Shriram Seva Group, श्रीराम सेवा ग्रुप

  • Home
  • India
  • Orchha
  • Shriram Seva Group, श्रीराम सेवा ग्रुप

Shriram Seva Group, श्रीराम सेवा ग्रुप We try to provide best services and help to our tourist. And our aim is to keep our heritage clean.�

05/06/2026

प्रकृति किसी का धर्म देखकर धूप, हवा या पानी नहीं देती। नदी, रास्ते और यह धरती हम सबकी है, तो इसकी सफाई की जिम्मेदारी भी हम सबकी है।
गंदगी का कोई धर्म नहीं होता और न ही स्वच्छता का। जब हम सब इसी धरती पर जीते हैं, तो इसे साफ रखने में भेदभाव कैसा? किसी एक समुदाय को निशाना बनाने से समस्याएं हल नहीं होतीं। बात तब बनेगी जब हम हिंदू-मुस्लिम से ऊपर उठकर, पहले एक जिम्मेदार नागरिक और इंसान बनेंगे।

​मिलकर संवारें अपनी धरोहर को! 🙏🌲🌳🌿🇮🇳

​ #स्वच्छभारत ♥️ 🌳
#स्वच्छभारत #ɴᴀᴛᴜʀᴇʟᴏᴠᴇʀ
#विश्वपर्यावरणदिवस #श्रीरामसेवाग्रुपकर्मभूमि #स्वच्छ_और_सुंदर #निवाड़ी ीवन

31/05/2026

ओरछा के रास्ते पर यह 'पुण्य' नहीं, पाप है! 🐒
सड़क पर गाड़ी रोककर बंदरों को चिप्स, बिस्किट या फल फेंकना कोई भलाई का काम नहीं है। हम उनकी प्राकृतिक डाइट बिगाड़ रहे हैं और उन्हें सड़क पर लाकर मौत के मुंह में धकेल रहे हैं। सड़कों पर होते एक्सीडेंट्स का एक बड़ा कारण हमारा यह गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। बंदरों को जंगलों में ही खाने दीजिए, उन्हें इंसानी भीख की आदत मत डालिए। जागो और दूसरों को भी जगाओ! वन्यजीवों से सच्ची मोहब्बत है, तो उन्हें 'कामचोर' और 'मोहताज' न बनाएं। उन्हें जंगल का हिस्सा रहने दें, सड़क का नहीं! 🙏🙏🙏🇮🇳🌲🌳🌄🌞🐒
#श्रीरामसेवाग्रुपकर्मभूमि ीवन #निवाड़ी #स्वच्छ_और_सुंदर

31/05/2026

स्वच्छता अभियान 🙏🧹 का पांचवा सप्ताह 31/05/26
आज के स्वच्छता अभियान के मुख्य अतिथि 🐒🐒🐒🐒🐒
​आज हमारे स्वच्छता अभियान में हम अकेले नहीं थे, जंगल की 'वानर सेना' ने पूरा ध्यान रखा कि हम अपना काम पूरी सावधानी से करें!
​पत्थरों के अंतराल से कचरा चुनना और ऊपर से इन नटखट दोस्तों की निगरानी—आज का दिन थका देने वाला पर बहुत कुछ सिखाने वाला रहा। स्वच्छता अभियान देखने में जितना सरल लगता है, धरातल पर उतना ही कठिन है। पर हम रुकने वाले नहीं हैं! 😊🙏🌳🌲🇮🇳
​ #स्वच्छ_और_सुंदर ीवन #पर्यावरण_संरक्षण #श्रीरामसेवाग्रुपकर्मभूमि #नगरपरिषदओरछा #सहकारीसमिति #निवाड़ी #ओरछ

5वां हफ्ता: स्वच्छता 🧹🌲🌳 , सुरक्षित प्रकृति' अभियान 🌿​जय श्री राम 🙏​कर्मभूमि श्री राम सेवा ,समूह कल अपने निरंतर सेवा के ...
30/05/2026

