14/04/2026
डेल्टाई क्षेत्रीय केंद्र, राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान, काकीनाडा की 9 वी राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक दिनांक 10 अप्रैल 2026 को डॉ. वी.एस.जयकांतन, वैज्ञानिक 'जी' एवं प्रमुख एवं अध्यक्ष, राजभाषा कार्यान्वयन समिति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। हिंदी गतिविधियाँ के बारे मे सभी सदस्य और प्रथिनिधियों को विवरणात्मक सूचित किया ।
श्री के.वी.आर.वारा प्रसाद, सहायक हिंदी एवं सदस्य, राजभाषा कार्यान्वयन समिति, ने सभी वैज्ञानिकों और कर्मचारियों से अनुरोध किया गया कि वे नराकास, काकीनाडा की वार्षिक पत्रिका 'काकीनाडा वैभव' के लिए हिंदी में एक लेख लिखें और राजभाषा नियम ५ के अनुसार हिंदी में प्रपत्र पत्रों को उत्तर हिंदी में देने का अनुपालन करने का, कार्यालय में शत प्रतिशत कार्यालय आदेश पत्राचार आदि द्विभाषिक रूप में अनुपालन करने का सूचित किया ।
इस बैठक में श्री आर. वेंकट रमण, वैज्ञानिक ' एफ', हिन्दी प्रभारी एवं सदस्य-सचिव,डॉ.वाई.शिवा प्रसाद,वैज्ञानिक'सी',श्री पी.आर.राव, प्र.अ.स.,श्री नागेश्वर राव अल्लाका, प्र.अ.स. और श्रीमती बी.शैलजा, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भाग लिया। बैठक अध्यक्ष, सदस्यों और आमंत्रितों को धन्यवाद देने के साथ समाप्त हुई ।