05/09/2025
गत दिन अनाज मंडी, नूंह में आयोजित विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में नूँह विधान सभा जनता ने Indian National Lok Dal - INLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी Abhay Singh Chautala जी, प्रदेशाध्यक्ष चौधरी Rampal Majra जी को पलकों पे बैठाने का काम किया । लोगों ने बुलडोजरों से पुष्प वर्षा की ।
आज के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने व सम्मेलन में अपार मोहब्बतों से नवाज़ने के लिए आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया व आभार । 🙏
कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़े जनसेलाब ने साबित कर दिया है कि नूँह विधानसभा में लोग बदलाव चाहते हैं। काँग्रेस विधायक के झूठे वादों और झूठी वाहवाही को लोग समझ चुके हैं ।
आने वाला समय इंशा अल्लाह! इनेलो का है। किसान,मजदूर व गरीबों के मसीहा चौधरी अभय सिंह चौटाला जी प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे ।
इनेलो की सरकार बनने पर मेवात क्षेत्र के युवाओं के लिए पहली कलम से यूनिवर्सिटी खुलवाने व सरकारी नौकरियाँ देने का काम किया जाएगा ।
आगामी 25 सितंबर को रोहतक में स्वर्गीय चौधरी देवी लाल जी के जन्मदिवस के अवसर पर सम्मान दिवस में मेवात क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग गाजे बाजे के साथ व पगड़ी बांधकर पहुंचेंगे।
~आपका अपना
Chaudhary Tahir Hussain, एडवोकेट
जिलाध्यक्ष, इनेलो नूँह