07/04/2024
नोहर स्वीप गतिविधि के तहत समस्त मेडिकल वर्ग (डॉक्टर, कैमिस्ट, लैब टेक्नीशियन, नर्सिंग) द्वारा एसडीएम नोहर की अगुवाई में निकाली गई मेडिकल मतदाता जागरूकता रैली
लोकसभा आम चुनाव 2024 स्वीप गतिविधियों के तहत पंकज गड़वाल सहायक रिटर्निग अधिकारी ARO (SDM) नोहर (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र चुरु) तथा तहसीलदार भार्गवी सांदु की अगुवाई में स्वीप टीम नोहर ने उप जिला चिकित्सा अधिकारी नोहर, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी नोहर, ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन नोहर, पशुपालन विभाग, लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन नोहर तथा केमिस्ट एसोसिएशन नोहर के समस्त राजकीय, निजी चिकित्सको, मेडिकल केमिस्ट तथा लैब टेक्निशियन द्वारा 07 अप्रैल 2024 को प्रातः 10:30 बजे एसडीएम कार्यालय नोहर से भगत सिंह चौक होते हुए टैगोर चौक तक मेडिकल रैली निकली गई ।
इस रैली में एसडीएम पंकज गढ़वाल, तहसीलदार भार्गवी सांदु, नायब तहसीलदार संजीव कुमार सहित मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रदीप कड़वासरा, ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर चंद्र खाती, डॉक्टर बाबूलाल कुमावत, डॉक्टर मनोज डूडी, डॉक्टर प्रमोद शर्मा, डॉक्टर जसवंत मीणा, डॉक्टर सुभाष सिहाग, पशुपालन विभाग से प्रभारी डॉक्टर दिनेश सुथार, लैब असोसिएशन नोहर अध्यक्ष आर. सी. शर्मा, केमिस्ट एसोसिएशन नोहर अध्यक्ष रफीक चौहान, अवतार सिंह, मनोज कौशिक, सुभाष जोशी, मोहर सिंह, मुकेश कंदोई, पंकज हिसारिया, BPM उर्मिला गोदारा, सीनियर नर्सिंग अधिकारी विजय कुमार, राकेश कुमार, राजस्थान लैब टैक्नीशियन किशोर कुमार, मुमताज खान, कृष्ण कुमार, नरेश कुमार, चंद्र कुमार, नर्सिंग ऑफिसर सुलोचना, सरिता सहित 100 से अधिक मेडिकल से संबंधित डॉक्टर, केमिस्ट, लैब टेक्नीशियन, अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे ।
एसडीएम पंकज गढ़वाल ने होम वोटिंग प्रक्रिया तथा वॉटर स्लीप व वाटर गाइड वितरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी । तहसीलदार भार्गवी सांदु ने स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम तथा सतरंगी सप्ताह के बारे में बताया । डॉक्टर चंद्र खाती तथा डॉक्टर प्रदीप कड़वासरा ने समस्त मेडिकल वर्ग की तरफ से मेडिकल जागरूकता रैली के माध्यम से आमजन को लोकसभा आम चुनाव 2024 में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए 19 अप्रैल को बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए आह्वान किया ।
इस दौरान निर्वाचन शाखा नोहर के कार्मिक मदन स्वामी, रमेश कुमार, भागीरथ छिम्पा, मनोज कौशिक, सतवीर के साथ नोहर विधानसभा के स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी सुशान्त जांगिड़, पुष्पा वर्मा, रोहतास जाखड, युसफ, अरशद खान, रमेश कुमार रामनिवास, अरसद खान इत्यादि मेडीकल जागरूकता रैली में व्यवस्थार्थ उपस्थित रहे ।
Chief Electoral Officer, Rajasthan
ecisveephingolibasmath
Sveephmh
Ero Pilibanga