5वां हफ्ता: स्वच्छता 🧹🌲🌳 , सुरक्षित प्रकृति' अभियान 🌿
​जय श्री राम 🙏
​कर्मभूमि श्री राम सेवा ,समूह कल अपने निरंतर सेवा के 5वें सप्ताह में प्रवेश कर रहा है।
​इस रविवार, हमारा ध्यान हमारी सबसे बड़ी धरोहर 🌲🌳हमारे जंगल और उसके आस-पास की सड़कों पर रहेगा। पर्यटकों और राहगीरों द्वारा फेंकी गई पॉलीथिन और प्लास्टिक हमारे पर्यावरण और बेजुबान वन्यजीवों के लिए बहुत बड़ा खतरा बन चुकी है।
​आइए, कल सुबह मिलकर प्रकृति का कर्ज चुकाएं और जंगल को इस प्लास्टिक के कचरे से मुक्त करें।
​दिन: कल (रविवार) 31/05/2026
​समय: सुबह [6 बजे]
​स्थान (ओरछा सेंचुरी गेट के पास]
​नौतपा चल रहे हैं आप सभी से विशेष निवेदन है मेरा🙏
​धूप से बचने के लिए कैप/टोपी या गमछा पहनकर आएं।
​एक कदम स्वच्छता की ओर, अपने ओरछा के लिए।
श्रमदान, महादान 🙏🇮🇳
​आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है।
कर्मभूमि श्री राम सेवा टीम ओरछा 🙏🇮🇳
#श्रीरामसेवाग्रुपकर्मभूमि #नगरपरिषदओरछा #सहकारीसमिति #निवाड़ी #ओरछ

24/05/2026

जय श्री राम! 🙏🇮🇳
​ 'स्वच्छता अभियान' का चौथा सप्ताह है।

​ दिनांक: (रविवार, 24 मई 2026)
स्थान: [बेतबा पुल के पास]
​ एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाएं!
घाटों को स्वच्छ बनाएं
जल संरक्षण का संदेश फैलाए
हम अपनी संस्कृति धरोहर को सुरक्षित रखें। 🙏🧹
​अपील : श्री राम सेवा पर्यटन सहकारी समिति ओरछा (कर्मभूमि ग्रुप)
#स्वच्छता
#निवाड़ी #स्वच्छता #ओरछा #नगरपरिषदओरछा #श्रीरामसेवाग्रुपकर्मभूमि #सहकारीसमिति #ओरछ #श्रीरामसेवा #निवाडी

जय श्री राम! 🙏🇮🇳​ कल हमारे 'स्वच्छता अभियान' का चौथा सप्ताह है।​पर्यटन नगरी की सुंदरता और स्वच्छता हम सभी की साझी जिम्मे...
23/05/2026

जय श्री राम! 🙏🇮🇳
​ कल हमारे 'स्वच्छता अभियान' का चौथा सप्ताह है।
​पर्यटन नगरी की सुंदरता और स्वच्छता हम सभी की साझी जिम्मेदारी है। हमारी समिति का यह प्रयास तभी पूर्ण रूप से सफल और सार्थक होगा, जब आप सभी का अमूल्य सहयोग और समाधान (सहभागिता) इसमें शामिल होगा।
​आइए, कल सुबह मिलकर अपनी कर्मभूमि को और अधिक स्वच्छ, सुंदर और दर्शनीय बनाने का संकल्प लें।
​ दिनांक: कल (रविवार, 24 मई 2026)
समय: सुबह [ 6:00 बजे]
स्थान: [बेतबा पुल के पास]
​ चलिए, एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाएं!
घाटों को स्वच्छ बनाएं
जल संरक्षण का संदेश फैलाए
हम अपनी संस्कृति धरोहर को सुरक्षित रखें। 🙏🧹
​अपील : श्री राम सेवा पर्यटन सहकारी समिति ओरछा (कर्मभूमि ग्रुप)
#श्रीरामसेवाग्रुपकर्मभूमि #निवाडी #स्वच्छता

​ #श्रीरामसेवा #स्वच्छताअभियान #कर्मभूमि #सहकारीसमिति #पर्यटन"
#ओरछ

19/05/2026

कदम सेहत की ओर और हाथ स्वच्छता की ओर! सुबह की वॉक के दौरान जंगल में बिखरे कचरे को समेटकर हमारे समाज सेवक और शिक्षक मनोज भैया ने पर्यावरण के प्रति अपना फर्ज निभाया। आपकी यह सजगता पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है। 🙏🧹🌲🌳
अच्छे विचार और कार्य देश की सेवा करने के समान है।🇮🇳🇮🇳🇮🇳
#श्रीरामसेवाग्रुपकर्मभूमि #निवाडी #स्वच्छता

