25/01/2026
झारखंड के पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जनाब अकील अख्तर साहब ने दरुस्सलाम, हैदराबाद में बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब की मौजूदगी में AIMIM पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जनाब मोहम्मद शाकिर साहब, प्रदेश महासचिव (संगठन) महताब आलम साहब, प्रदेश महासचिव इंतिख़ाब अंसारी साहब, प्रदेश कोषाध्यक्ष (state treasurer) कैसर इमाम साहब और कोल्हान प्रमंडल प्रभारी सालिक़ जावेद साहब ने जनाब अकील अख्तर साहब का गर्मजोशी के साथ AIMIM परिवार में इस्तिक़बाल किया।
जनाब अकील अख्तर साहब के AIMIM परिवार में शामिल होने से झारखंड में ग़रीबों, मज़लूमों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज़ और ज़्यादा मज़बूती के साथ बुलंद होगी।