CSC Niwari

CSC Niwari Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CSC Niwari, Government Organization, ward no 11 Dangyana muhalla niwari, Niwari.

CSC are the access points for delivery of essential public utility services,social welfare schemes, healthcare, financial, education and agriculture services apart from host of B2C services to citizens in rural and remote areas of the country.

कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्नसीएससी संचालकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को सीएस...
16/02/2025

कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
सीएससी संचालकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को सीएससी कार्यालय निवाड़ी में किया गया, जिसमें सीएससी संचालकों को सीएससी के माध्यम से संचालित केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई, साथ ही सीएससी के माध्यम से अन्य जनहितैषी सुविधाएं जैसे- आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, बैंकिंग सेवाएं, बीमा सेवाएं, टेली लॉ सर्विस, डिजीपे सर्विस, ग्रामीण ईस्टोर, फार्मर रजिस्ट्री, ई केवाईसी आदि प्रकार की संचालित सेवाओं की संपूर्ण जानकारी एवं कार्य विधि के बारे में बताया गया।
उक्त कार्यशाला में सीएससी के राज्य प्रमुख अतुलित राय सर भोपाल से पहुंचकर अपना मार्गदर्शन संचालकों को प्रदान किया एवं उन्हें बताया कि वह सीएससी के माध्यम से कैसे स्वरोजगार प्राप्त कर एक अच्छी इनकम कर सकते हैं, साथ ही बीमा सर्विस के वर्टिकल हेड रवि सिंह सर ने संचालकों को बीमा की उपयोगिता के बारे में ग्रामीण एवं शहरी जनता को जागरूक करने के लिए कहा। कार्यक्रम के अंत में राज्य प्रमुख सर द्वारा अच्छा कार्य करने वाले वीएलई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीएससी के जिला प्रबंधक रामधनी पटेल ने बताया कि उक्त कार्यशाला में जिले भर से लगभग 80 सीएससी संचालकों ने भाग लिया।

आज निवाड़ी जिले में सीएससी VLE की ब्लॉक लेवल ट्रेनिंग की गई, जिसमे CSC की प्रमुख सर्विस के बारे में ट्रेनिंग दी गई,जिससे...
18/10/2024

आज निवाड़ी जिले में सीएससी VLE की ब्लॉक लेवल ट्रेनिंग की गई, जिसमे CSC की प्रमुख सर्विस के बारे में ट्रेनिंग दी गई,जिससे Vle की आय को बढ़ाया जा सके जैसे - ओलिंपियाड, बजाज ईएमआई कार्ड, PM सूर्य घर सर्वे 2, डीजीपे, किसान कार्ड, इंश्योरेंस, बिजली bill, मछली पालन बेनिफिशरी रजिस्ट्रेशन,CIBIL, लोन बाजार, बजाज FD,NPS आदि सर्विस के बारे में जानकारी दी गई एवं vle की समस्याओं का निवारण किया गया।

सभी किसान जिनके पास जमीन है वो अपना किसान कार्ड बनवा लें,अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर।
18/10/2024

सभी किसान जिनके पास जमीन है वो अपना किसान कार्ड बनवा लें,अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर।

Future of solar Energy
06/09/2024

Future of solar Energy

To join the meeting on Google Meet, click this link: https://meet.google.com/thi-vejq-mkf  Or open Meet and enter this c...
20/12/2023

To join the meeting on Google Meet, click this link:
https://meet.google.com/thi-vejq-mkf

Or open Meet and enter this code: thi-vejq-mkf

आज 11:30 बजे से ऑनलाइन मीटिंग रखी गई है सभी VLE समय से ज्वॉइन कर लें सभी लोग समय का विशेष ध्यान रखें क्योंकि कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी, कुछ नई योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा।

*समय- आज 11:30 बजे*
मीटिंग लिंक ऊपर दी गई है 👆

Real-time meetings by Google. Using your browser, share your video, desktop, and presentations with teammates and customers.

क्या आप विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं या फिर विदेश में काम करने को इच्छुक हैं?इसके लिए आपको अंग्रेजी भाषा टेस्ट को क्लियर क...
23/11/2023

क्या आप विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं या फिर विदेश में काम करने को इच्छुक हैं?

इसके लिए आपको अंग्रेजी भाषा टेस्ट को क्लियर करना होगा. अब, गांव के छात्र भी के जरिए इस परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं. CSC टैलेंट एकेडमी पर ILETS, PTE कोर्स उपलब्ध हैं. यह पूरी खब़र पढ़ें, CSC ई-मैगजीन में.https://csc.gov.in/assets/e-magazine-tarang/CSCNewsletter16NovemberHindi.pdf

ऐसी और स्टोरी के लिए, फॉलो करिए CSC का WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va5pY1EJpe8avzCDsy2f

29/09/2023

*स्वच्छ भारत अभियान, करे अपना श्रम दान.*
*1 अक्टूबर 2023*

प्रिय VLE साथियो,

प्रबंधन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 01 अक्टूबर, 2023 को हमारे सभी राज्य कार्यालयों, जिला कार्यालयों और पूरे देश में सीएससी सेंटर तथा आसपास स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाना है। इस अभियान के तहत निम्नलिखित गतिविधियाँ की जा सकती हैं

1.जागरूकता अभियान
2.सड़कों की सफाई
3.प्लास्टिक मुक्त ड्राइव
4.सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, आदि

मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया तदनुसार स्वच्छता अभियान सभी सीएससी वीएलई अपने सेंटर में या सेंटर के आसपास आयोजित करें और सभी आवश्यक अनुवर्ती कार्रवाई करें। कृपया 01 अक्टूबर, 2023 को हमारे सभी सीएससी VLE अपने स्तर पर अभियान गतिविधियों की तस्वीरें खींची जानी चाहिए और एक निर्धारित माध्यम से सीएससी के साथ साझा की जानी चाहिए। कार्यक्रम आयोजित होने के तुरंत बाद लिंक में खींची गई फोटो अपलोड करें। लिंक शीघ्र ही साझा की जाएगी.

