69bnssb_india

69bnssb_india Always Shine 69

दिनांक 28/02/2025 को श्री अमित सिंह, कमांडेंट,69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) के दिशानिर्देशानुसार नागर...
01/03/2025

दिनांक 28/02/2025 को श्री अमित सिंह, कमांडेंट,69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) के दिशानिर्देशानुसार नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमावर्ती युवाओं हेतु रोंगली बाजार, जिला-पाक्योंग (सिक्किम) के मेला मैदान में एक दिवसीय वॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में वाहिनी के कार्यक्षेत्र में स्थित सीमावर्ती गाँव के कुल 04 टीमों (ग्राम -लिंगथम, डॉकचेन, तालखड़का, एवं रोंगली) ने भाग लिया जिसमें ग्राम-डॉकचेन की टीम 2-0 से विजेता रही तथा ग्राम-तालखड़का की टीम उप विजेता रही । प्रतियोगिता के समापन के पश्चात विजेता तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पदक, स्पोर्ट्स यूनिफार्म एवं ट्रॉफी के साथ-साथ समस्त टीमों को खेल-सामग्री (वॉलीबॉल एवं वॉलीबॉल नेट) प्रदान किया गया। आयोजित की गई खेल प्रतियोगिता में श्रीमती दामेर कुमारी बस्नेत, जिला पंचायत, पंचायत क्षेत्र -चूजाचेन (मुख्य अतिथि), श्री मोहन गुरुंग, पंचायत उप-प्रेसिडेंट, ग्राम पंचायत-चूजाचेन,श्री एन.बी. विश्वकर्मा, एस.डी.ओ., रोंगली तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें स्थानीय स्कूल के छात्राओं ने भाग लिया, जिन्हें पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान पुरस्कृत किया गया।


दिनांक 28/02/2025 को, श्री अमित सिंह, कमांडेंट,69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) के दिशानिर्देशानुसार नाग...
01/03/2025

दिनांक 28/02/2025 को, श्री अमित सिंह, कमांडेंट,69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) के दिशानिर्देशानुसार नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत वाहिनी के कार्यक्षेत्र में स्थित रोंगली बाजार, जिला-पाक्योंग (सिक्किम) में सोलर स्ट्रीट लाइट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया; जिसमें वाहिनी के कार्यक्षेत्र में स्थित सीमावर्ती ग्राम-मुलखड़का तथा तालखड़का में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु उपर्युक्त गाँव के ग्रामीणों को 05-05 सोलर स्ट्रीट लाइट प्रदान किये गये । इस अवसर पर श्रीमती दामेर कुमारी बस्नेत, जिला पंचायत, पंचायत क्षेत्र-चूजाचेन (मुख्य अतिथि), श्री मोहन गुरुंग, पंचायत उप-प्रेसिडेंट, ग्राम पंचायत-चूजाचेन,श्री एन.बी. विश्वकर्मा,एस.डी.ओ.,रोंगली, तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।



आज दिनांक 22/02/25 को श्री अमित सिंह, कमांडेंट,69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) के दिशा-निर्देशानुसार ना...
22/02/2025

आज दिनांक 22/02/25 को श्री अमित सिंह, कमांडेंट,69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) के दिशा-निर्देशानुसार नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमावर्ती युवाओं हेतु गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोराथांग, पाक्योंग (सिक्किम) के खेल-मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में सीमावर्ती ग्राम- तालखड़का एवं मूलखड़का की फुटबॉल टीम ने भाग लिया तथा दोनों टीमों ने 02-02 गोल किया ; जिसके उपरान्त पेनाल्टी शूट-आउट के तहत फुटबॉल टीम ग्राम- मूलखड़का ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के समापन के उपरान्त विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्राफी तथा पदक के साथ-साथ दोनों ही टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को स्पोर्ट्स यूनिफार्म प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त दोनों ही टीमों के साथ-साथ जूनियर फुटबॉल टीम, तालखड़का को भी खेल सामग्री (फुटबॉल तथा फुटबॉल गोल पोस्ट नेट) प्रदान किया गया । उक्त आयोजन में जिला- पाक्योंग (सिक्किम) की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रवा प्रधान (मुख्य अतिथि), ग्राम- चलनथांग-पाचीखाने की पंचायत प्रेसिडेंट श्रीमती रंजू पौडयाली (विशिष्ट अतिथि), 69वीं वाहिनी एस.एस.बी. के अधिकारीगण, स्कूल के शिक्षकगण, इलेक्ट्रॉनिक मिडियाकर्मी, स्थानीय नागरिक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्रीमती प्रवा प्रधान, जिला उपाध्यक्ष पाक्योंग ने सम्बोधन के दौरान 69वीं वाहिनी एस.एस.बी. द्वारा किये जा रहे नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रमों के अलावा सीमावर्ती एवं स्थानीय स्तर पर सामजिक कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय स्कूल के छात्र -छात्राओं ने भाग लिया, जिन्हें पुरस्कृत भी किया गया।