 #स्वच्छता अभियान 🧹🌿 दिनांक : 17/05 2026 स्वच्छता अभियान का तीसरा  सप्ताह,सीताराम सभी को 🙏🇮🇳 आप सभी के सहयोग से हमने अपन...
17/05/2026

#स्वच्छता अभियान 🧹🌿 दिनांक : 17/05 2026 स्वच्छता अभियान का तीसरा सप्ताह,
सीताराम सभी को 🙏🇮🇳
आप सभी के सहयोग से हमने अपनी धरोहर और रास्तों को एक नई चमक दी है। लेकिन बदलाव का यह कारवां अभी रुका नहीं है।

​कोई भी बड़ा बदलाव किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि पूरे समाज के एक साथ आने से होता है। हमारी प्रकृति, हमारी नदियां और हमारी ऐतिहासिक धरोहरें हमसे सिर्फ थोड़ा सा समय मांग रही हैं।
​ हर रविवार को केवल आराम का दिन न बनाकर, अपनी मातृभूमि के लिए श्रमदान का दिन बनाएं। मिलकर एक साथ इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनें। 🙏

​निवेदक: (कर्मभूमि) श्री राम सेवा पर्यटन सहकारी समिति, ओरछा

​🙏🇮🇳
श्रमदान है महादान, इससे बढ़ेगा हमारे शहर का मान।🌸
​सोच बदलें, आदत बदलें, आइए मिलकर अपनी विरासत बदलें।
​बैठकर सिर्फ बात न करें, कदम बढ़ाएं और श्रमदान करें।🧹

नगर परिषद ओरछा, कर्मभूमि ग्रुप की टीम और सफाई हेल्पर के साथ मिलकर यह कार्य किया। #स्वच्छता #श्रीरामसेवाग्रुपकर्मभूमि #निवाडी #स्वच्छताअभियान

सीताराम सभी को 🙏🇮🇳 हमारे स्वच्छता अभियान के दो सप्ताह बेहद सफल रहे। आप सभी के सहयोग से हमने अपनी धरोहर और रास्तों को एक ...
16/05/2026

सीताराम सभी को 🙏🇮🇳
हमारे स्वच्छता अभियान के दो सप्ताह बेहद सफल रहे। आप सभी के सहयोग से हमने अपनी धरोहर और रास्तों को एक नई चमक दी है। लेकिन बदलाव का यह कारवां अभी रुका नहीं है।
​अब समय है तीसरे सप्ताह के श्रमदान का,
​कोई भी बड़ा बदलाव किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि पूरे समाज के एक साथ आने से होता है। हमारी प्रकृति, हमारी नदियां और हमारी ऐतिहासिक धरोहरें हमसे सिर्फ थोड़ा सा समय मांग रही हैं।
​दिन: कल रविवार
​समय: सुबह [6:00] बजे
​स्थान: [बेतवा पुराने पुल के पास]
​आइए, इस रविवार को केवल आराम का दिन न बनाकर, अपनी मातृभूमि के लिए श्रमदान का दिन बनाएं। मिलकर एक साथ इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनें। 🙏
​आपकी उपस्थिति ही हमारी असली ताकत है। चलिए, तीसरे सप्ताह को और भी भव्य और सफल बनाते हैं!
​निवेदक: (कर्मभूमि) श्री राम सेवा पर्यटन सहकारी समिति, ओरछा

​🙏🇮🇳
श्रमदान है महादान, इससे बढ़ेगा हमारे शहर का मान।🌸
​सोच बदलें, आदत बदलें, आइए मिलकर अपनी विरासत बदलें।
​बैठकर सिर्फ बात न करें, कदम बढ़ाएं और श्रमदान करें।🧹

​ els
​ #ओरछा
#श्रीरामसेवाग्रुपकर्मभूमि #निवाडी #स्वच्छताअभियान

25/10/2025

Address

Ward No. 5 By Pass Road Krishna Colony Near Ashoka Hotel
Orchha
472246

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shriram Seva Group, श्रीराम सेवा ग्रुप posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category