District Magistrate/District Election Officer, Jalaun

  • Home
  • India
  • Orai
  • District Magistrate/District Election Officer, Jalaun

District Magistrate/District Election Officer, Jalaun This is an Official Page of District Magistrate/District Election Officer,Jalaun at Orai.

उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) लिखित परीक्षा को जनपद जालौन के सभ...
04/06/2026

उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) लिखित परीक्षा को जनपद जालौन के सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, प्रवेश व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश दिए गए।

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर "स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु" अभियान के तहत  जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय  द्वारा...
03/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर "स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु" अभियान के तहत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार से वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत), निवर्तमान प्रधानों, प्रशासकों, ग्राम पंचायत सचिवों, विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों एंव कर्मचारियों को जागरुक किया गया।मा० सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी अनुपालन पर विस्तृत चर्चा करते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक भवन, लखनऊ से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण विकास भवन, जालौन में उत्साह...
01/06/2026

मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक भवन, लखनऊ से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण विकास भवन, जालौन में उत्साह एवं गौरव के साथ देखा गया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के टॉप-21 छात्र-छात्राओं को 21,000-21,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में आदर्श दुबे एवं इंटरमीडिएट में तनु खरे ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर जालौन का मान बढ़ाया। यह सम्मान विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव है, जो उन्हें भविष्य में और अधिक ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन, मयंक त्रिपाठी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा जनपद मुख्यालय उरई स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा, पारदर...
28/05/2026

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा जनपद मुख्यालय उरई स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा, पारदर्शिता एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की भौतिक स्थिति, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, ईवीएम लॉग-बुक का अवलोकन किया तथा सीसीटीवी कैमरों मॉनिटरिंग सिस्टम की कार्यशीलता की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

विकास भवन सभागार में रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन्स सेंटर, उ0प्र0 लखनऊ (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) द्वारा एक दिवसीय कार्...
28/05/2026

विकास भवन सभागार में रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन्स सेंटर, उ0प्र0 लखनऊ (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला में अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं जनहितकारी कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई।
भुवन पोर्टल एवं प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल (पीएमजीएसपी) के उपयोग से कृषि, जल संरक्षण, ग्राम्य विकास, सिंचाई, सड़क एवं अन्य विभागों के कार्यों में पारदर्शिता, सटीकता और रियल टाइम मॉनिटरिंग हेतु संबंधित अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सभागार में कानून व्यवस्था व जनपद स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में अवै...
28/05/2026

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सभागार में कानून व्यवस्था व जनपद स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में अवैध खनन, ओवरलोडिंग, बिना रॉयल्टी परिवहन व एनआर वाहनों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई, खनन क्षेत्र की ड्रोन कैमरों से निगरानी, अवैध खनन एवं परिवहन में तीन बार पकड़े जाने पर पट्टा एवं संबंधित वाहन ब्लैकलिस्ट, सीज आदि की विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित टास्क फोर्स के अधिकारियों को यथा आवश्यक निर्देशित किया गया ।

जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार उरई में उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिला क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समित...
28/05/2026

जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार उरई में उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिला क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी द्वाराजिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की माह अप्रैल की प्रगति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओ...
28/05/2026

जिलाधिकारी द्वाराजिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की माह अप्रैल की प्रगति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर माह मई की प्रगति को सभी संबंधी पोर्टलों पर वास्तविक प्रगति अपडेट करने तथा लंबित रजिस्ट्रेशन कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा गर्भवती महिलाओं में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समय पर पहचान, पीएमएसएमए दिवस पर 15-20% HRP चिन्हांकन, NRC में अति कुपोषित बच्चों की भर्ती बढ़ाने एवं SNCU-NBSU इकाइयों को मजबूत करने, जननी सुरक्षा योजना का भुगतान, आशा एएनएम के लंबित मानदेय का भुगतान के
साथ ही ई-कवच पोर्टल पर आभा आईडी, CBAC स्क्रीनिंग व हेल्थ फैसिलिटी लॉगिन की धीमी प्रगति वाले ब्लॉकों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक में आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अपडे...
26/05/2026

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक में आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट एवं डीबीटी योजनाओं की प्रगति, “फैमिली आईडी-एक परिवार एक पहचान” योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों का आधार प्रमाणीकरण तथा 0-5 वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन एवं 05 से 15 वर्ष व 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बायोमेट्रिक अपडेट, साथ ही लंबित सत्यापनों के शीघ्र निस्तारण एवं सक्रिय आधार किट्स का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनगणना.2027 के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी  द्वारा समस्त प्रगणकों के साथ वर्च...
26/05/2026

जनगणना.2027 के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी द्वारा समस्त प्रगणकों के साथ वर्चुअल बैठक में 22 मई से 20 जून तक संचालित इस अभियान में घर.घर जाकर सही एवं तथ्यात्मक जानकारी संकलित, सतत मॉनिटरिंग तथा कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के आवश्यक निर्देश दिये।

Address

District Election Office, Collectorate Compound
Orai
285001

Opening Hours

Monday 10am - 5am
Tuesday 10am - 5am
Wednesday 10am - 5am
Thursday 10am - 5am
Friday 10am - 5am
Saturday 10am - 5am

Telephone

+919454418059

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Magistrate/District Election Officer, Jalaun posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Magistrate/District Election Officer, Jalaun:

Share