आज दिनांक 19/02/2025 को श्री अमित सिंह, कमांडेंट, 69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) के दिशा-निर्देशानुसार...
19/02/2025

आज दिनांक 19/02/2025 को श्री अमित सिंह, कमांडेंट, 69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) के दिशा-निर्देशानुसार नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत वाहिनी के कार्यक्षेत्र में स्थित ग्राम ताजा, पाक्योंग (सिक्किम) में सोलर स्ट्रीट लाइट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया; जिसमें ग्राम-धारगाँव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु श्रीमती बी.के रसैली, उप-प्रेसिडेंट, ग्राम पंचायत-अम्बा, को 04 सोलर स्ट्रीट लाइट प्रदान किया गया। इस अवसर पर 69वीं वाहिनी एस. एस. बी. के अधिकारीगण एवं ग्राम-धारगाँव के स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे ।

आज दिनांक 19/02/2025 को श्री अमित सिंह, कमांडेंट,69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) के दिशा-निर्देशानुसार ...
19/02/2025

आज दिनांक 19/02/2025 को श्री अमित सिंह, कमांडेंट,69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) के दिशा-निर्देशानुसार नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमावर्ती युवाओं हेतु गवर्नमेंट जूनियर हाई स्कूल, ग्राम ताजा, पाक्योंग (सिक्किम) के खेल मैदान में एक दिवसीय वॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कुल 04 गाँव की टीमों (ग्राम -अम्बा, मामरिंग, ताजा तथा कपूथांग) ने भाग लिया जिसमें ग्राम-ताज़ा की टीम 2-0 से विजेता रही तथा ग्राम-कपूथांग की टीम उप विजेता रही । प्रतियोगिता के समापन के पश्चात विजेता तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पदक, स्पोर्ट्स यूनिफार्म एवं ट्रॉफी के साथ-साथ समस्त टीमों को खेल-सामग्री (वॉलीबॉल एवं बॉलीवॉल नेट) प्रदान किया गया। आयोजित की गई खेल प्रतियोगिता में डॉक्टर सुबद्रा दंगाल, जिला पंचायत अम्बा-ताज़ा पंचायत क्षेत्र (मुख्य अतिथि), श्रीमती बी.के. रसैली पंचायत उप-प्रेसिडेंट, ग्राम पंचायत-अम्बा, 69वीं वाहिनी एस. एस. बी. के अधिकारीगण, विभित्र अर्द्धसैनिक बलों तथा सिक्किम राज्य पुलिस के सेवा निवृत्त कार्मिक, स्कूल के शिक्षकगण तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्हें पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान पुरस्कृत किया गया।


आज दिनांक 15/02/2025 को 69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) के वाहिनी मुख्यालय परिसर में व्यक्ति विकास केन्...
15/02/2025

आज दिनांक 15/02/2025 को 69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) के वाहिनी मुख्यालय परिसर में व्यक्ति विकास केन्द्र, बेंगलुरु द्वारा चलाये जा रहे 06 दिवसीय "आर्ट ऑफ लिविंग" कोर्स का समापन हुआ। उक्त कोर्स के दौरान बलकर्मियों को तनाव मुक्त जीवन शैली, आत्म-नियंत्रण, सदा प्रसन्नचित रहना इत्यादि हेतु निम्न्न प्रकार के क्रियाओं जैसे -भस्त्रिका प्राणायाम, ओंकार ध्वनि क्रिया, सुदर्शन क्रिया, ध्यान क्रिया का अभ्यास कराया गया व इनके लाभ के बारे में विस्तृत रूप में बताया गया।

