Yogendra Sharma Noida

Yogendra Sharma  Noida PRESIDENT, Federation Of Noida Resident's Welfare Association. He was born on a very auspicious day in Noida of Gautam Buddha Nagar district of Uttar Pradesh.

Yogendra Sharma, a dynamic young man is a true soldier of the society, who made the society proud with the best work done for the city of Noida. Since childhood, Yogendra Sharma has been very sensitive to human sensibilities, due to which social service, helping old, poor, helpless, and deprived people; standing for the rights of farmers, and weaker sections are his priorities since an early age o

f fifteen. Fighting for sustainable development, pollution, social justice, women empowerment, healthcare, employment for youth, rights of farmers, and weaker sections of society are part of his daily routine. The result of his dedication, hard work, sincerity, integrity, and demonstrated leadership earned him elected the President of FONRWA for the last two successive terms with historic votes. The restlessness of doing creative work is filled with him. During his presidency of FONRWA, he worked very hard for the welfare of all sections of society viz. making the city green, clean and beautiful; strengthening the law and order of the city; arranging distribution of free food and ration for the helpless and poor during the global pandemic crisis of Covid-19; and creating employment opportunities for the youths even sacrificing his own food, sleep, and comfort. Yogendra Sharma is not only very popular amongst all people of Noida but the people of entire district of Gautam Budh Nagar and surrounding areas.

आज वसुंधरा, गाजियाबाद स्थित संसारा वेंकट हॉल में स्वर्गीय पंडित सचिन भारद्वाज जी, सुपुत्र पंडित नरेंद्र भारद्वाज जी की च...
30/08/2026

आज वसुंधरा, गाजियाबाद स्थित संसारा वेंकट हॉल में स्वर्गीय पंडित सचिन भारद्वाज जी, सुपुत्र पंडित नरेंद्र भारद्वाज जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

ॐ शांति। 🙏

दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा The Ashok Hotel, दिल्ली में छत्रपति शिवाजी महाराज (जाणता राजा) के जीवन, संघर्ष, राष्ट्रभक्त...
27/08/2026

दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा The Ashok Hotel, दिल्ली में छत्रपति शिवाजी महाराज (जाणता राजा) के जीवन, संघर्ष, राष्ट्रभक्ति, सुशासन एवं जनकल्याणकारी विचारों पर आधारित प्रबुद्ध संगोष्ठी एवं परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री कपिल मिश्रा जी तथा दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष आशीष भाई जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

आज फोनरवा के प्रतिनिधिमंडल ने  नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कृष्ण करुणेश से मुलाकात कर शहर की विभिन्न...
25/08/2026

आज फोनरवा के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कृष्ण करुणेश से मुलाकात कर शहर की विभिन्न जनहित समस्याओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने लंबित विकास कार्यों, सीवर एवं पेयजल व्यवस्था, ट्यूबवेल, अतिक्रमण एवं अनधिकृत वेंडिंग जोन, आरडब्ल्यूए से संबंधित विषयों, भवन म्यूटेशन, धारा-10 तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए। सीईओ ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया।

आज माननीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा  जी से शिष्टाचार भेंट कर नोएडा शहर से जुड़े विभिन्न जनहित एवं स्थानीय समस्याओं से उन्ह...
24/08/2026

आज माननीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट कर नोएडा शहर से जुड़े विभिन्न जनहित एवं स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान शहर में विकास कार्यों,यातायात, स्वच्छता एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। माननीय सांसद जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया।

आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी जी से मुलाकात कर संगठन मे मिले नए दायित्व के लिए ...
20/08/2026

आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी जी से मुलाकात कर संगठन मे मिले नए दायित्व के लिए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

आज भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह जी,राज्यसभा संसद एवं राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती संगीता यादव ...
19/08/2026

आज भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह जी,राज्यसभा संसद एवं राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती संगीता यादव जी से मुलाकात कर संगठन मे मिले नए दायित्व के लिए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहणआज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर फोनरवा कार्यालय, सेक्टर-52 सहित सेक्टर-45, सेक्टर-75 स्थि...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर फोनरवा कार्यालय, सेक्टर-52 सहित सेक्टर-45, सेक्टर-75 स्थित इंडोसाम सोसाइटी, सेक्टर-82 स्थित मधुबन विहार तथा सेक्टर-93 स्थित एक्सप्रेस व्यू सोसाइटी में ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्

आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर नोएडा महानगर भाजपा द्वारा सेक्टर-77 में भव्य तिरंगा यात्रा का आ...
13/08/2026

आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर नोएडा महानगर भाजपा द्वारा सेक्टर-77 में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री श्री बृजेश सिंह जी, सांसद डॉ. महेश शर्मा जी, विधायक श्री पंकज सिंह जी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिसोदिया जी, महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, Rwa’s के सदस्यगण,एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳

आज नोएडा में युग कवि एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. कुमार विश्वास जी से आत्मीय मुलाक़ात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर ...
11/08/2026

आज नोएडा में युग कवि एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. कुमार विश्वास जी से आत्मीय मुलाक़ात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उनसे विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया तथा उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

उनकी साहित्यिक दृष्टि, विचारों की गहराई और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी है। उनसे हुई यह मुलाक़ात मेरे लिए अत्यंत सुखद एवं अविस्मरणीय रही।

नोएडा लोकमंच द्वारा फेलिकस हॉस्पिटल के सहयोग से सेक्टर 12 में आयोजित मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित होने का ...
10/08/2026

नोएडा लोकमंच द्वारा फेलिकस हॉस्पिटल के सहयोग से सेक्टर 12 में आयोजित मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा श्रीमान नवाब सिंह नागर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Address

SDA-5, Sector 45
Noida
201301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yogendra Sharma Noida posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category