NSUI Nimbahera

NSUI Nimbahera सेवा | संघर्ष || बलिदान |||
🚩 भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन इकाई निम्बाहेड़ा 🚩
🚩🇮🇳

 ेल_महोत्सव_2026
19/01/2026

ेल_महोत्सव_2026

राजकीय महाविद्यालय निंबाहेड़ा में छात्र सहायता केंद्र की अनुमति को लेकर एनएसयूआई ने उठाई आवाज, उच्च शिक्षा मंत्री को सौं...
08/07/2025

राजकीय महाविद्यालय निंबाहेड़ा में छात्र सहायता केंद्र की अनुमति को लेकर एनएसयूआई ने उठाई आवाज, उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

निंबाहेड़ा 8 जुलाई,2025

निंबाहेड़ा में यहां स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश सत्र की शुरुआत के साथ ही छात्रों की भीड़ बढ़ गई है,ऐसे में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन व सहायता उपलब्ध कराने के लिए एनएसयूआई निंबाहेड़ा ने कॉलेज परिसर में "विद्यार्थी सहायता केंद्र" स्थापित करने की अनुमति की मांग की है।

इस संबंध में एनएसयूआई ने राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें आग्रह किया गया है कि कॉलेज प्रशासन को निर्देशित किया जाए कि वे इस छात्रहितकारी पहल को स्वीकृति दें। यह ज्ञापन प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय निंबाहेड़ा के माध्यम से भेजा गया है।

एनएसयूआई ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया कि संस्था विगत कई वर्षों से प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को सहूलियत देने हेतु यह सहायता केंद्र संचालित करती रही है। इस केंद्र के माध्यम से छात्रों को फॉर्म भरने, विषय चयन, दस्तावेज़ सत्यापन, प्रवेश नियमों व अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है।

एनएसयूआई का कहना है कि इस वर्ष जब उन्होंने कॉलेज प्रशासन से अनुमति मांगी, तो प्राचार्य महोदय ने बिना किसी वैध कारण के इस पहल को अस्वीकृत कर दिया,जबकि राज्य सरकार या विश्वविद्यालय की ओर से ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है।

एनएसयूआई निंबाहेड़ा पदाधिकारियों ने बताया कि “हमारा उद्देश्य किसी प्रकार की राजनीति नहीं बल्कि छात्रहित में काम करना है। प्रवेश लेने आए नवप्रवेशित छात्र कई बार भ्रम और परेशानी का शिकार हो जाते हैं। यदि उन्हें सही समय पर मार्गदर्शन और सहयोग मिले तो वे आत्मविश्वास के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।”

एनएसयूआई ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इस न्यायोचित और सकारात्मक मांग को जल्द स्वीकार नहीं किया गया,तो संस्था महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ लोकतांत्रिक और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

छात्र संगठनों का मानना है कि ऐसी जनहितकारी पहलों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए न कि बाधित। अब देखना होगा कि उच्च शिक्षा मंत्री इस मांग पर क्या निर्णय लेते हैं।

निंबाहेड़ा एन एस यू आई परिवार द्वारा गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया यात्री विमान के दुर्घटना में मारे गए मृतकों क...
14/06/2025

निंबाहेड़ा एन एस यू आई परिवार द्वारा गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया यात्री विमान के दुर्घटना में मारे गए मृतकों को दी श्रद्धांजलि

निंबाहेड़ा 14 जून,2025

निंबाहेड़ा एन एस यू आई परिवार के सदस्यों ने शनिवार को स्थानीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में सुबह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

गत 12 जून गुरुवार को दोपहर में गुजरात के अहमदाबाद में उड़ान भरने के दौरान एयर इंडिया यात्री विमान के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से उससे हुई दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति के लिए दो मिनिट का मौन रख रखा ईश्वर से प्रार्थना की गई व श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उक्त विमान
से दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए भी एन एस यू आई परिवार द्वारा शीघ्र स्वस्थ्य होने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।

एन एस यू आई परिवार के सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति भी गहरी संवेदनाएं करते हुए इस असीम दुख को सहन करने व शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर,,,,,

बी.कॉम और बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर के परिणामों में भारी गड़बड़ी, छात्र संगठन ने की पुनर्मूल्यांकन की मांगनिम्बाहेड़ा 14 ...
14/06/2025

बी.कॉम और बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर के परिणामों में भारी गड़बड़ी, छात्र संगठन ने की पुनर्मूल्यांकन की मांग

निम्बाहेड़ा 14 जून,2025

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा हाल ही में जारी बी.कॉम एवं बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में भारी अनियमितताओं को लेकर छात्र-छात्राओं में रोष व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन परिणामों में 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों को अनुतीर्ण घोषित कर दिया गया है, जिससे महाविद्यालय प्रशासन सहित अभिभावक भी हैरान-परेशान हैं।

