12/12/2024
चेस के चैंपियन!
18 वर्ष की उम्र में दोम्माराजू गुकेश ने शतरंज की दुनिया में इतिहास रच दिया है। आज उन्होंने विश्व चेस चैंपियनशिप में मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर सबसे युवा क्लासिकल चेस वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।आपकी यह उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। हर भारतीय के हृदय को गर्व से आलोकित करने के लिए आभार एवं अभिनंदन ।