Azad Samaj Party Haryana

Azad Samaj Party Haryana जय भीम आर्मी
आज़ाद समाज पार्टी(कांसीराम) जिन्दाबाद।
भाई चन्द्रशेखर आज़ाद जी जिन्दाबाद।

01/09/2026
07/08/2026

लखनऊ | मान्यवर कांशीराम इको गार्डन से LIVE

सभी सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले देशवासियों को मंडल दिवस की हार्दिक मंगलकामनाएं।

7 अगस्त, 1990 भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के इतिहास का वह ऐतिहासिक दिन है, जब लंबे संघर्ष के बाद मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने का निर्णय लिया गया। आज लाखों पिछड़े वर्ग के लोगों की सामाजिक और शैक्षणिक प्रगति में मंडल आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मंडल दिवस के अवसर पर मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि मंडल आयोग की शेष सिफारिशों को लागू किया जाए। इसके लिए जाति आधारित जनगणना को पूरी तरह वैज्ञानिक, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया जाए। जनगणना से पहले देश की जातियों की एक मानकीकृत सूची सार्वजनिक की जाए, ताकि वर्गीकरण को लेकर विवाद न हो और प्राप्त आंकड़े नीति-निर्माण, सामाजिक न्याय तथा न्यायिक समीक्षा तीनों के लिए मजबूत आधार बन सकें।

सटीक जातिवार आंकड़ों के बिना सामाजिक न्याय की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करना कठिन है। इसलिए जाति आधारित जनगणना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संविधान की भावना के अनुरूप समान अवसर और न्याय सुनिश्चित करने की मजबूत नींव है।

जय भीम! जय मंडल! जय संविधान! जय भारत!

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी चीफ एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई Chandra Shekhar Aazad  जी के विचारों और संघर्ष स...
05/08/2026

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी चीफ एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई Chandra Shekhar Aazad जी के विचारों और संघर्ष से प्रेरित होकर आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI-BA: भीमराव अंबेडकर) के दिल्ली प्रदेश प्रभारी भाई राजकुमार गौतम जी ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ दिल्ली स्थित नॉर्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चन्द्रशेखर आजाद जी के नेतृत्व तथा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भाई बालक राम बौद्ध जी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Aazad Samaj Party - Kanshi Ram का यह बढ़ता हुआ परिवार सामाजिक न्याय, समानता, और भारतीय संविधान की रक्षा के लिए एक मज़बूत जन आंदोलन का स्वरूप ले रहा है। पार्टी का उद्देश्य एक समतामूलक समाज की स्थापना है जहाँ हर वर्ग को बराबरी और सम्मान मिले।

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भाई राजकुमार गौतम जी एवं उनके सभी साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती है और उन्हें सामाजिक बदलाव के इस आंदोलन में सहभागी बनने के लिए बधाई देती है।

जय भीम | जय भारत | जय संविधान | जय भाईचारा

03/08/2026

7 अगस्त, मंडल दिवस के अवसर पर लखनऊ के इको गार्डन से 'मंडल चेतना जन आंदोलन' का आगाज़।

मंडल आयोग की सभी सिफारिशों को लागू कराने, पिछड़े वर्गों को राजनीतिक आरक्षण दिलाने तथा सामाजिक न्याय और समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग को लेकर Aazad Samaj Party - Kanshi Ram के द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

मंडल कमीशन के बाकी सिफारिशें लागू करो।
वर्ना कुर्सी खाली करो।।
जय भीम, जय भारत, जय मंडल, जय जोहार।

स्थान: इको गार्डन, लखनऊ
तिथि: 7 अगस्त (मंडल दिवस)

01/08/2026

UP Politics : Shekhar Aazad का बड़ा दांव, UP चुनाव से पहले SP-BSP की बढ़ी टेंशन

समस्त मीडिया हाउस एवं मीडिया बंधुओं को सूचित किया जाता है कि पार्टी से संबंधित किसी भी समाचार, प्रेस वक्तव्य, प्रतिक्रिय...
01/08/2026

समस्त मीडिया हाउस एवं मीडिया बंधुओं को सूचित किया जाता है कि पार्टी से संबंधित किसी भी समाचार, प्रेस वक्तव्य, प्रतिक्रिया अथवा पार्टी का आधिकारिक पक्ष जानने तथा प्रमाणिक जानकारी प्राप्त करने के लिए Aazad Samaj Party - Kanshi Ram के अधिकृत राष्ट्रीय प्रवक्ताओं से संपर्क करें।

आपके सहयोग के लिए हम आभारी हैं तथा भविष्य में भी आपके निष्पक्ष एवं सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा करते हैं।

TIMES NOW , ABP News , Aaj Tak , BBC News हिन्दी, News24 , Asian News International (ANI) , TV9 Bharatvarsh , TV9 Uttar Pradesh

31/07/2026

आरक्षण विरोधियों ध्यान से सुनना।

Aazad Samaj Party - Kanshi Ram के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई Chandra Shekhar Aazad  जी के ...
31/07/2026

Aazad Samaj Party - Kanshi Ram के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई Chandra Shekhar Aazad जी के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की जाती है।

नवनियुक्त सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।

आप सभी से अपेक्षा है कि पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा सामाजिक न्याय, संविधान और बहुजन हितों की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाएंगे।

Address

Palwal

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Azad Samaj Party Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category