डाॅ.भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निम्बाहेड़ा के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एन.एस.यू.आई.) ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने मांग की है कि बी.कॉम और बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों का शीघ्र पुनर्मूल्यांकन किया जाए।

छात्र संगठन का कहना है कि इन त्रुटिपूर्ण परिणामों से विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। यदि समय रहते परिणामों की समीक्षा नहीं की गई, तो संगठन को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि छात्र-छात्राओं की यह मांग पूरी तरह से न्यायोचित और तर्कसंगत है, तथा प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

इस अवसर पर भंवर सिंह शक्तावत, राघव लड्ढा, समकित जैन, राजू धाकड़, भूपेंद्र टांक सूरज मीना,धु्रव टाक, महिपाल सिंह, बलराम धाकड़,दयाल शात्री,अनस अली, नीरज धाकड़,हरिकिशन माली, लोकेन्द्र सिंह राणावत, जगपाल सिंह राणावत,दीपेश, राजेंद्र, चिनशा वर्मा,पूनम शर्मा , अर्चना अहीर, पायल प्रजापत, आंचल जाट, नैना जाट, सुमन जाट, फरजाना खान, दुर्गा कुमावत, आकांक्षा भट्ट राधिका अहीर एवं डिम्पल सुथार छात्र उपस्थित रहे।

निंबाहेड़ा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई परिवार के पदाधिकारियों ने मनाया 54 वां स्थापना दिवसएनएसयूआई के 54 वें स...
10/04/2025

निंबाहेड़ा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई परिवार के पदाधिकारियों ने मनाया 54 वां स्थापना दिवस

एनएसयूआई के 54 वें स्थापना दिवस पर निंबाहेड़ा एनएसयूआई परिवार ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम

एनएसयूआई परिवार ने स्थानीय महाविद्यालय में मुक पक्षियों के लिए परिंडे बांधे

रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को शीतल जल पिलाकर सेवा की गई

स्थानीय गौशाला में जाकर गौमाता को चारा खिलाकर सेवा की गई

ज़िला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल और बिस्किट्स वितरित किए गए

निंबाहेड़ा 09 अप्रैल,2025

निंबाहेड़ा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई परिवार के पदाधिकारियों ने मनाया 54 वां स्थापना दिवस।

निंबाहेड़ा में यहां बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई परिवार के सदस्यों द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए।

निंबाहेड़ा में यहां स्थित स्थानीय डा,भीमराव अम्बेडकर राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में सुबह मुक पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए,ज़िला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल और बिस्किट्स वितरित किए गए,श्री सांवलियाजी गौ शाला में पहुंचकर वहां गौ माता को चारा खिलाकर गौ सेवा की गई,तथा रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को जल सेवा इत्यादि कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
09/04/2025

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

08/04/2025
*निंबाहेड़ा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एन एस यू आई ईकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निंबाहेड़ा उपखंड के राजकीय...
11/03/2025

*निंबाहेड़ा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एन एस यू आई ईकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निंबाहेड़ा उपखंड के राजकीय विद्यालयों 12 वीं कक्षा के परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर,मिश्री से मुंह मीठा कराकर और पेन वितरित कर दी परीक्षा में सफल होने की शुभकामनाएं।*

निंबाहेड़ा 10 मार्च,2025

निंबाहेड़ा उपखंड के राजकीय विद्यालयों में 12 वीं कक्षा की परीक्षा हुई प्रारंभ।

निंबाहेड़ा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन इकाई के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोमिल चौधरी,छात्र नेता भंवर सिंह शक्तावत,सूरज मीणा,नवरतन प्रजापत,राघव लड्डा, राहुल गवारिया,बंटी कुमावत,आदर्श नाथ, ऐश्वर्या खटीक,चिनिशा वर्मा,अर्चना अहीर इत्यादि पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निंबाहेड़ा तहसील क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों स्थापित परीक्षा केंद्रों पर 12 वीं कक्षा के परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर मिश्री से मुंह मीठा कराकर और पेन वितरित कर परीक्षा में सफल होने की दी शुभकामनाएं।

इसी क्रम में बिनोता में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थित परीक्षा केंद्र पर सरपंच ईश्वर लाल मीणा,युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव यशवंत सेन एन एस यू आई के पूर्व महासचिव शुभम् जैन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भेरूलाल कुमावत, दिनेश शर्मा,विक्की मीणा इत्यादि एवम् मांगरोल में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक के परीक्षा केंद्र पर सरपंच गोपाल जाट,गौतम शर्मा, वेणीराम डांगी, शंभुलाल डांगी एवं सुनील जाट इत्यादि एवं ग्राम पंचायत फ़लवा में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र पर समरथ रैगर, विपिन वर्मा,संजय गायरी इत्यादि इसी क्रम में अरनोदा राजकीय विद्यालयों के परीक्षा केंद्र पर यश सेन,सुमित पाटीदार,सुनील पाटीदार एवं पुष्कर गायरी इत्यादि इसी क्रम में लसडावन में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर भूपेंद्र टांक,समकित जैन,राजू मेघवाल आदि तथा रानीखेड़ा में यहां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर हरि किशन माली,अक्षय कुमावत,सुमित पुरबिया,यश साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण,युवा कांग्रेस जन एन एस यू आई परिवार के सदस्य गण उपस्थित थे।

