Rashtriya manch news

Rashtriya manch news आपका अपना राष्ट्रीय मंच न्यूज

08/07/2026

🚜🥔 आलू की बदहाल कीमतों पर किसानों का अनोखा प्रदर्शन!

उत्तर प्रदेश के हाथरस के सादाबाद में आलू के गिरते दाम और उचित मूल्य न मिलने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने 'आलू की अंतिम शव यात्रा' निकालकर विरोध दर्ज कराया।

आगरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक से निकली इस अनोखी शव यात्रा के बाद किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने किसानों की समस्याओं को सक्षम स्तर पर उठाने और हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

क्या किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

06/07/2026

अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात!

गृह क्लेश के चलते पति द्वारा पत्नी की कथित हत्या का मामला सामने आया है।

💠 वारदात के बाद आरोपी पति दिनेश मौके से फरार हो गया।
💠 सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
💠 शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
💠 आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
💠 घटना जवां थाना क्षेत्र के गांव रफीपुर सिया की बताई जा रही है।
💠 पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

03/07/2026

🚨 अलीगढ़ से दर्दनाक मामला!

सूत मिल चौराहा स्थित मानसी हॉस्पिटल में प्रसव (डिलीवरी) के दौरान 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही मौत के कारण और लापरवाही के आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

क्या स्वास्थ्य सेवाओं में ऐसी घटनाओं पर और सख्त निगरानी की जरूरत है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

#अलीगढ़

02/07/2026

🚨 अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा!

अकराबाद थाना क्षेत्र के NH-34 पर स्थित कीरतपुर टोल प्लाजा के पास देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन लोग तेज रफ्तार में जा रहे थे, तभी उन्होंने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

01/07/2026

अलीगढ़ में पहली ही बारिश ने सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। CM ग्रिड योजना के तहत बनी नई सड़क पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

#नगरनिगम

30/06/2026

🚨 अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला!

नशे में धुत एक बाइक सवार ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही को टक्कर मार दी, जिससे सिपाही बाइक के नीचे दब गया।

लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घायल सिपाही को उठाने से पहले युवक ने अपनी कमर में रखा शराब का अद्धा सुरक्षित खोंस लिया, उसके बाद ही सिपाही को उठाने के लिए हाथ बढ़ाया।

पूरे घटनाक्रम का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

22/06/2026

🔥 छेड़छाड़ का विरोध, फिर हमला और अब इंसाफ का इंतजार! 🔥

अकराबाद क्षेत्र में सामने आए मामले में पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटियों के साथ हुई कथित छेड़छाड़ का विरोध करना उन्हें भारी पड़ गया। विरोध करने वालों पर हमला किया गया और परिवार को लगातार डर के माहौल में जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

पीड़ितों का दावा है कि घटना से जुड़े वीडियो भी मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई का इंतजार जारी है।

क्या कानून पीड़ित परिवार की आवाज सुनेगा? यह सवाल अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

17/06/2026

🔴 हाथरस पुलिस को बड़ी सफलता!

मुरसान के चर्चित सुनील हत्याकांड में एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। थाना मुरसान और सासनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी चंदन को सुसायत कलां मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गई है। इससे पहले 14 जून को मुख्य आरोपी अजय सिंह को जेल भेजा जा चुका है।

सर्विलांस और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से की गई इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

16/06/2026

🚨 प्रेमी से शादी की जिद पर लखीमपुर खीरी से हाथरस पहुंची युवती! 🚨

➤ तीन साल पुराने प्रेम संबंध के चलते प्रेमी के घर पहुंची युवती
➤ परिजनों के साथ जाने से किया साफ इनकार
➤ युवती ने जताया जान का खतरा, पुलिस से मांगी सुरक्षा
➤ मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल

📍 हाथरस, उत्तर प्रदेश

16/06/2026

💔 अलीगढ़ में बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता को दी अंतिम विदाई।

अलीगढ़ में एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जहां चन्द्रदत्त के निधन के बाद उनकी चारों बेटियों ने समाज की पुरानी परंपराओं को पीछे छोड़ते हुए अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और उन्हें श्मशान घाट तक पहुंचाया।

जीवनभर अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर, शिक्षित और मजबूत बनाने वाले चन्द्रदत्त के अंतिम सफर में भी उनकी बेटियां उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं। यह दृश्य न सिर्फ पिता-पुत्री के अटूट रिश्ते को दर्शाता है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी देता है कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं।

🙏 भावभीनी श्रद्धांजलि।

Address

Noida
Noida

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rashtriya manch news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category