Atal Bhujal Yojna Niwari Madhya Pradesh

Atal Bhujal Yojna Niwari Madhya Pradesh जल है तो जीवन है, जीवन है तो पर्यावरण है, पर्यावरण से ये धरती है, और इस धरती से हम सब है!

आज दिनांक10/10/2022 को अटल भूजल योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत-बहेरा, विकास खण्ड-निवाडी, जिला-निवाडी (म.प्र.) में "राज्य...
10/10/2022

आज दिनांक
10/10/2022
को अटल भूजल योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत-बहेरा, विकास खण्ड-निवाडी, जिला-निवाडी (म.प्र.) में "राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई" से श्री अनिल अग्रवाल (भूजल विशेषज्ञ), और श्री विवेक मौर्य (कृषि विशेषज्ञ) जी का आगमन हुआ। जिन्होंने ग्राम वासियों के साथ बैठकर डिमांड साइड एवं सप्लाई साइड इंटरवेंशन के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी, लोगों को स्प्रिंकलर, ड्रिप पद्धति से सिंचाई के तरीके और यह उपकरण किस विभाग से प्राप्त होगा यह जानकारी विस्तार पूर्वक बताई गई।
इस कार्यक्रम में
अटल भूजल योजना निवाड़ी से श्री अभय राज अहिरवार (आई ई सी एक्सपर्ट), श्री राजकुमार पाठक (विकासखंड समन्वयक-जन अभियान परिषद्), श्रीमती लक्ष्मी कुशवाहा (एफ एल डब्लू ), सरपंच श्री पवन कुमार वर्मा, सचिव श्री रहीश कुशवाहा, जीआरएस- श्री अरविन्द कुमार प्रजापति,
ग्राम जल स्वच्छता एवं तदर्थ समिति सदस्यों सहित ग्रामवासी शामिल हुए। सभी को पानी का मूल्य समझाया गया और पानी बचाने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करने के लिए कहा गया।

अटल भूजल योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत-बहेरा, विकास खण्ड-निवाडी, जिला-निवाडी (मध्यप्रदेश) में साप्ताहिक बैठक का आयोजन क...
27/06/2022

अटल भूजल योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत-बहेरा, विकास खण्ड-निवाडी, जिला-निवाडी (मध्यप्रदेश) में साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे जल सुरक्षा एवं प्रबंधन समिति के सदस्य और ग्राम के अन्य लोग शामिल हुए, जिसमे वर्षा जल संरक्षण, पानी सुरक्षा योजना के क्रियानवयन के मुद्दों पर चर्चा की गई और साथ पानी बचाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में महिलाओं की उपस्थिति अधिक रही

आज दिनांक25/05/2022 को अटल भूजल योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत-असाटी, विकास खण्ड-निवाडी, जिला-निवाडी (मध्यप्रदेश) में सा...
25/05/2022

आज दिनांक
25/05/2022
को अटल भूजल योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत-असाटी, विकास खण्ड-निवाडी, जिला-निवाडी (मध्यप्रदेश) में साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे जल सुरक्षा एवं प्रबंधन समिति के सदस्य और ग्राम के अन्य लोग शामिल हुए, जिसमे वर्षा जल संरक्षण, पानी सुरक्षा योजना के क्रियानवयन के मुद्दों पर चर्चा की गई और साथ पानी बचाने के लिए प्रेरित किया गया।

अटल भूजल योजना के अन्तर्गत दिनाँक 24/04/2022 को निवाड़ी जिले के निवाड़ी विकासखंड के ग्राम पंचायत मड़ोर- पूर्वी में तैयार...
24/04/2022

अटल भूजल योजना के अन्तर्गत दिनाँक 24/04/2022 को निवाड़ी जिले के निवाड़ी विकासखंड के ग्राम पंचायत मड़ोर- पूर्वी में तैयार किए गए वॉटर सिक्योरिटी प्लान में सामुदायिक सहभागिता के सत्यापन हेतु राज्जीय परियोजना प्रबंधन इकाई भोपाल से माननीय श्री विवेक मौर्य जी का आगमन हुआ, जिसमें जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति सदस्यों से चर्चा कर जानकारी ली गई, वहीं ग्राम वासियों से अटल भूजल योजना के सबंध में चर्चा की गई साथ ही अटल भूजल योजना के तहत बनी जलसंरचनाओं की जानकारी ली लोगों को पानी बचाने हेतु संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. सुनील कटियार जिला समन्वयक (जन अभियान परिषद), धमेंद्र ठाकुर भुजलविद (जन अभियान परिषद), अभय राज अहिरवार आई. ई. सी. एक्सपर्ट, सरपंच, सचिव और ग्राम के वासी शामिल हुए।

Address

NIWARI
Niwari
472442

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Atal Bhujal Yojna Niwari Madhya Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share