एन एस यू आई परिवार निम्बाहेड़ा ने परीक्षा नियंत्रक के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपानिंबाहेड़ा 25 जनवरी 2025 मोहनलाल सुखा...
25/01/2025

एन एस यू आई परिवार निम्बाहेड़ा ने परीक्षा नियंत्रक के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा

निंबाहेड़ा 25 जनवरी 2025
मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा जारी बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम में त्रुटियों को लेकर निंबाहेड़ा एन एस यू आई परिवार ने परीक्षा नियंत्रक के नाम डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य को शनिवार को सौंपा ज्ञापन ।

एन एस यू आई कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि हाॅल ही में मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा जारी बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के जो परिणाम जारी किए गए उनमें सभी महाविद्यालयों मे परीक्षा परिणामों में भारी त्राुटियां देखने को मिल रही है, जिससे छात्र-छात्राओं मे भारी रोष व्याप्त हो रहा है। बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में त्रुटीयां साफ नजर आ रही है जिनमें 90 प्रतिशत छात्रों को अनुतीर्ण घोषित कर दिया गया है। इस तरह के परीणामों से महाविद्यालय प्रशासन भी हेरान परेशान है साथ ही महाविद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं व उनके परिजनों मे भी भारी रोष है।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, इकाई निम्बाहेड़ा ने ज्ञापन के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक से मांग की रखी कि छात्रो के हित में बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों का जल्द से जल्द पुनर मुल्यांकन करवाया जाए। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं की इस तर्क संगत व वाजिब मांग को नही माना गया तो प्रशासन को छात्र संगठन के उग्र प्रदर्शन से सामना करना पडेगा जिसका जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयं होगा।

प्राचार्य सौंपे गए ज्ञापन के दौरान भंवर सिंह शक्तावत, नवरत्न प्रजापत, सूरज मीना,समरथ रेगर, बटी कुमावत,जयन्त मेनारिया,अखिलेश संजना, चेतन शर्मा,प्रीतम नट, लुबना खान, नेहा कुमावत , कुसुम मेघवाल, एकता कुंवर, सायमा खान, महीनूर खान, जानकी चरण, दिशा गुर्जर, प्राजक्ता कुंवर, अर्शी, रिंकू, स्नेहलता, काजल एवं दिलखुश कुंवर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

स्वर्गीय श्री दीपक वैष्णव की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर आयोजितआंजना व शारदा ने शिविर में पहुंचकर, बढ़ाया रक्तदाताओं ...
25/01/2025

स्वर्गीय श्री दीपक वैष्णव की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

आंजना व शारदा ने शिविर में पहुंचकर, बढ़ाया रक्तदाताओं का होंसला

दिनांक 25 जनवरी 2025

निंबाहेड़ा में यहां रानी खेड़ा रोड़ पर इंडस्ट्रीज़ एरिया,मधुवन कॉलोनी में स्थित श्री करणी कल्याण हॉस्पिटल में शनिवार को एन.एस.यू.आई. कार्यकर्ता स्वर्गीय श्री दीपक वैष्णव की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।

निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना एवं छोटी सादड़ी पंचायत समिति के उप प्रधान विक्रम आंजना, विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं निवर्तमान पार्षद रविप्रकाश सोनी एवं किराना व्यापार संघ एवं अग्रवाल समाज के नगर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने विशाल रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। प्रारंभ में अतिथियों ने स्वर्गीय श्री दीपक वैष्णव की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर विशाल रक्तदान शिविर आरंभ करवाया। रक्तदान शिविर में अपने साथी स्वर्गीय श्री दीपक वैष्णव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवा साथियों ने बढ़चढकर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। शिविर में कुल 204 यूनिट रक्तदान हुआ।

विशाल रक्तदान शिविर में टीम करणी कल्याण हॉस्पिटल के गिरिराज वैष्णव,कमलेश जेठवानी,सूर्यप्रकाश सोलंकी, CA रवि शर्मा,डॉ. हर्षित सोलंकी,डॉ. निष्ठा चारण, रेहाना खान,वसीम खान, प्रीतेश वर्मा,लक्ष्मी सालवी,अनिल गायरी,नेहा खान,प्रसन दोसी,
अभिषेक पासवान सहित एन.एस.यू. आई. परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 💐💐💐
10/01/2025

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 💐💐💐

Address

Nimbahera
312601

Telephone

7665119933

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSUI Nimbahera posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to NSUI Nimbahera:

Share