आज दिनांक 15/02/2025 को श्री अमित सिंह, कमांडेंट,69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) के दिशानिर्देशानुसार व...
15/02/2025

आज दिनांक 15/02/2025 को श्री अमित सिंह, कमांडेंट,69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) के दिशानिर्देशानुसार वाहिनी मुख्यालय परिसर में उच्च मुख्यालयों के आदेशानुसार श्री अन्न (मिल्लेट्स) के प्रति जागरूकता बढ़ाने, अपने आहार में इन्हें शामिल करने व इनकी उपयोगिता को प्रोत्साहित करने हेतु "श्री अन्न (मिल्लेट्स) फूड फेस्टिवल" का आयोजन किया गया। आयोजित की गई फूड फेस्टिवल में श्री अन्न (मिल्लेट्स) से बने विभिन्न व्यंजनों का स्टाल लगाया गया जैसेः रागी लड्डू, ज्वार पूड़ी, बाजरा टिक्की, ज्वार खीर, ज्वार बूंदी रायता इत्यादि । उक्त आयोजन में वाहिनी के समस्त बलकर्मी, वाहिनी में व्यक्ति विकास केन्द्र, बेंगलुरु द्वारा चलाये जा रहे 06 दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षण के प्रशिक्षकगण एवं बलकर्मियों के परिवारजनों ने हिस्सा लिया।

आज दिनांक 14/02/25 को 69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम-...
14/02/2025

आज दिनांक 14/02/25 को 69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम-मामरिंग में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत डॉक्टर कमल एवं डॉक्टर दीपेश रॉय, पशु चिकित्सा, पशुपालन व पशु चिकित्सा सेवा विभाग, जिला-पाक्योंग (सिक्किम) द्वारा स्थानीय नागरिकों के पशुओं का उपचार किया गया तथा पशु मालिकों को पशुओं की निः शुल्क दवाइयाँ दी गई l

आज दिनांक 14/02/2025 को 69वीं वाहिनी,सशस्त्र सीमा बल,पाक्योंग (सिक्किम) द्वारा नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रम के अंतर्गत वा...
14/02/2025

आज दिनांक 14/02/2025 को 69वीं वाहिनी,सशस्त्र सीमा बल,पाक्योंग (सिक्किम) द्वारा नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रम के अंतर्गत वाहिनी के कार्यक्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम- मामरिंग में निः शुल्क मानव चिकित्सा शिविर (मेडिकल ओ.पी.डी.) का आयोजन किया गया जिसमें डॉ० शर्मिष्ठा शर्मा एवं सुजा छेत्री, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मामरिंग, के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ दी गई l ग्रामीणों द्वारा इस आयोजन की काफी सराहना की गई तथा समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन की मांग की गई ।

आज दिनांक 13/02/25 को श्री अमित सिंह, कमांडेंट, 69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) के दिशा-निर्देशानुसार,व...
13/02/2025

आज दिनांक 13/02/25 को श्री अमित सिंह, कमांडेंट, 69वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पाक्योंग (सिक्किम) के दिशा-निर्देशानुसार,वाहिनी मुख्यालय परिसर में बलकर्मियों हेतु मिलेट्स (श्री अन्न) की उपयोगिता व महत्त्व सम्बंधित व्याख्यान (लेक्चर) का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत डॉक्टर कुलजन लामा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कम्युनिटी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पाक्योंग (सिक्किम) द्वारा उपस्थित बलकर्मियों को दैनिक आहार में मिलेट्स शामिल करने से होने वाले स्वास्थ्य सम्बंधित लाभ जैसे:- पाचन तंत्र पर पड़ने वाले प्रभाव, पौष्टिकता, मधुमेह प्रबंधन,ग्लूटेन-फ्री-आहार,इम्यूनिटी इत्यादि के बारे में बताया गया l इसके अतिरिक्त बलकर्मियों को तनाव मुक्त रहने के उपाय, व मनोवैज्ञानिक प्राथमिक चिकित्सा इत्यादि के बारे में भी अवगत कराया गया l

Address

Pakyong

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 69bnssb_india posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to 69bnssb_india:

Share

Category