निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता करता है।

Desh Diary | देश डायरी

Desh Diary, मेवात डायरी न्यूज का ऑफिशियल पेज है। मेवात डायरी पर जहाँ मेवात की ताज़ा खबरें होती हैं, वहीं देश डायरी पर देश-भर की राष्ट्रीय, सामाजिक और अहम खबरों को पेश किया जाता है।
सच, तथ्य और ज़िम्मेदार पत्रकारिता हमारी पहचान है।

पलवल पुलिस ने गौ तस्करी व गौकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए (एवीटी) हथीन की टीम द्वारा 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया ...
15/04/2026

पलवल पुलिस ने गौ तस्करी व गौकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए (एवीटी) हथीन की टीम द्वारा 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साबिर, सम्मी खान उर्फ सम्मा (गुराकसर) तथा साबिर व शकील (जराली) के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से एक कटी हुई गाय, एक जीवित गाय, एक बछिया, तीन बाइक व गौकशी का सामान बरामद किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि गौ तस्करी के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।

नूंह: कल ‘मेवपा’ के गठन का औपचारिक ऐलाननूंह के झंडा पार्क स्थित कार्यालय में कल सुबह 10 बजे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर...
13/04/2026

नूंह: कल ‘मेवपा’ के गठन का औपचारिक ऐलान

नूंह के झंडा पार्क स्थित कार्यालय में कल सुबह 10 बजे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर “मेरा वतन पार्टी (मेवपा)” के गठन का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। आयोजकों ने इसे मेवात के इतिहास का अहम दिन बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
संस्थापक समिति के अनुसार, मेवपा क्षेत्र के समग्र विकास और सभी समुदायों की आवाज़ बनने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल मेवात के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

पिनगवां के गांव मुंढेता में पंचायत की जमीन से जुड़े गबन के मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच नियामत को गिरफ्तार किया है। आर...
06/04/2026

पिनगवां के गांव मुंढेता में पंचायत की जमीन से जुड़े गबन के मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच नियामत को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने तालाब के पट्टे से मिली करीब एक लाख रुपये से अधिक की राशि का दुरुपयोग किया।

मौजूदा सरपंच यासर अराफात की शिकायत पर जांच में नियामत दोषी पाए गए, जिसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

05/04/2026

दिल्ली दंगे में 9 और आरोपी बाइज्जत बरी, जमीयत की कानूनी जद्दोजहद लाई रंग

अरीब और अनस ने बाद अब जामिया के छात्र मोहम्मद फैयाज की लाश पलवल की एक नहर में मिली है । दक्षिण-पूर्व दिल्ली के मदनपुर खा...
23/03/2026

अरीब और अनस ने बाद अब जामिया के छात्र मोहम्मद फैयाज की लाश पलवल की एक नहर में मिली है । दक्षिण-पूर्व दिल्ली के मदनपुर खादर का रहने वाला 23 वर्षीय फैयाज 7 मार्च से लापता था। 8 मार्च को आखिरी बार परिवार से बात करते हुए उसने बताया था कि वह ट्रेन से मुंबई जा रहा है और “अजनबियों के बीच फंसा” महसूस कर रहा है। इसके बाद उसका संपर्क टूट गया। करीब दो हफ्ते बाद 21 मार्च को उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा लिया है और मामले की जांच जारी है।

विधानसभा क्षेत्र के गांव विनोदा गढ़ी में आयोजित चौपाई कार्यक्रम में विधायक चौधरी इसराइल ने शिरकत कर सामाजिक सौहार्द और भ...
22/03/2026

विधानसभा क्षेत्र के गांव विनोदा गढ़ी में आयोजित चौपाई कार्यक्रम में विधायक चौधरी इसराइल ने शिरकत कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भक्ति भाव से रामचरितमानस की चौपाइयों का सामूहिक पाठ किया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र की पहचान आपसी सम्मान, साझी विरासत और भाईचारे से है। उन्होंने सभी धर्मों और परंपराओं के प्रति सम्मान को समाज की मजबूती की कुंजी बताया।

कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जो क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी एकता की मिसाल पेश करता है।

मथुरा के कोसीकलां में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत हो गई। हादसे में घायल...
22/03/2026

मथुरा के कोसीकलां में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत हो गई। हादसे में घायल ट्रक चालक खुर्शीद ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मामला महज सड़क दुर्घटना का है, लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने इसे गौतस्करी से जोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

10/03/2026

शिकरावा में मेघालय पुलिस की गोली से घायल हुए तारिफ पीजीआई रोहतक के लिए रेफर, जांघ में लगी थी गोली, हालत स्थिर।

10/03/2026

राजस्थान के भिवाड़ी में 28 वर्षीय ट्रक ड्राइवर आमिर की मौत के बाद मामला लगातार चर्चा में है। आमिर के परिवार ने आरोप लगाया है कि बजरंग दल से जुड़े लोगों ने उन्हें गोली मार दी और बाद में गौ तस्करी का आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश की।
आमिर के चाचा ज़ुबैर का कहना है कि उनके भतीजे का गौ तस्करी से कोई संबंध नहीं था और यह मुसलमानों को बदनाम करने की साजिश है। आमिर नूंह के पल्ला गांव का रहता था और अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था।
पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना के बाद परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है।

09/03/2026

राजस्थान के भिवाड़ी में 28 वर्षीय ट्रक ड्राइवर आमिर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि बजरंग दल से जुड़े गौ-रक्षकों ने उन्हें गोली मारकर हत्या की और बाद में उन्हें गौ तस्कर बताने की कोशिश की।

हरियाणा के उटावड़ गांव हाल निवास पल्ला के रहने वाले आमिर अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनके पीछे चार महीने की गर्भवती पत्नी, एक छोटी बेटी और बहन है जिसकी शादी ईद के बाद तय थी।

पुलिस ने पहले गोली चलने से इनकार करते हुए चोटों को पत्थरबाज़ी का नतीजा बताया, हालांकि अब बजरंग दल के कुछ सदस्यों और अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नूंह में विधायक चौधरी इसराईल ने मौलाना खालिद इशाक साहब से मुलाकात कर उन्हें महापंचायत में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इ...
12/02/2026

नूंह में विधायक चौधरी इसराईल ने मौलाना खालिद इशाक साहब से मुलाकात कर उन्हें महापंचायत में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और पंचायत में शिरकत करने की सहमति जताई।

Address

41, Hodal Road, Uttawar (Palwal)
Palwal
121103

Telephone

9813645080

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Desh Diary posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Desh Diary:

Share