SDM Office Nimbahera

SDM Office Nimbahera UDAIPUR ROAD NIMBAHERA

13/06/2021

विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट महोदय, निम्बाहेड़ा का संदेश।

15/07/2020
*ग्रीन निम्बाहेड़ा अभियान के तहत लगेंगे 51000 पौधे* निम्बाहेड़ा। उपखण्ड अधिकारी चन्द्रशेखर भण्डारी ने जानकारी देते हुए ब...
14/07/2020

*ग्रीन निम्बाहेड़ा अभियान के तहत लगेंगे 51000 पौधे*
निम्बाहेड़ा। उपखण्ड अधिकारी चन्द्रशेखर भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया की दिनांक 15 जुलाई को प्रातः 08.30 बजे मोक्षधाम परिसर में पौधारोपण के माध्यम से किया जाएगा।
उपखण्ड स्तरीय समारोह का आयोजन करते हुए मोक्षधाम परिसर में 101 पौधे लगाये जाऐंगे। ‘‘ग्रीन निम्बाहेड़ा’’ अभियान के तहत इस वर्ष उपखण्ड निम्बाहेड़ा में 51,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की तैयारियों हेतु नगर निम्बाहेड़ा के स्वयं सेवी संस्थानों, औद्योगिक संस्थान तथा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न संस्थानों एवं विभागों को पौधारोपण के लक्ष्य दिये गये तथा पौधारोपण हेतु चिन्हित स्थलों का आवंटन किया गया। साथ ही भण्डारी ने इस अभियान में आम जनता को जोड़ने के लिए ‘‘सेल्फी विद् प्लाण्ट’’ नाम से कैम्पेन का आरम्भ करने की भी घोषणा की । इस अभियान के तहत आम नागरिक अपने घर के पास के किसी उचित स्थल पर पौधा लगायेंगे तथा अपने परिवार सहित उक्त पौधे के साथ सेल्फी लेंगे और उसे अपने सोशल मिडिया एकाउण्ट पर पोस्ट करेंगे। इस हेतु उपखण्ड कार्यालय ने एक वाट्सएप नम्बर (9414564359) भी जारी किये जिस पर उक्त सेल्फी को अपने परिचय के साथ पोस्ट किया जाएगा। इस प्रकार प्राप्त होने फोटोज में से चयनित फोटोज का प्रकाशन अभियान की बुकलेट में किया जाएगा तथा आगामी आयोजित होने वाले सार्वजनिक समारोह में सपरिवार सम्मानित भी किया जाएगा। इस कैम्पेन का मकसद पौधे को भी परिवार के सदस्य की तरह पालने एवं देखभाल करने हेतु प्रेरित करना है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली ग्राम पंचायत को ‘‘ग्रीन पंचायत’’ की उपाधी प्रदान की जाएगी तथा उक्त ग्राम पंचायत की टीम को भी सार्वजनिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी कार्यालयाध्यक्ष भी अपने अपने कार्यालय परिसर में पौधारोपण करेंगे और उनकी देखभाल स्वयं करेंगे। साथ ही सभी राजकीय कर्मचारी 5-5 पौधे लगायेंगे और उनकी उचित देखभाल करेंगे। उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 11 व्यक्तियों को ‘‘वृक्ष मित्र’’ पुरूस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रकार सभी के सहयोग से 51,000 से अधिक पौधे लगाये जाऐंगे।
भण्डारी ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने का आग्रह करते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

ज़िला स्तर पर सम्मानित
28/01/2020

ज़िला स्तर पर सम्मानित

30/03/2019
New SDM SIR
09/03/2019

New SDM SIR

*उपखण्ड अधिकारी जीनगर की पहल ला रही रंग**46 साल बाद मिला न्याय*निम्बाहेड़ा। राजस्व लोक अदालत अभियान के अन्तर्गत लगने वाली...
10/05/2018

