02/01/2026
3 जनवरी शनिवार माता सावित्री बाई फुले की जयंती है, वह महान वीरांगना जिसने डेढ़ सौ साल पहले भारत में महिला शिक्षा एवं समाज सुधार की अलख जगाई थी,विषम परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए आजीवन समाज के निचले तबके के अधिकारों के लिए लड़ती रही और अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया,ऐसी महान विभूति को याद करने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए तीन जनवरी शनिवार को कस्बे के टैगोर चौक स्थित एसआरबी कम्प्यूटर शिक्षण संस्थान, नोहर में शाम चार बजे कार्यक्रम रखा गया है, विषेष कर मूल ओ बी सी समाज के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंच कर, माता सावित्री बाई फुले को श्रद्धांजलि अर्पित करें, और इस महान आत्मा को धन्यवाद करें, जिसने समाज को जगाने के लिए अपना जीवन लगा दिया, सभी जागरूक बंधुओं से अनुरोध है कि इस मौके पर पधारे और अन्य साथियों को भी प्रेरित करें,
🙏🙏