16/03/2026
ओसियां के आसपास के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सौगात के रूप में 2 करोड़ की लागत से नया खेल मैदान निर्मित किया जाएगा। इस मैदान के माध्यम से गाँव या शहर के बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा और वे आगे जाकर जिला, राज्य या राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच प्राप्त करेंगे। साथ ही खेलने से तनाव कम होगा, मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ग्रामीण प्रतिभाओं को अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा जिससे उनके आगे के अवसर खुलेंगे। बहुत बहुत आभार आपके प्रयासों से यह महत्वपूर्ण भव्य स्टेडियम बनेगा।