GeM Registration Commission
23/09/2023

GeM Registration Commission

VLE अकलेश कुमार कुशवाहा ग्राम पंचायत कछियाखेरा तहसील पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी ने अपने सीएससी सेंटर पर 77वें स्वतंत्रता दिव...
15/08/2023

VLE अकलेश कुमार कुशवाहा ग्राम पंचायत कछियाखेरा तहसील पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी ने अपने सीएससी सेंटर पर 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह ग्रामीणों के साथ मनाया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

31/07/2023

*समस्त VLEs ध्यान दे*

*प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना* बीमा करने हेतू पोर्टल live हो गया हे अतः आप सभी किसानों को सूचित कर अधिक से अधिक फसल बीमा करे।
*16 दिन का समय है ज्यादा से ज्यादा किसानों को कवर करना है*

*"प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना खरीफ-2023" के लिए आवेदन पंजीयन आरंभ*
*पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023*
*प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2023 के लिए अधिसूचित फसलें......*
ज्वार, मक्का, बाजरा, मूंग, मोठ, ग्वार, च्वाला, उड़द, अरहर, सोयाबीन, तिल, धान, कपास और मूंगफली।
*योजन में शामिल किये जाने वाले कृषक...........*
1. गैर ऋणी किसान
2. बटाईदार किसान
*किसान पंजीकरण हेतु अवशयक दस्तावेज़..........*
1. अपना खाता पोर्टल से डाउनलोड हो गई डिजिटल हस्ताक्षर और स्वप्रमाणित "जमाबंदी"
2. जिन जिलों के गांवों का भूमि रिकॉर्ड एकीकरण नहीं हुआ, उनके लिए पटवारी/गिरदावर/तहसीलदार दावारा सत्यपित और स्वप्रमाणित जमाबंदी की नकल मान्य होगी।
3. स्वप्रमाणित घोषणा प्रमाण पत्र या बुआई प्रमाण पत्र।
4. किसान के बैंक खाते की पासबुक (स्वप्रमाणित)।
5. जमींदार से बटाईदार के लिए शपथ पत्र (100 रुपये)।
6. आधार कार्ड (जमींदार एवं बटाईदार) स्व प्रमाण पत्र।
7. बटाईदार किसान का मध्यप्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र।
लिंक :-
https://pmfby.gov.in/csclogin
सभी *सीएससी VLE/PACS/FPO/SHG/और अन्य समस्त* को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि *प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2023* के लिए *सीएससी डिजिटल सेवा पोर्टल* के माध्यम से आरंभ हो चुका है कृपया आप अपने क्षेत्र के समस्त *किसान भाइयों* की बोई हुई *फसलों का फसल बीमा* करना सुनिश्चित करें, आप सभी तन्मयता के साथ में प्रयास करके *16 अगस्त 2023* से पहले पहले समस्त किसानों की फसलों का फसल बीमा करते हुए उन्हें लाभान्वित करें।
धन्यवाद
अधिक जानकारी और समस्या समाधान के लिए आप सीएससी टीम से संपर्क करके समस्या का समाधान करवाएं।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) is the government sponsored crop insurance scheme that integrates multiple stakeholders on a single platform.

अंतरराष्ट्रीय योगा डे के उपलक्ष में वीएलई हरिनारायण कुशवाहा ने अपनी ग्राम पंचायत मुड़ारा में योगा डे मनाया  जिसमें ग्राम...
21/06/2023

अंतरराष्ट्रीय योगा डे के उपलक्ष में वीएलई हरिनारायण कुशवाहा ने अपनी ग्राम पंचायत मुड़ारा में योगा डे मनाया जिसमें ग्राम के लोगों ने सहभागिता की और योग से होने वाले फायदे के बारे में जाना और साथ ही योगा आसन भी सीखे, इस मौके पर सीएससी जिला प्रबंधक निवाड़ी मौजूद रहे।

20/05/2023

रात के 8 बजे हैं, मुझे हर हाल में अपने रिश्तेदार को पैसे भेजने हैं, क्या करूं ?

अरे भाई, सीएससी केंद्र पर जाओ और डिजीपे लाइट ऐप पर उपलब्ध डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर के माध्यम से पैसा ट्रांसफर करो.

किसी भी जानकारी के लिए हमारी हेल्पलाइन पर संपर्क करें -
011-49754923/49754924.

Address

Ward No 11 Dangyana Muhalla Niwari
Niwari
472442

Opening Hours

Monday 9:30am - 5:30pm
Tuesday 9:30am - 5:30pm
Wednesday 9:30am - 5:30pm
Thursday 9:30am - 5:30pm
Friday 9:30am - 5:30pm
Saturday 9:30am - 5:30pm

Telephone

+918319539541

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CSC Niwari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CSC Niwari:

Share