*उपखण्ड अधिकारी जीनगर की पहल ला रही रंग*
*46 साल बाद मिला न्याय*

निम्बाहेड़ा। राजस्व लोक अदालत अभियान के अन्तर्गत लगने वाली लोक अदालतों के माध्यम से बरसों पुराने विवादों को बातचीत एवं आपसी सहमति के माध्यम से त्वरित निस्तारण करने में उपखण्ड अधिकारी अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं, जिसके फलस्वरूप शिविरों में उपखण्ड अधिकारी जीनगर की पहल रंग ला भी रही है।
उपखण्ड अधिकारी चम्पालाल जीनगर ने जानकारी देते हुए बताया की राजस्व लोक अदालत अभियान, न्याय आपके द्वार-2018 के अन्तर्गत बुधवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय अरनोदा पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उनके समक्ष गंगा राम पिता वेणा गुजर के वारिसान नारायण, भागचन्द और गोरीबाई ने उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्रस्तुत किया तथा राजस्व रेकार्ड में संशोधन करने का निवेदन किया। आवेदन पत्र के साथ संलग्न दस्तावेजात के अवलोकन पर प्रकट हुआ कि गंगाराम पिता वेणा गुर्जर ने करीब 50 वर्ष पूर्व ग्राम अरनोदा में 2 बीघा से अधिक भूमिका क्रय किया था। क्रय सेगंगाराम के नाम नामान्तरकरण दर्ज हुआ परन्तु सेटलमेण्टविभाग की त्रुटि के कारण संवत 2030 मेंरा जस्वरे कार्ड में गंगाराम पिता वेणा गुजर के बजाय गंगाराम पिता देवा गुजर दर्ज हो गया। तब से राजस्व रेकार्ड में गंगाराम पिता देवा गुज रही अंकित चला आ रहा है। गंगाराम ने अपने जीवन काल में संशोधन कराने हेतु प्रयास किये परन्तुराज स्वरे कार्ड में संशोधन नहीं हो पाया। इसी दौरान गंगाराम की मृत्यु हो गई तथा उसके पुत्र पुत्री के नाम विरासत का इन्तकाल दर्ज होने में परेशानी आने लगी। बुधवार को कैम्प में उपस्थित होने पर जीनगर ने संवत 2026 से आज दिनांक तक के रेकार्ड का अवलोकन किया तथा प्रार्थियों के कथनों को सही पाया। जीनगर ने तत्काल राजस्व रेकार्ड में संशोधन का आदेश देते हुए गंगाराम पिता देवागुजर के स्थान पर गंगाराज पिता वेणा गुजर अंकित करने के निर्देश दिये, जो काम अपने पिता के पुरे जीवन काल में नहीं हुआ, उसे लगभग 46 वर्ष बाद होता देख नारायण व भागचन्द की आंखों में खुषी के आंसुथे। न्याय आपके द्वार अभियान ने आज फिर अपने नाम को सार्थक करते हुए प्रार्थियों के घर जाकर न्याय प्रदान किया तथा गंगाराम के वारिसान को अनावश्यक परेशानियों ने निजात दिलाते हुए न्याय प्रदान किया।

30/03/2018

राजस्थान के एकीकरण की वर्षगांठ पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्थान दिवस को समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है। इसका प्रारंभ दिनांक 30 मार्च 2018 को सुबह 07.00 बजे उपखण्ड परिसर से *रन फ़ॉर राजस्थान* का आयोजन किया जाएगा। उपखण्ड प्रशासन निम्बाहेडा की और से मैं चम्पालाल जीनगर, उपखण्ड अधिकारी निम्बाहेडा आप सभी को सपरिवार इष्ट मित्रों सहित उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित करता हूं। आप सभी कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम की सोभा बढ़ावे।कार्यक्रम का समापन राधा कृष्ण मंदिर, जे.के. परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ किया जाएगा।

आज SDM साहब  को पुत्र रत्न प्राप्त हुआ।
27/03/2018

आज SDM साहब को पुत्र रत्न प्राप्त हुआ।

Address

UDAIPUR Road NIMBAHERA
Nimbahera
312601

Telephone

9887564359

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SDM Office Nimbahera posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SDM Office Nimbahera:

Share